vedic civilization in hindi question and answers quiz वैदिक सभ्यता के प्रश्न उत्तर

वैदिक सभ्यता

आप यहां वैदिक सभ्यता vedic civilization in hindi ,origin of vedic civilization,vedic history,vedic people of india,vedic age of india,vedic culture in hindi से संबंधित सभी प्रकार के महत्वपूर्ण प्रश्न की पूरी व्याख्या सहित क्वेश्चन एंड आंसर दिये गये है जिससे आप इस प्रकार के questions को learn करके इन से संबंधित प्रश्नों को हल बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

vedic civilization in hindi question and answers

Q.1.आर्य कब भारत आए थे? vedic civilization in hindi
(A) 2500-1800 ई.पू. (B) 2000-1500 ई.पू.
(C) 2000 ई.पू. (D) 1500-1000 ई.पू.
उत्तर-(D)
व्याख्या
– भारत में आर्यों का आगमन 1500 ई.पू. में हुआ। ये भारत में आकर सप्त सैन्धव प्रदेश में बस गए। उत्तर वैदिक काल में इनका विस्तार गंगा नदी के क्षेत्र तक हो गया था। प्रश्न में कोई विकल्प सही नहीं है। अब आर्यों के बाहर से भारत आने की अवधारणा सर्वमान्य नहीं रही।


Q.2.आर्य लोग भारत में कहां से आए थे?

(A) पूर्वी यूरोप (B) ऑस्ट्रेलिया
(C) मध्य एशिया (D) दक्षिण-पूर्व एशिया
उत्तर-(C)
व्याख्या
– भारत में आर्यों का आगमन एक विवादास्पद प्रश्न है। सर्वाधिक मान्य मैक्समूलर के मतानुसार, आर्य मध्य एशिया (कैस्पियन सागर के आस-पास) से भारत आए थे।

Q.3.आर्य भारत में किस रूप में आए थे?
(A) सौदागर तथा खानाबदोश
(B) शरणार्थी
(C) आक्रमणकारी
(D) अप्रवासी
उत्तर-(C)
व्याख्या
– विभिन्न कारणों से, मुख्यतया जनसंख्या में वृद्धि और चारागाहों की खोज के कारण आर्यों की शाखाओं ने मध्य एशिया से पूरब और पश्चिम की ओर बढ़ना आरंभ किया।

उन्होंने पूरब की ओर बढ़ने वाली शाखा ने अफगानिस्तान होते हुए भारत में प्रवेश किया तथा यहां के स्थानीय निवासियों को युद्ध में परास्त करते हुए भारत को अपना निवास स्थान बनाया।

Q.4.निम्नलिखित में से कौन-सा वेद सबसे प्राचीन है?
(A) सामवेद
(B) यजुर्वेद
(C) अथर्ववेद
(D) ऋग्वेद
उत्तर-(D)
व्याख्या – ऋग्वेद को विश्व का सबसे प्राचीन ग्रंथ माना जाता है। इसकी रचना 1500 ई. पू. से 1000 ई. पू. के बीच हुई थी। बाद में, उत्तर वैदिक काल में, सामवेद, यजुर्वेद तथा अथर्ववेद की रचना हुई।

Q.5.ऋग्वैदिक आर्य किस भाषा का प्रयोग करते थे?
(A) संस्कृत
(B) द्रविड़
(C) पालि
(D) प्राकृत
उत्तर-(A)
व्याख्या
– ऋग्वैदिक आर्यों की प्रमुख भाषा संस्कृत थी। ऋग्वैदिक कालीन ग्रंथ मुख्य रूप से संस्कृत भाषा में लिखे जाते थे।

Q.6. ऋग्वेद में सबसे पवित्र नदी का जिक्र था? vedic civilization in hindi
(A) सरस्वती
(B) गंगा
(C) यमुना
(D) सिन्धु
उत्तर-(A)
व्याख्या
– ऋग्वेद में वर्णित सबसे पवित्र नदी सरस्वती थी। इसे नदियों में श्रेष्ठ (नदीतमा) एवं नदियों की माता (सिन्धुमाता) कहा गया है। यद्यपि आर्यों की सबसे प्रमुख नदी सिन्धु थी, जिसका ऋग्वेद में सर्वाधिक बार वर्णन किया गया है।

Q.7.शास्त्रीय संगीत के सिद्धांत की विवचेना की गई है?
(A) ऋग्वेद में
(B) अथर्ववेद में
(C) यजुर्वेद में
(D) सामवेद में
उत्तर-(D)
व्याख्या
भारतीय शास्त्रीय संगीत के सिद्धांत की विवेचना सामवेद में की गई है। इसमें अधिकांश मंत्र ऋग्वेद से ही लिए गए हैं और उनका उच्चारण विशेष प्रकार के यज्ञ के अवसर पर गाते हुए किया जाता था। इन मंत्रों का उच्चारण करने वाला ‘उद्गाता’ कहा जाता था।

Q.8.वैदिक युग के लोगों द्वारा सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया गया था?
(A) चांदी
(B) सोना
(C) लोहा
(D) तांबा
उत्तर-(D)
व्याख्या
– वैदिक काल के प्रारंभिक भाग में सर्वप्रथम प्रयुक्त धातु तांबा थी। उत्तर वैदिक काल में तांबे के अतिरिक्त चांदी, सोना एवं लोहा आदि धातुओं का भी प्रयोग होने लगा।

Q.9.ब्राह्मणवाद, जिसे कि आज एक श्रेष्ठ वर्ग के रूप में समझा जाता है, की जड़ें थीं?
(A) ऋग्वेद काल में
(B) गुप्त काल में
(C) उत्तर वैदिक काल में
(D) ईसा युग की आरंभिक शताब्दियों में
उत्तर-(D)
व्याख्या
– उत्तर वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था के कठोर न होने के कारण इस समय इसकी जड़ें नहीं पनप पाई थीं। वर्तमान ब्राह्मणवाद का रूप स्मृति काल (200 ई.पू. से 200 ई.) अर्थात ईसा युग की आरंभिक शताब्दियों में ही स्पष्ट होता है।

Q.10.प्राचीन हिन्दू विधि का लेखक किसको कहा जाता है?
(A) वाल्मीकि
(B) वशिष्ठ
(C) मनु
(D) पाणिनी
उत्तर-(C)
व्याख्या
– ‘प्राचीन हिन्दू विधि का लेखक’ मनु को कहा जाता है, जिनकी कृति ‘मनुस्मृति’ हिन्दू विधि का प्राचीनतम स्रोत मानीजाती है।

Q.11.हिन्दू विधि पर एक पुस्तक ‘मिताक्षरा’ किसने लिखी?
(A) नयचन्द्र
(B) अमोघवर्ष
(C) विज्ञानेश्वर
(D) कम्बन
उत्तर-(C)
व्याख्या
– हिन्दू विधि पर पुस्तक ‘मिताक्षरा’ की रचना विज्ञानेश्वर ने की थी। यह याज्ञवल्क्य स्मृति पर टीका ग्रंथ है। याज्ञवल्क्य स्मृति पर टीका विश्वरूप व अपरार्क ने भी लिखा था।

Q.12.वैदिक युग में किस तरह की विवाह प्रथा थी? vedic civilization in hindi
(A) बहुविवाह प्रथा अज्ञात थी
(B) बाल विवाह प्रमुख था
(C) विधवा पुनर्विवाह कर सकती थी
(D) अनुलोम विवाह स्वीकृत था
उत्तर-(D)
व्याख्या
– अनुलोम विवाह में उच्च वर्ण का पुरुष कनिष्ठ वर्ण की स्त्री से विवाह करता था। वैदिक युग के आरंभ में वर्ण व्यवस्था ज्यादा कठोर नहीं थी। इसी कारण समाज में अनुलोम विवाह स्वीकृत था।

Q.13.स्कंद पुराण में गढ़वाल को किस नाम से जाना जाता है?
(A) केदारखंड
(B) कुर्मांचल
(C) जालंधर
(D) गढ़देश
उत्तर-(A)
व्याख्या
– स्कंद पुराण में गढ़वाल को केदारखंड और कुमाऊं को मानसखंड कहा गया है। समस्त प्राचीन साहित्य में गढ़वाल-कुमाऊं को सम्मिलित रूप से ‘उत्तराखंड’ कहा गया है।

Q.14.शब्द ‘निष्क’ का अर्थ वैदिक काल में आभूषण था, जिसका अर्थ बाद में प्रयोग हुआ, निम्न रूप है-
(A) शास्त्र
(B) कृषि के उपकरण
(C) लिपि
(D) सिक्का
उत्तर-(D)
व्याख्या –
‘निष्क’ शब्द का प्रयोग प्रारंभिक रूप से वैदिक काल में हार जैसे किसी स्वर्णाभूषण के लिए होता था। बाद में “सिक्का’ के संदर्भ में किया जाने लगा। इसका प्रयोग

Q.15.ऋग्वेद में वर्णित देवताओं में सबसे प्रमुख देवता कौन थे? एवं
किस देवता के लिए ऋग्वेद में ‘पुरंदर’ शब्द का प्रयोग हुआ?

(A) इन्द्र
(B) विष्णु
(C) सूर्य
(D) ब्रह्मा
उत्तर-(A)
व्याख्या
– ऋग्वेद का प्रमुख देवता इन्द्र को माना गया है। इन्द्र को ‘विश्व का स्वामी’ कहा गया है। उन्हें ‘पुरंदर’ की संज्ञा दी गई है। ऋग्वेद के करीब 250 सूक्तों में इन्द्र का वर्णन है।

Q.16.वैदिक देवता इन्द्र किसके ईश्वर थे?
(A) पवन के
(B) शाश्वतता के
(C) वर्षा एवं वज्र के
(D) अग्नि के
उत्तर-(C)
व्याख्या
– वैदिक देवता इन्द्र को ‘वर्षा का देवता’ कहा गया है जिनका प्रिय अस्त्र वज्र था।

Q.17. ऋग्वेद का प्रमुख देवता कौन है?

(A) पवन के
(B) शाश्वतता के
(C) वर्षा एवं वज्र के
(D) अग्नि के

उत्तर-(B)
व्याख्या –
ऋग्वेद का प्रमुख देवता अग्नि है जिसके लिए ऋग्वेद में 200 श्लोक हैं। हालांकि सर्वाधिक प्रमुख देवता इन्द्र है जिसके बारे में कुल 250 श्लोक हैं किंतु उपरोक्त विकल्पों में इन्द्र न होने के कारण सही उत्तर अग्नि होगा।

Q.18.भारत के प्रतीक चिह्न की आधार पट्टी पर अंकित शब्द ‘सत्यमेव जयते’ किससे लिए गए हैं?
(A) ऋग्वेद
(B) शत्पथ ब्राह्मण
(C) रामायण
(D) मुण्डकोपनिषद्
उत्तर-(D)
व्याख्या
-प्राचीन भारतीय उपनिषदों में आध्यात्मिक चर्चाएं की गई हैं। मुण्डकोपनिषद् में सत्य के महत्व को बताने के लिए ‘सत्यमेव जयते’ शब्द का प्रयोग किया गया है।

Q.19.पुराणों की कुल संख्या कितनी है?
(A).20
(B) 16
(C) 14
(D) 18
उत्तर-(D)
व्याख्या
–पुराणों के रचयिता लोमहर्ष या उनके पुत्र उग्रश्रवा माने जाते हैं, इनकी संख्या 18 है। ये हैं- 1. मत्स्य, 2. मार्कण्डेय, 3.भविष्य, 4. भागवत, 5. ब्रह्मांड, 6. ब्रह्मवैवर्त, 7. ब्रह्म, 8. वामन, 9. वाराह, 10. विष्णु, 11. वायु, 12. अग्नि, 13. नारद, 14. पद्म, 15.लिंग, 16. गरुड़, 17. कूर्म तथा 18. स्कंदपुराण।

Q.20.गायत्री मंत्र का सर्वप्रथम उल्लेख कहां मिलता है?
(A) ऋग्वेद में
(B) अथर्ववेद में
(C) उपनिषद में
(D) पुराणों में
उत्तर-(A)
व्याख्या
– गायत्री मंत्र का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद के तृतीय मंडल में मिलता है, जिसकी रचना विश्वामित्र ने की है।

Q.21.वैदिक धर्म का मुख्य लक्षण इनमें से किसकी उपासना थी?
(A) प्रकृति
(B) पशुपति
(C) देवी माता
(D) त्रिमूर्ति
उत्तर-(A)

व्याख्या-वैदिक धर्म का मुख्य लक्षण प्रकृति की उपासना थी। आर्यों ने प्रकृति की रहस्यमय शक्तियों से प्रभावित होकर उन्हें
दिव्य स्वरूप प्रदान किया तथा इन शक्तियों की देवताओं के रूप में स्तुति की। कहीं-कहीं देवता का नाम वही है, जो उस प्राकृतिक क्रिया का है, जिसका कि वह देवता प्रतिनिधित्व करता है।

Q.22.ऋग्वैदिक काल से पूर्व आर्यों का मुख्य व्यवसाय क्या था?
(A) शिल्पकारी
(B) पशुपालन
(C) खेती
(D) व्यापार
उत्तर-(B)
व्याख्या-
-ऋग्वैदिक काल से पूर्व आर्यों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन था। ऋग्वेद में पशुधन एवं गाय पर विशेष चर्चा की गई है। कृषि का उल्लेख केवल 24 बार हुआ है। बाद में उत्तर वैदिक काल में कृषि आर्यों का मुख्य व्यवसाय हो गया।

Q.23.चार आश्रम निम्नलिखित से संबंधित हैं-vedic civilization in hindi
(A) जीवन के चरणों से
(B) जाति से
(C) राजाओं और महात्माओं के निवास स्थान से
(D) आर्य समाज के धार्मिक और पूजनीय स्थल से

उत्तर-(A)
व्याख्या
-प्राचीन काल में जीवन को 100 वर्ष का मानकर 25-25 वर्ष के चार चरणों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक चरण को आश्रम की संज्ञा दी गई जो इस प्रकार हैं-

ब्रह्मचर्य आश्रम – (0 से 25 वर्ष)

गृहस्थ आश्रम (25 से 50 वर्ष)

वानप्रस्थ आश्रम – (50 से 75 वर्ष)

संन्यास आश्रम – (75 से 100 वर्ष)
चारों आश्रमों का वर्णन सर्वप्रथम जाबालोपनिषद में मिलता है।

Q.24.वैदिक साहित्य में प्रयुक्त ब्रीहि शब्द का अर्थ है?
(A) जौ
(B) तिल
(C) गेहूं
(D) चावल

उत्तर-(D)
व्याख्या-
वैदिक साहित्य में ब्रीहि एवं तदुल का तात्पर्य ‘चावल से है। गेहूं के लिए ‘गोधूम’ शब्द का प्रयोग किया जाता था। vedic civilization in hindi

Q.25.पाणिनी किस विषय के प्रसिद्ध विद्वान थे? vedic civilization in hindi
(A) भाषा और व्याकरण (B) आयुर्वेद
(C) खगोल-विज्ञान (D) जीव विज्ञान

उत्तर-(A)

व्याख्या– पानी नहीं लगा पांचवी शताब्दी ई.पू. में संस्कृत व्याकरण के विद्वान थे उन्होंने संस्कृत व्याकरण की पुस्तक अष्टाध्यायी की रचना की थी।

यहां पर दिए गए vedic civilization in hindi सभी प्रश्न से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो आप हमें अपनी कमेंट के द्वारा अवश्य बताएं हम उसे अवश्य सुधार करेंगे

वैदिक सभ्यता से संबंधित वीडियो

vedic civilization in hindi

• History GK question and answers GK quiz in Hindi पाषाण काल एवं सैन्धव सभ्यता

• All country capital and currency pdf in hindi सभी देशों की राजधानी एवं मुद्रा

• history one liner gk questions and answers in hindi प्राचीन भारत का इतिहास objective type

Share to others

Leave a Reply