History GK question and answers GK quiz in Hindi पाषाण काल एवं सैन्धव सभ्यता

पाषाण काल एवं सैन्धव सभ्यता GK question and answers

प्रतियोगिता जगत के नए जानकारी के तहत SSC, bank, IAS, सिविल, जज एवं रेलवे इत्यादि परीक्षाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं से संबंधित GK question and answers प्रश्न क्विज टाइप प्रश्न दिए जा रहे हैं ।

जिसमें पाषाण काल एवं संध्या सभ्यता से संबंधित सभी प्रश्न नीचे दिए जा रहे हैं जिसका अध्ययन करके आप अपनी परीक्षा में उचित अंक प्राप्त कर सकते हैं।
“gk quiz in hindi,online gk quiz in hindi,history gk question in hindi,indian history gk in hindi,gk question in hindi,online gk in hindi,gk in hindi with answer,india gk question in hindi,GK question and answers

History GK question and answers नवपाषाण काल की प्रमुख विशेषताएं

Q.1.पुरापाषाण काल में आदिमानव के मनोरंजन का साधन था?

(A) शिकार

(C) संगीत
(B) जुआ
(D) घुड़सवारी
उत्तर-(A)
व्याख्या
पुरापाषाण काल में आदिमानव के मनोरंजन का साधन शिकार था। वे मुख्यतः शिकार पर ही निर्भर थे। उनका भोजन मांस या कंदमूल हुआ करता था।

Q.2.नवपाषाण काल के लोगों द्वारा पाला गया प्रथम पशु था?

(A) भेंड़

(B) बकरी

(D) घोड़ा

(C) कुत्ता

उत्तर-(A)

व्याख्या – पशुओं के पालतूकरण (Domestication) के मानव प्रयास मध्यपाषाण काल से ही प्रारंभ हो चुके थे। मानव ने सर्वप्रथम जिस पशु को पालतू बनाया वह कुत्ता (Dog) था। कुत्ते को प्रायः 15,000 ई.पू. में पूर्व एशिया में मानव द्वारा घरों में पाला गया। भेंड़ दूसरा पशु है जिसे मानव ने पालतू पशु के रूप में अपनाया। GK question and answers

ऐसी मान्यता है कि प्रायः 11,000 ई.पू.से 9000 ई.पू. के मध्य दक्षिण-पश्चिम एशिया में भेड़ पालतू पशु के रूप में विकसित की गई। चूंकि लगभग यही काल नवपाषाण काल का है, अतः इस प्रश्न का उत्तर भेंड़ होगा।

सुअर (9000 ई.पू.), बकरी, गाय (8000 ई.पू.), बिल्ली (7500 ई.पू.), मुर्गी (6000 ई.पू.), घोड़ा तथा गधा (4000 ई.पू.) अन्य जानवर हैं जिनका पालतूकरण किया गया है।

Q.3.सबसे पहले कौन-सा हड़प्पाकालीन स्थल खोजा गया था?
(A) हड़प्पा
(B) मोहनजोदड़ो
(C) लोथल
(D) सुत्कांगडोर
उत्तर-(A)
व्याख्या
सबसे पहले वर्ष 1921 में दयाराम साहनी के नेतृत्व में पश्चिमी पंजाब के हड़प्पा नामक स्थल में हुए उत्खनन में हड़प्पा सभ्यता का पता लगा था। सिन्धु सभ्यता के स्थलों में सर्वप्रथम हड़प्पा नामक स्थल पर खुदाई होने के कारण ही इस सभ्यता का नाम ‘हड़प्पा सभ्यता’ रखा गया।

Q.4.सिन्धु घाटी सभ्यता अनार्य सभ्यता थी क्योंकि?
(A) यह एक शहरी सभ्यता थी
(B) इसकी लिपि चित्रात्मक थी
(C) इसकी अर्थव्यवस्था का आधार कृषि था
(D) इसका विस्तार नर्मदा नदी घाटी तक था
उत्तर-(A)
व्याख्या-
अनार्यों का संबंध शहरी सभ्यता से रहा है, जबकि आर्यों का संबंध केवल ग्रामीण सभ्यता से रहा है। अतः स्पष्ट है कि सिन्धु सभ्यता का शहरी सभ्यता होना इस सभ्यता के अनार्य सभ्यता होने का सर्वाधिक ग्राह्य प्रमाण है।

Q.5.हड़प्पा की सभ्यता निम्नलिखित से संबंधित है?
(A) कांस्य युग
(B) नवपाषाण युग
(C) पुरापाषाण युग
(D) लौह युग
उत्तर-(A)
व्याख्या –
हड़प्पा सभ्यता कांस्य युग से संबंधित है। सिन्धु सभ्यता युग में तांबे और टिन को मिलाकर कांसा का निर्माण किया जाता था। इस युग की प्रमुख धातु कांसा थी। इसी के कारण इसे ‘कांस्ययुगीन सभ्यता’ भी कहा जाता है। वस्तुतः यह ताम्र-पाषाण कालीन (Chalcolithic) नगरीय सभ्यता थी।

Q.6.हड़प्पा संस्कृति की मुद्राओं एवं पक्की मिट्टी की कलाकृतियों में
किस पशु का चित्रण नहीं किया गया है?

(A) गाय। ( B) हाथी
(C) गैडा (D) बाघ

उत्तर – A
व्याख्या
हड़प्पा संस्कृति की एक मुहर पर पद्मासन मुद्रा त्रिमुखी योगी चित्रित है, जिसके दाहिनी ओर हाथी तथा बाघ
और बाईं ओर गैंडा तथा भैंसा एवं सिंहासन के नीचे दो हिरण खड़े हैं। इस संस्कृति में गाय तथा घोड़े की मृदमूर्तियां (मिट्टी की मूर्ति) नहीं मिली है।

Q.7.सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों की मुद्रा (Coins) में किस देवता
की आकृति चित्रित थी?

(A) पशुपति
(B) इन्द्र
(C) विष्णु
(D) वरुण
उत्तर-(A)
व्याख्या
मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक मुहर (सील) पर तीन मुखवाला एक पुरुष ध्यान की मुद्रा में बैठा हुआ है। उसके सिर पर तीन सींग है। उसके बाईं ओर एक गैंडा और भैंसा तथा दाईं ओर हाथी एवं व्याघ्र हैं। इसे पशुपति शिव का रूप माना गया है। मार्शल ने इन्हें बताया।

Q.8.सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग पूजा करते थे?
(A) विष्णु
(B) ब्रह्मा
(C) इन्द्र और वरुण (D) पशुपति
उत्तर-(D)
व्याख्या
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

Q.9.निम्नलिखित में से किस विद्वान ने सर्वप्रथम हड़प्पा सभ्यता के
अवशेषों को खोजा था?

(A) सर जॉन मार्शल
(B) आर. डी. बनर्जी
(C) ए. कनिंघम
(D) दयाराम साहनी
उत्तर-(C)
व्याख्या
एलेक्जेंडर कनिंघम ने 1853 ई. तथा 1873 ई. में हड़प्पा का सर्वेक्षण कर कुछ पुरा वस्तुएं प्राप्त की थीं।

Q.10.सिन्धु घाटी की सभ्यता और वैदिक सभ्यता में प्रमुख अंतर है-
(A) पहली नगरीय थी, जबकि दूसरी ग्रामीण
(B) पहली व्यापार को महत्व देती थी, जबकि दूसरी धर्म को
(C) पहली अहिंसा में विश्वास करती थी, जबकि अहिंसा केसंदर्भ में दूसरी सभ्यता का कोई विशेष नियम नहीं था
(D) पहली सभ्यता में पीपल वृक्ष की पूजा होती थी, जबकि
उत्तर-(A)
व्याख्या
— सिन्धु सभ्यता का काल 2500 ई. पू. से 1750 ई. पू. तक माना जाता है। सिन्धु सभ्यता नगरीय सभ्यता थी जबकि आर्यों की सभ्यता ग्रामीण थी।

Q.11.सिन्धु घाटी सभ्यता की लिपि थी?
(A) ब्राह्मी
(B) द्रविड़ियन
(C) हड़प्पा
(D) अभी तक सही पहचान नहीं हो पाई है
उत्तर-(D)
व्याख्या
सिन्धु घाटी सभ्यता में चित्रात्मक लिपि प्रचलित थी। इस लिपि में लगभग 400 अक्षरों का प्रयोग किया गया है। इसी कारण सिन्धु सभ्यता को आद्यैतिहासिक सभ्यता के वर्ग में रखा जाता है। जिसे अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है।

Q.12.निम्नलिखित में से किसे ‘मृतकों का टीला’ नाम से जाना जाता है?
(A) हड़प्पा
(B) मोहनजोदड़ो
(C) कालीबंगा
(D) बनवाली
उत्तर-(B)

व्याख्या – मोहनजोदड़ो शब्द का अर्थ सिन्धी भाषा में ‘मृतकों का टीला’ होता है।

Q.13.मोहनजोदड़ो कहां स्थित है? GK question and answers
(A) पंजाब
(C) गुजरात
(B) सिन्ध
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर-(B)
व्याख्या
मोहनजोदड़ो सिन्धु सभ्यता का एक प्रमुख नगर था। यह सिन्ध प्रांत (पाकिस्तान में) के लरकाना जिले में स्थित है। मोहनजोदड़ो की खोज सर्वप्रथम वर्ष 1922 में राखालदास बनर्जी ने की थी।

Q.14.हड़प्पाकालीन सभ्यता का विशाल कोठार (अनाज संग्रह करने
का स्थान) कहां मिला?

(A) मोहनजोदड़ो
(B) हड़प्पा
(C) रोपड़
(D) कालीबंगा
उत्तर-(A)
व्याख्या
– मोहनजोदड़ो का सर्वाधिक उल्लेखनीय स्मारक ‘वृहद् स्नागार’ है। इसके पश्चिम में 1.52 मीटर ऊंचे चबूतरे पर
निर्मित एक भवन मिला है, जो पूर्व से पश्चिम में 45.72 मीटर लंबा तथा उत्तर से दक्षिण की ओर 22.86 मीटर चौड़ा है। इसे मार्टिमर ह्वीलर ने अन्नागार बताया है। इसमें ईंटों के बने हुए विभिन्न आकार-प्रकार के 27 प्रकोष्ठ मिले हैं।

Q.15.’अमरी’ जो हड़प्पा सभ्यता का एक स्थल है, किस प्रांत में
स्थित है?

(A) सिंध
(B) राजस्थान
(C) गुजरात
(D) बलूचिस्तान
उत्तर-(A)
व्याख्या –
अमरी, हड़प्पा सभ्यता का प्रमुख स्थल है, जो पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में स्थित है।

Q.16.सिन्धु घाटी सभ्यता के अवशेष-चिह्न बतलाते हैं कि लोगों का मुख्य धंधा था?
(A) कृषि
(B) पशुपालन
(C) व्यापार
(D) शिकार
उत्तर-(A)

व्याख्या – सैन्धव निवासियों के जीवन का मुख्य उद्यम कृषि कर्म था।
सिन्धु तथा उसकी सहायक नदियां प्रति वर्ष उर्वरा मिट्टी बहाकर लाती
थी, जिनमें पैदावार काफी अच्छी होती थी। यहां के प्रमुख खाद्यान्न
गेहू तथा जौ थे।

Q.17.सिन्धु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर है?
(A) लोथल
(C) रोपड़
(B) हड़प्पा
(D) बनवाली
उत्तर-(A)
व्याख्या – सिन्धु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर लोथल है। यह गुजरात के अहमदाबाद जिले में भोगवा नामक नदी के किनारे
स्थित है, इसके पूर्वी भाग में एक गोदी (बंदरगाह) के साक्ष्य मिले हैं। इस स्थल की खोज एस. आर. राव ने की थी।

Q.18.निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल भारत में नहीं है?
(A) हड़प्पा
(B) कालीबंगा
(C) रंगपुर
(D) रोपड़
उत्तर-(A)
व्याख्या
– हड़प्पा पुरास्थल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मांटगोमरी जिले में (आधुनिक शाहीवाल) रावी नदी के बाएं तट पर स्थित है। हड़प्पा क्षेत्रफल की दृष्टि से सिन्धु सभ्यता का दूसरा सबसे बड़ा स्थल है।

Q.19.इनमें से कौन एक हड़प्पा सभ्यता की पूर्वी सीमा का निर्धारण करता है?
(A) लोथल
(B) कालीबंगा
(C) आलमगीरपुर
(D) डाबरकोट

उत्तर-(C)
व्याख्या
हड़प्पा सभ्यता की पूर्वी सीमा आलमगीरपुर (उत्तर प्रदेश) है। सिन्धु सभ्यता का पश्चिमी पुरास्थल सुत्कांगेडोर (बलूचिस्तान), उत्तरी पुरास्थल मांडा (जम्मू एवं कश्मीर) तथा दक्षिणी पुरास्थल दैमाबाद (महाराष्ट्र) है।

Q.20.हड़प्पा सभ्यता का कौन-सा स्थल भारत में नहीं था?
(A) मांडा
(D) बालाकोट
(B) सुरकोटदा
(C) हुलास
उत्तर-(D)
व्याख्या
बालाकोट नामक हड़प्पा सभ्यता का पुरास्थल, वर्तमान पाकिस्तान के दक्षिणी भाग में अरब सागर के किनारे और मोहन – जोदड़ो से दक्षिण पश्चिमी दिशा में स्थित है। यह बंदरगाह नगर था। यह स्थल सीप उद्योग के लिए प्रसिद्ध था।

Q.21.हड़प्पाकालीन लोगों को किसकी जानकारी नहीं थी?
(A) कुम्हारों का चाक
(B) आग
(C) लोहा
(D) गेहूं
उत्तर-(C)
व्याख्या
– हड़प्पाकालीन लोगों को सोना, चांदी, तांबा, कांसा तथा सीसा का ज्ञान था। हड़प्पाकालीन स्थलों की खुदाई से गेहूं तथा जौ के दाने मिलते हैं किंतु सिन्धु सभ्यता के लोगों को लोहे का ज्ञान नहीं था।

Q.22.सिन्धु घाटी की सभ्यता को आर्य-पूर्व सभ्यता, किसके प्रमाण मिलने के कारण से कहा जाता है?
(A) कला
(B) तांबा
(C) बर्तन
(D) लेखन (स्क्रिप्ट)
उत्तर- (C)
व्याख्या
– सिन्धु घाटी की सभ्यता में प्राप्त मृद्भाण्डों (मिट्टी के
बर्तन) के आधार पर इस सभ्यता को ‘आर्य-पूर्व सभ्यता’ कहा
जाता है। ऋग्वैदिक कालीन मृद्भाण्डों में काले एवं लाल मृद्भाण्डों
की प्रधानता है जबकि सिन्धु सभ्यता में भिन्न प्रकार के मृद्भाण्ड
मिले हैं।

Q.23.सिन्धु सभ्यता के लोगों के घर किससे बने होते थे?
(A) उनके घर ईंटों के बने थे
(B) सभाभवन की खोज मोहनजोदड़ो में हुई
(C) घर की निर्माण योजना में खुला चौक मुख्य लक्षण था
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(D)
व्याख्या
– सिन्धु घाटी सभ्यता में घरों के निर्माण में ईंटों का प्रयोग किया गया था, मोहनजोदड़ो तथा हड़प्पा में पकी हुई ईंटों का प्रयोग प्रायः मकानों के निर्माण के लिए किया गया है। प्रत्येक आवासीय भवन के बीच में एक आंगन होता था,

जिसके तीन या चारों ओर चार-पांच कमरे, एक रसोईघर और एक स्नानागार बना होता था। मोहनजोदड़ो के दुर्ग के दक्षिणी भाग में 750 वर्ग मीटर आकार के एक विशाल सभाभवन की रूपरेखा मिली है, जिसकी छत 20 स्तंभों पर टिकी हुई थी। यद्यपि कहीं-कहीं कच्ची ईटों का भी प्रयोग किया गया है, जैसे- कालीबंगा।

Q.24.सिन्धु घाटी सभ्यता की पहचान निम्न से है?
(A) सुंदर मूर्तियां
(B) धर्म और दर्शनशास्त्र
(C) आर्थिक और सामाजिक सुधार
(D) शहर-योजना प्रणाली
उत्तर-(D)
व्याख्या
– सिन्धु घाटी सभ्यता की मुख्य विशेषता शहर-योजना प्रणाली थी। सिन्धु घाटी में चौड़ी सड़कें एक-दूसरे को लंबवत | काटती थीं। मकान पक्की एवं कच्ची ईंटों के बनाए जाते थे। नाली एवं सफाई की व्यवस्था भी उत्तम थी।

Q.25.सिन्धु घाटी सभ्यता का ज्ञान मिलता है?
(A) ताम्रपत्रों से
(B) अभिलेखों से
(C) पुरातात्विक उत्खनन से (D) साहित्य से
उत्तर-(C)
व्याख्या –
सिन्धु सभ्यता का ज्ञान पुरातात्विक उत्खनन से मिलता है, क्योंकि वहां कोई साहित्य तथा ताम्रपत्र नहीं पाए गए हैं। मृद्भाण्डों पर कुछ लेख पाए गए हैं, परंतु वे अभी तक पढ़े नहीं जा सके हैं।

Q.26.मानव द्वारा सर्वप्रथम किस धातु का उपयोग किया गया?
(A) तांबा
(B) चांदी
(C) कांसा
(D) पीतल
उत्तर-(A)
व्याख्या
– मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयोग में लाई गई धातु तांबा थी। जिसकी आरंभिक तिथि 5000 BC है अर्थात् नवपाषाण काल तक। वैसे विश्व परिदृश्य पर दृष्टिपात करें, तो तांबे के उपयोग की आरंभिक तिथि उत्तरी इराक में 8700 BC है।

यहां पर दिए गए महत्वपूर्ण history GK question and answers है फिर भी आपको अगर कोई त्रुटि लगे तो हमें अवश्य अवगत कराएं हम इस में अवश्य सुधार करेंगे धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें : –

• All country capital and currency pdf in hindi सभी देशों की राजधानी एवं मुद्रा

• history one liner gk questions and answers in hindi प्राचीन भारत का इतिहास objective type

• Bharat ke rajya aur rajdhani union territories of india in Hindi 2021

Share to others

Leave a Reply