Questions on buddhism and jainism in hindi बौद्ध धर्म और जैन धर्म MCQ

बौद्ध धर्म और जैन धर्म

बौद्ध धर्म और जैन धर्म Questions on buddhism and jainism in hindi से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न किए जा रहे हैं ।

buddhism and jainism mcq,buddhism and jainism upsc,jainism and buddhism notes for upsc pdf in hindi,बौद्ध धर्म और जैन धर्म का उदय,जैन और बौद्ध धर्म के प्रश्न

Questions on buddhism and jainism in hindi

Q.1.गौतम बुद्ध का जन्म…..में हुआ था एवं लुम्बिनी किसका धार्मिक स्थल है?
(A) बोधगया
(B) पाटलिपुत्र
(C) लुम्बिनी
(D) वैशाली

उत्तर-(C)

व्याख्या – गौतम बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक वन में शाक्य क्षत्रिय कुल में 563 ई.पू. में हुआ था। लुम्बिनी सम्प्रति नेपाल में था।

Q.2.’बुद्ध’ शब्द का तात्पर्य होता है?
(A) एक विजेता
(B) एक परिमोचक
(C) एक ज्ञान संपन्न व्यक्ति
(D) एक भ्रमणकारी

उत्तर-(C)
व्याख्या
– बुद्ध शब्द का अर्थ होता है- ‘जारित’ या ‘ज्ञान संपन्न। गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त होने के बाद ‘बुद्ध’ कहा गया। यह ज्ञान बोधगया (बिहार) में प्राप्त हुआ था।

Q.3.गौतम बुद्ध की मृत्यु कहां हुई? किसके गणतंत्र में बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया?
(A) लुम्बिनी
(B) श्रावस्ती
(C) कुशीनगर (D) बोधगया

उत्तर-(C)
व्याख्या
– गौतम बुद्ध की मृत्यु 483 ई.पू. में मल्ल गणराज्य कुशीनगर (उ.प्र.) में हुई थी। बौद्ध धर्म में इसे “महापरिनिर्वाण” कहा गया है।

Q.4.गौतम बुद्ध के संबंध में सभी सही हैं, सिवाय एक के.
(A) उनका जन्म लुम्बिनी में हुआ था
(B) उनकी मृत्यु कुशीनगर में हुई थी
(C) उन्हें ज्ञान की प्राप्ति बोधगया में हुई थी
(D) उन्हें ज्ञान की प्राप्ति राजगृह में हुई थी

उत्तर-(D)

व्याख्या– गौतम बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था। गृह त्यागने के बाद बोधगया में ज्ञान प्राप्त हुआ था तथा उनकी मृत्य कुशीनगर में हुई थी। अतिम विकल्प सही नहीं है। अन्य सभी कथन सही है।

Q.5.गौतम बुद्ध को कौन सी जगह ब्रह्माज्ञान प्राप्त हुआ?
(A) सारनाथ
(B) बोधगया
(C) प्रयाग
(D) पाटलिपुत्र

उत्तर-(B)
व्याख्या
– 29 वर्ष की अवस्था में बुद्ध ने गृह त्याग कर दिया था। इसे बौद्ध ग्रंथों में “महाभिनिष्क्रमण’ कहा गया है। इसके पश्चात उन्होंने बोधगया (बिहार) में निरंजना नदी (आधुनिक फाल्गु) के तट पर बोधिवृक्ष (पीपल) के नीचे समाधि लगाई। आठवें दिन वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन ज्ञान प्राप्ति (संबोधि) के बाद वे गौतम बुद्ध, तथागत् और शाक्यमुनि के नाम से प्रसिद्ध हुए।

Q.6.भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था ?सारनाथ में बुद्ध का प्रथम प्रवचन क्या कहलाता है?
(A) बोधगया
(B) सांची
(C) सारनाथ
(D) कुशीनगर

उत्तर-(C)
व्याख्या-
ज्ञान प्राप्ति के पश्चात बुद्ध ने ऋषिपत्तन (सारनाथ) में उरूबेला में उनका साथ छोड़ देने वाले पांच ब्राह्मण तपस्वियों (कौडिन्य, वाप्य, भद्रिक, महानाम, अश्वजित) को ज्ञान का प्रथम उपदेश दिया, जिसे ‘धर्मचक्र प्रवर्तन’ कहा जाता है। बौद्ध संघ में
प्रवेश सर्वप्रथम यहीं से प्रारंभ हुआ। किंतु बी. एन. लुनिया के अनुसार, बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश उरूबेला (बोधगया) में तपस्सु एवं मल्लिक नामक बंजारों को दिया था।

Q.6.जातक पवित्र ग्रंथ है?
(A) वैष्णवों का (B) जैनियों का
(C) बौद्धों का
(D) शैवों का

उत्तर-(C)

व्याख्या- ‘जातक’ ग्रंथ, बौद्ध ग्रंथ “खुद्दक निकाय’ का भाग है। ऐसा माना जाता है कि गौतम के रूप में जन्म लेने के पूर्व बुद्ध ने 550 से भी अधिक जन्म लिए थे। जातक ग्रंथों में बुद्ध के इन्हीं पूर्व जन्मों की कथाएं वर्णित हैं।

Q.7.बौध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कौन-सी भाषा प्रयोग की गई थी ?
(A) संस्कृत
(B) प्राकृत
(C) पालि
(D) हिन्दी

उत्तर-(C)
व्याख्या-
बुद्ध ने अपने उपदेश तथा धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए पालि भाषा का प्रयोग किया। कालांतर में अधिकांश महायान ग्रंथ संस्कृत भाषा में लिखे गए। धर्म प्रचार हेतु प्राकृत भाषा का प्रयोग जैनियों ने किया था।

Q.8.बुद्ध के उपदेशों का संग्रह है?
(A) बुद्ध चरित्
(B) सुत्त पिटक
(C) अभिधम्म पिटक
(D) विनय पिटक

उत्तर-(B)
व्याख्या
– ‘सुत्त पिटक’ में बौद्ध धर्म के उपदेश संगृहीत हैं। इसमें दीर्घ निकाय, मज्झिम निकाय, संयुक्त निकाय, अंगुत्तर निकाय और खुद्दक निकाय हैं। विनय पिटक में भिक्षु और भिक्षुणियों के संघ एवं दैनिक जीवन संबंधी आचार-विचार, नियम संगृहीत हैं जबकि अभिधम्म पिटक में बौद्ध दार्शनिक सिद्धांतों का वर्णन है।

Q.9.बौद्ध शिक्षा का वर्णन निम्नलिखित में से किसमें है?
(A) त्रिरत्न में
(B) त्रिपिटक में
(C) शीलव्रत में
(D) अणुव्रत में

उत्तर-(B)
व्याख्या
– बौद्ध शिक्षा का वर्णन त्रिपिटक में मिलता है। त्रिपिटक बौद्ध शिक्षा का मूल ग्रंथ है। यह पाली भाषा में रचित है। इसको तीन भागों में बांटा गया है-

1- सुत पिटक

2-विनय पिटक

3. अभिधम्म पिटक
इनको बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद संकलित किया गया था।

Q.10.निम्नलिखित में से बुद्ध का समकालीन कौन था?
(A) मोजेज
(H) कानफ्यूशियस
(C) मोहम्मद
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(B)

व्याख्या– जिस प्रकार गौतम बुद्ध ने भारत में बौद्ध धर्म का प्रवर्तन किया। उसी प्रकार 500 ई.पू. में चीन में विद्यमान कनफ्यूशियस के सिद्धांतों पर कनफ्यूशियस धर्म बना। कनफ्यूशियस को चीनी लोग राजा फूत्से (551 से 479 ईसा पूर्व) कहते हैं। ये महावीर तथा बुद्ध के समकालीन थे। इन्होंने समाज को आचरण के नियमों की शिक्षा दी।

Q.11.गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहां की गई थी?
(A) सारनाथ
(B) कपिलवस्तु
(C) वैशाली
(D) गया

उत्तर-(C)

एवं बौद्ध धर्म को ग्रहण करने वाली प्रथम महिला कौन हैं?

व्याख्या– गौतम बुद्ध द्वारा वैशाली में आम्रवाटिका में भिक्षुणी संघ की स्थापना की गई। इस संघ में प्रवेश पाने वाली प्रथम महिला बुद्ध की सौतेली माता प्रजापति गौतमी थीं। अपने प्रिय शिष्य आनंद के आग्रह पर महात्मा बुद्ध ने इसकी अनुमति प्रदान की। कालांतर में वैशाली की प्रसिद्ध नगर-वधू आम्रपाली भी उनकी
शिष्या बनीं।

Q.12.सांची किसकी कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है ?
(A) जैन
(C) मुस्लिम
(B) बौद्ध
(D) ईसाई

उत्तर-(B)
व्याख्या-
सांची (मध्य प्रदेश) बौद्ध कला का केंद्र स्थल रहा है। यह एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां बौद्धकालीन शिल्प-कला के समस्त नमूने विद्यमान हैं। सांची के स्तूप पर अनेक मूर्तियां उत्कीर्ण मिलती हैं। मार्शल के अनुसार, सांची स्तूप का निर्माण अशोक के शासनकाल में हुआ था।

Q.13.बौद्ध स्मारक ‘स्तूप’ कहां बनाए जाते थे?
(a) बुद्ध के अवशेषों पर
(b) बुद्ध के जीवन से संबंधित स्थानों पर
(c) संघ के प्रमुख सदस्यों के अवशेषों पर
(d) बौद्ध मठों द्वारा अर्चना के स्थानों पर
सही उत्तर है-
(A) केवल (a)
(B) (a) और (c)
(C) केवल (a), (b) तथा (c) (D) उपरोक्त सभी

उत्तर-(D)

व्याख्या– बौद्ध स्तूप बौद्ध के अवशेषों पर, बुद्ध के जीवन से संबंधित स्थानो पर, संघ के प्रमुख सदस्यों के अवशेषों पर तथा बौद्ध मतों द्वारा अर्चना के स्थानों पर बनाए जाते थे।

Q.14.’बुद्ध के उपदेशों का मुख्य संबंध था
(A) विचारों और चरित्र की शुद्धता
(B) भक्तिवाद
(C) कर्मकाण्डों के व्यवहार
(D) एकही भगवान में विश्वास

उत्तर-(A)
व्याख्या
– बुद्ध के उपदेशों का मुख्य संबंध विचारों और चरित्र की शुद्धता से था। बुद्ध जटिल दार्शनिक समस्याओं में कभी नहीं उलझे तथा एक नैतिक दार्शनिक के रूप में उन्होंने मनुष्य के नैतिक तथा सामाजिक गुणों के विकास पर ही बल दिया।

16, कपिलवस्तु संबंधित है-
(A) महात्मा गांधी से
(B) महावीर स्वामी से
(C) भगवान कृष्ण
(D) भगवान बुद्ध से

उत्तर-(D)
व्याख्या
– कपिलवस्तु भगवान बुद्ध से संबंधित हैं। बुद्ध के पिता शुद्धोधन कपिलवस्तु के शाक्यगण के प्रधान थे।

Q.17.चतुर्थ बौद्ध सम्मेलन किसके शासनकाल में हुआ था?
(A) अशोक
(B) चंद्रगुप्त
(C) कनिष्क
(D) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य

उत्तर-(C)
व्याख्या
बौद्ध धर्म की चतुर्थ तथा अंतिम संगीति (सम्मेलन) कुषाण शासक कनिष्क के राज्यकाल में कश्मीर के कुंडलवन में हुई थी। इसकी अध्यक्षता वसुमित्र ने की तथा अश्वघोष इसके उपाध्यक्ष बने।

Q.18.बौद्ध धर्म से संबद्ध अर्धगोलाकार अंत्येष्टि संबंधी टीले को क्या कहते हैं?
(A) स्तूप
(B) तोरण
(C) विहार
(D) दुखंग

उत्तर-(A)
व्याख्या
– महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद उनकी अस्थियों को आठ भागों में बांटा गया तथा उन पर समाधियों का निर्माण किया गया, इन्हीं को ‘स्तूप’ कहा जाता है। ध्यातव्य है कि ‘स्तूप का उल्लेख सर्वप्रथम ऋग्वेद में प्राप्त होता है, जहां अग्नि की उठती हुई ज्वालाओं को स्तूप कहा गया है।

Q.19.आजीयक संप्रदाय (Ajivikin’s Sect) के संस्थापक कौन थे?
(A) उपाली
(B) आनंद
(C) मयखली गोशाल
(D) रापुलोभद्र

उत्तर-(C)
व्याख्या
– बुद्ध के जन्म के पूर्व एक प्रमुख धार्मिक संप्रदाय आजीयक संप्रदाय था जिसके संस्थापक मक्खली गोशाल थे। इनका मत नियतिवाद कहा जाता है।

Q.20.जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर थे?
(A) महावीर स्वामी (B) पार्श्वनाथ
(C) ऋषभदेव
(D) शंकरादेव

उत्तर-(C)
व्याख्या
– जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव थे। पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तीर्थकर थे, जबकि महावीर स्वामी 24वें एवं अंतिम तीर्थकर थे।

Q.21.महावीर ने ……….. में निर्वाण प्राप्त किया था?
(A) 468 ई.पू. (B) 590 ई.पू.
(C) 527 ई.पू. (D) 546 ई.पू.

उत्तर-(C)
व्याख्या
– महावीर के जन्म एवं मृत्यु से संबंधित तिथियों में विवाद है एक तिथि के अनुसार, महावीर का जन्म 599 ई.पू. में एवं मृत्यु 527 ई.पू. में जबकि दूसरी तिथि के अनुसार, जन्म 540 ई.पू. में एवं मृत्यु 468 ई.पू. में मानी जाती है। इन दोनों तिथियों में प्रथम तिथि अधिक मान्य है।

Q.22.निम्नलिखित में से कौन जैन धर्म के असली संस्थापक माने जाते हैं ?
(A) ऋषभनाथ
(B) पार्श्वनाथ
(C) नेमिनाथ
(D) वर्धमान महावीर

उत्तर-(D)
एवं महावीर किस राजघराने में पैदा हुए थे?
व्याख्या– वर्धमान महावीर जैनियों के 24वें तीर्थकर एवं जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक माने जाते हैं। उन्होंने पार्श्वनाथ के चार जैन सिद्धांतों (सत्य, अस्तेय, अहिंसा, अपरिग्रह) में अपना पांचवां सिद्धांत ‘ब्रह्मचर्य जोड़ा। इनका जन्म कुंडलग्राम में ज्ञातृक क्षत्रिय कुल में हुआ था।

Q.23.महावीर का जन्म कहां हुआ था?
(A) सारनाथ
(B) लुम्बिनी
(C) कुंडलग्राम (वैशाली)
(D) नालंदा

उत्तर-(C)
व्याख्या-
महावीर का जन्म ई.पू. 599 के लगभग वैशाली के निकट कुंडलग्राम में हुआ।

Q.24.जैनवाद में पूर्ण ज्ञान को निम्न रूप में उल्लिखित किया गया-
(A) जिन
(B) रत्न
(C) कैवल्य
(D) निर्वाण

उत्तर-(C)
व्याख्या
– जैनवाद में पूर्ण ज्ञान को ‘कैवल्य’ की संज्ञा दी गई है। महावीर के विषय में कहा गया है कि 12 वर्षों की कठोर तपस्या व साधना के पश्चात जृम्भिक ग्राम के समीप ऋजुपालिका नदी के तट पर एक साल वृक्ष के नीचे कठोर तप के उपरांत उन्हें ‘कैवल्य’ प्राप्त हुआ। कैवल्य प्राप्ति के पश्चात वे केवलिन’, ‘जिन’, ‘अर्हत’ तथा ‘निर्ग्रन्थ’ कहलाए।

Q.25.बुद्धवाद और जैनवाद आंदोलन आवश्यक रूप से निम्नलिखित के विरुद्ध थे-
(A) सामाजिक और आर्थिक न्याय के
(B) ब्राह्मणों के रिवाजों तथा औपचारिकताओं के
(C) विदेशी हमलावरों तथा उनके अचानक हमलों के
(D) राजाओं तथा प्रभावशालियों के नियमों के

उत्तर-(B)
व्याख्या-
बुद्धवाद और जैनवाद अनीश्वरवादी धर्म थे। इन्होंने ब्राह्मणों के रीति-रिवाजों एवं कर्मकाण्डों का विरोध किया था। इनके अनुसार, ब्राह्मणों के कर्मकाण्ड और यज्ञ एक जीर्ण नाव के समान है, जो संसार सागर से मनुष्य को पार नहीं ले जा सकती।

Q.26.महावीर एवं बुद्ध दोनों ने किसके शासनकाल में उपदेश दिया?
(A) अजातशत्रु
(B) बिम्बिसार
(C) नन्दीवर्धन
(D) उदय

उत्तर-(B)
व्याख्या
– महावीर एवं बुद्ध ने मगध नरेश बिम्बिसार के शासनकाल में उपदेश दिया। महावीर स्वामी और बिम्बिसार निकट संबंधी भी थे, क्योंकि महावीर की माता त्रिशला या विदेहदत्ता लिच्छवि शासक चेटक की बहन थीं तथा बिम्बिसार का विवाह चेटक की पुत्री से हुआ था। बिम्बिसार ने बुद्ध के निवास के लिए ‘वेलुवन’ नामक विहार बनवाया था।

षोडश महाजनपद से मगध के उत्कर्ष तक

Q.1.बिम्बिसार के समय में मगध की राजधानी कौन-सीधी?
(C) तक्षशिला
(A) राजगृह
(B) नालंदा
(D) पाटलिपुत्र

उत्तर-(A)
व्याख्या
– हर्यक वंश के संस्थापक बिम्बिसार के समय में मगध की राजधानी राजगृह थी। इसे गिरिव्रज के नाम से भी जाना जाता है। जैन ग्रंथ विविधतीर्थकल्प के अनुसार, राजगृह नगर पांच पहाड़ियों -विपुलगिरि, रत्नागिरि, उदयगिरि, सोनागिरि तथा वैभारगिरि के बीच बसा हुआ था। विख्यात शिल्पी महागोविंद ने यहां पर नगर निर्माण की योजना बनाई थी।

Q.2.मगध का कौन-सा शासक बुद्ध का समकालीन था?
(A) चंद्रगुप्त मौर्य
(B) अजातशत्रु
(C) बिम्बिसार
(D) महापदम नंद

उत्तर-(C)
व्याख्या
– बिम्बिसार मगध में हर्यक वंश का प्रथम शासक था। यह महात्मा बुद्ध का समकालीन था। इसने भगवान बुद्ध के निवास के लिए बेलुवन नामक विहार का निर्माण भी करवाया था।

Q.3.पंचमार्ग सिक्का कहां चलता था?
(A) वैदिक काल (B) हड़प्पा काल
(C) मौर्य काल (D) उत्तर वैदिक काल

उत्तर-(C)
व्याख्या
– पंचमार्क सिक्के का प्रचलन छठी शताब्दी ईसा पूर्व में हुआ था। इसका प्रयोग मौर्य काल में व्यापक स्तर पर होता था।

Q.4.सिक्कों के अध्ययन को यह कहते हैं
(A) आर्कियोलॉजी
(B) हिस्टोरियोग्राफी
(C) न्युमिस्मैटिक्स
(D) एपीग्राफी

उत्तर-(C)

व्याख्या– सिक्कों के अध्ययन को न्युमिस्मैटिक्स’ कहा जाता है। अभिलेखों के अध्ययन को ‘एपीग्राफी’ कहा जाता है। आर्कियोलॉजी पुरातत्व अध्ययन को कहते हैं जबकि हिस्टोरियोग्राफी किसी विषय

Q.5.शिशुनाग ने अपनी राजधानी कहां बनाई थी?
विशेष के इतिहास का सारांश है।
(A) मुर्शिदाबाद
(C) वैशाली
(B) पाटलिपुत्र
(D) मुंगेर

उत्तर-(C)
व्याख्या
– शिशुनाग ने अवन्ति एवं वत्सराज को जीतकर मगध साम्राज्य में मिलाया, इसके बाद इसने वैशाली को अपनी राजधानी बनाया। परंतु कालाशोक ने पुनः पाटलिपुत्र को अपनी राजधानी बनाया।

Q.6.प्राचीन काल में किस जनपद की राजधानी उज्जैन थी?
(A) अवन्ति
(C) कौशाम्बी
(B) कोसल
(D) राजगीर

उत्तर-(A)
व्याख्या
– आधुनिक मालवा का क्षेत्र ही प्राचीन अवन्ति महाजनपद का क्षेत्र था। यह महाजनपद दो भागों में बंटा था। 1- उत्तरी अवन्ति और 2-दक्षिणी अवन्ति। उत्तरी अवन्ति, की राजधानी उज्जैन एवं दक्षिणी अवन्ति की राजधानी महिष्मती थी।

Q.7.पटना शहर का पुराना नाम है-
(A) पाटलिपुत्र
(B) कन्नौज
(C) कौशाम्बी
(D) कपिलवस्तु

उत्तर-(A)
व्याख्या
– पटना का पुराना नाम पाटलिपुत्र था।

Q.8.एलेक्जेंडर ने भारत पर आक्रमण कब किया था?
हाइडेस्पीज युद्ध कहां लड़ा गया था?
सिकंदर द्वारा पोरस की पराजय किस युद्ध में हुई थी?

(A) ईसा से 326 वर्ष पूर्व
(B) ईसा की मृत्यु के 326 वर्ष बाद
(C) ईसा से 320 वर्ष पूर्व
(D) ईसा से 298 वर्ष पूर्व

उत्तर-(A)

व्याख्या– सिकंदर अथवा एलेक्जेंडर ने 326 ई. पूर्व में भारत पर आक्रमण कर हाइलेरपीज या वितरता (झेलम) के युद्ध में पोरस को हराया था।

Q.9.326 ईसा पूर्व उत्तर पश्चिम भारत में सिकंदर का अतिक्रमण इनमें से किसके काल में हुआ?
(A) अजातशत्रु
(B) नंद वंश
(C) चंद्रगुप्त मौर्य
(D) शिशुनाग

उत्तर-(B)
व्याख्या
– यूनान के प्रसिद्ध शासक सिकंदर ने जिस समय उत्तर-पश्चिम भारत पर आक्रमण किया था, उस समय नंद वंश का काल था। इस समय धनानंद का शासनकाल था।

Q.10.सिकंदर की मृत्यु कहां हुई?
(A) पटाला
(B) तक्षशिला
(C) बेबीलोन
(D) गेड्रोशिया

उत्तर-(C)
व्याख्या-
सिकंदर की मृत्यु लगभग 323 ई.पू. में बेबीलोन में हुई थी। सिकंदर मेसीडोन के क्षत्रप फिलिप द्वितीय का पुत्र था। 326 ई.पू. में उसने भारत विजय के लिए अभियान चलाया था।

Q.11.कौन-सी नदी सिकंदर महान के भारत आक्रमण की सन्निकट पूर्वी सीमा थी?
(A) सतलज
(B) सिन्धु
(C) व्यास
(D) चिनाव

उत्तर-(C)
व्याख्या-
व्यास नदी के तट पर सिकंदर की सेना ने आगे बढ़ने से इंकार कर दिया था। यहीं से वह वापस लौट गया। अत: व्यास नदी सिकंदर महान के भारत आक्रमण की सन्निकट पूर्वी सीमा थी।

Q.12.किस यूनानी इतिहासकार को इतिहास का जनक’ कहा जाता है?
(A) आर्किमिडीज
(B) हेरोडोटस
(C) युक्लिड
(D) हिपोक्रेटस

उत्तर-(B)
व्याख्या-
यूनानी इतिहासकार हेरोडोटस को इतिहास का जनक कहा जाता है। 5वीं शताब्दी ई.पू. में उसने ‘हिस्टोरिका‘ नामक पुस्तक की रचना की थी।

• History GK question and answers GK quiz in Hindi पाषाण काल एवं सैन्धव सभ्यता

• All country capital and currency pdf in hindi सभी देशों की राजधानी एवं मुद्रा

• history one liner gk questions and answers in hindi प्राचीन भारत का इतिहास objective type

Share to others

Leave a Reply