Neta aur unke upnam history in Hindi Questions | भारत के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम

भारत के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम एवं कथन प्रश्नोउत्तर | Neta aur unke upnam history in Hindi Questions

neta aur unke upnam history in Hindi Questions यहां पर भारत के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम एवं कथन के प्रश्न उत्तर व्याख्या सहित एवं उनसे संबंधित परीक्षाओं में उठाए जाने वाले प्रश्न दिए गए हैं जिन्हें याद करके आप इनसे लाभ उठा सकते हैं।

Q.1.”फ्रंटियर गांधी’ किसे कहा गया था?
(A) चित्तरंजन दास
(B) अबुल कलाम आजाद
(C) खान अब्दुल गफ्फार खान
(D) गोपाल कृष्ण गोखले

उत्तर-(C)
Q.किसका उपनाम ‘सीमांत गांधी’ था
?

व्याख्या– खान अब्दुल गफ्फार खान को फ्रंटियर गांधी (सीमांत गांधी), बादशाह खां, फल-ए-अफगान आदि नामों से जाना जाता है। वर्ष 1930-47 के दौरान कांग्रेस द्वारा चलाए गए सभी राजनीतिक आंदोलनों में इनकी प्रमुख भूमिका रही और इन्होंने लगभग 14 वर्ष जेल में बिताए। उन्हें वर्ष 1987 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Q.2.उस युग्म को चिन्हित कीजिए जो सुमेलित नहीं है?
(A) नेताजी- सुभाष चन्द्र बोस
(B) सीमांत गांधी- मौलाना अबुल कलाम आजाद
(C) देशबन्धु- सी. आर. दास
(D) दीनबन्धु- सी. एफ. एंड्रयूज

उत्तर-(B)
व्याख्या
– सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान को कहा जाता है।

Q.3.’पंजाब केसरी’ का खिताब किसको दिया गया था ?
(A) रणजीत सिंह
(B) भगत सिंह
(C) सरदार बलदेव सिंह
(D) लाला लाजपत राय

उत्तर-(D)
व्याख्या
– ‘पंजाब केसरी’ का खिताब लाला लाजपत राय को दिया गया था। उन्होंने वन्देमातरम् व द पीपल नामक समाचार-पत्रों का प्रकाशन किया।

Q.4.’भारत के वयोवृद्ध व्यक्ति (ग्रैंड ओल्डमैन) के रूप में कौन विख्यात हैं?
(A) न्यायमूर्ति रानाडे
(B) महात्मा गांधी
(C) रबीन्द्रनाथ टैगोर
(D) दादाभाई नौरोजी

उत्तर-(D)
Q.’Grand old man of India’ के उपनाम से किसे जाना जाता है?

व्याख्या– दादाभाई नौरोजी को “वयोवृद्ध नेता (Grand Oldman of India)” के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन बार (1886, 1893, 1906) अध्यक्ष निर्वाचित थे।

Q.5.”कर्नाटक गांधी” के नाम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी कौन हैं?
(A) रंगनाथ ‘दिवाकर’
(B) कर्नाड सदाशिव राव
(C) थागदुर रामचंद्र राव
(D) हार्देकर मंजाप्पा

उत्तर-(D)
व्याख्या
– ‘कर्नाटक का गांधी’ हार्देकर मंजाप्पा को कहते है।

Q.6.महात्मा गांधी को सर्वप्रथम राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किसने किया था?
(A) वल्लभभाई पटेल
(B) सी. राजगोपालाचारी
(C) सुभाष चन्द्र बोस
(D) जवाहरलाल नेहरू

उत्तर–(C)

व्याख्या– महात्मा गांधी को सर्वप्रथम राष्ट्रपिता के नाम से सुभाष चन्द्र बोस ने संबोधित किया था। गांधीजी को सर्वप्रथम ‘महात्मा’ शब्द से संबोधन रबीन्द्रनाथ टैगोर ने किया था। चर्चिल ने महात्मा गांधी को ‘अर्धनग्न फकीर’ कहा था।

Q.7.गांधीजी के नाम के साथ प्रत्यय ‘महात्मा’ कब जोड़ा गया?
(A) चम्पारन सत्याग्रह के दौरान
(B) रौलेट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह के दौरान
(C) 1919 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अमृतसर अधिवेशन में
(D) खिलाफत आंदोलन के प्रारंभ होने पर

उत्तर-(A)
व्याख्या
– उत्तर बिहार के चम्पारन जिले के यूरोपीय, नील के उत्पादक बिहारी कृषकों का अनेक रूप से उत्पीड़न करते थे। इस उत्पीड़न का विरोध गांधीजी ने राजेन्द्र प्रसाद की सहायता से किया था। यह घटना वर्ष 1917 की है। इस सफल आंदोलन के बाद गांधीजी के नाम के साथ ‘महात्मा’ प्रत्यय जोड़ा गया।

Q.8.’अन्त्योदय’ का विचार किसने दिया?
(A) विनोबा भावे
(B) महात्मा गांधी
(C) श्री अरबिन्द
(D) जयप्रकाश नारायण

उत्तर-(B)
व्याख्या
– ‘अन्त्योदय’ का विचार सर्वप्रथम महात्मा गांधी ने दिया था।

Q.9.निम्नलिखित में से किस लेखक ने महात्मा गांधी के विचारों पर गहरा प्रभाव नहीं डाला?
(A) टॉलस्टाय
(C) रस्किन
(B) थोरेऊ
(D) मार्क्स

उत्तर-(D)
व्याख्या
– गांधीजी पर टॉलस्टाय, (गांधीजी ने वर्ष 1910 में दक्षिण अफ्रीका में “टॉलस्टाय फार्म” की स्थापना की थी जो बाद में गांधी आश्रम बना) रस्किन और थोरेऊ का प्रभाव पड़ा था। कार्ल मार्क्स का प्रभाव गांधीजी पर नहीं पड़ा था।

Q.10.निम्नलिखित में कौन-सा गीत महात्मा गांधी को इतना प्रिय था कि उन्होंने लिखा था, “यह अकेला गीत मुझे प्रोत्साहन एवं बल देने में पर्याप्त है यदि मैं भगवद्गीता को भूल भी जाऊ”?
(A) जनगणमन अधिनायक
(B) रघुपति राघव राजा राम…
(C) वैष्णव जन तो तेने कहिये…
(D) ईश्वर अल्लाह तेरो नाम…

उत्तर-(B)

व्याख्या– महात्मा गांधी ने ‘रघुपति राघव राजाराम के संदर्भ के कहा था जब मैं यह गीत गाता हूं तो मुझे यह गीत प्रोत्साहन एक बल देने में पर्याप्त ऊर्जा देता है।

Q.11.”स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” यह शब्द किसके थे?
(A) गोपाल कृष्ण गोखले के
(B) महात्मा गांधी के
(C) लोकमान्य तिलक के
(D) लाला लाजपत राय के

उत्तर-(C)
व्याख्या
– “स्वतंत्रता मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इस लेकर रहूंगा यह शब्द सबसे पहले बाल गंगाधर तिलक ने कहा था।

Q.12.”आराम हराम है” यह प्रसिद्ध कथन किससे संबंधित है?
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) महात्मा गांधी
(C) लाला लाजपत राय
(D) बाल गंगाधर तिलक

उत्तर-(A)

व्याख्या– “आराम हराम है” यह प्रसिद्ध कथन जवाहरलाल नेहरू का है।

Q.13.भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के समय ‘करो या मरो’ का नारा किसने दिया?
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) सुभाष चन्द्र बोस
(C) महात्मा गांधी
(D) बाल गंगाधर तिलक

उत्तर-(C)
व्याख्या
– ‘करो या मरो’ का नारा महात्मा गांधी ने ‘भारत छोड़ आंदोलन’ के दौरान दिया था।

Q.14.”भारत के लिए एक मात्र आशा जनसाधारण से है। उच्च वर्ग शारीरिक एवं नैतिक रूप से मृत है।” यह घोषणा किसने की थी?
(A) जी. के. गोखले
(B) बी. जी. तिलक
(C) महात्मा गांधी
(D) स्वामी विवेकानन्द

उत्तर-(D)
व्याख्या
– उपरोक्त घोषणा स्वामी विवेकानन्द ने की थी। इन्हीं के द्वारा”रामकृष्ण मिशन” की स्थापना 1897 ई. में की गई थी।

Q.15.किसने कहा था- “भारत को एकजुट होना है और एक बार फिर अपने बल से पूरे विश्व पर विजय प्राप्त करनी है”?
(A) स्वामी विवेकानन्द
(B) रामकृष्ण परमहंस
(C) स्वामी दयानन्द
(D) जवाहरलाल नेहरू

उत्तर-(A)
व्याख्या
– स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में हुआ। 1897 ई. में मद्रास में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था ‘जगत में बड़ी-बड़ी विजयी जातियां हो चुकी हैं। हम भी महान विजेता रह चुके हैं और अब समय आ गया है भारत को एकजुट होना है और एक बार फिर अपने बल से पूरे विश्व पर विजय प्राप्त करनी है।”

Q.16.किसने कहा, “मध्यरात्रि की टंकार पर, जब संसार सोता है, भारत अपने जीवन व स्वतंत्रता के लिए जाग उठेगा”?
(A) महात्मा गांधी
(B) सी. राजगोपालाचारी
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) राजेन्द्र प्रसाद

उत्तर-(C)
व्याख्या
– भारतीय स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 1947 को) पर देशवासियों को संबोधित करते हुए उपरोक्त उद्गार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने व्यक्त किए थे।

Q.17.”बहुत पहले हमने भाग्य से खूब प्रयास किया था हम अब उस समय में प्रवेश कर रहे हैं, जहां हमें कठोर परिश्रम करने की प्रतिज्ञा करनी पड़ेगी और समस्त क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल करनी पड़ेगी” ये शब्द किसके द्वारा कहे गए थे?
(A) जवाहरलाल नेहरू द्वारा 15 अगस्त, 1947 की सुबह
(B) जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्वतंत्रता दिवस की प्रथम वर्षगांठ पर
(C) राजेन्द्र प्रसाद द्वारा उस दिन जब भारत गणतंत्र बना
(D) डॉ. एस. राधाकृष्णन द्वारा लोक सभा तथा राज्य सभा के प्रथम संयुक्त अधिवेशन के समय

उत्तर-(A)
व्याख्या
– 15 अगस्त, 1947 की सुबह जब देश स्वतंत्र हुआ, तब देशवासियों को प्रथम संबोधन करते हुए उपरोक्त शब्द जवाहरलाल नेहरू द्वारा कहे गए थे।

Q.18.”उड़ीसा का गांधी’ किसे कहा जाता है?
(A) गंगाधर मेहरे
(B) सुभाष चन्द्र बोस
(C) पंडित गोपबंधु दास
(D) विश्वनाथ दास

उत्तर-(C)

व्याख्या– ‘उड़ीसा का गांधी’ पंडित गोपबंधु दास को कहा जाता है क्योंकि इन्होंने अलग उड़ीसा राज्य के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Q.19.”लांग एगो वी हैव मेड ए ट्राइस्ट विद डेस्टिनी’ ये शब्द किसने कहे थे?
(A) 1947 में भारत की स्वतंत्रता के अवसर पर पं. जवाहरलाल नेहरू
(B) स्वतंत्रता दिवस की प्रथम वर्षगांठ पर पं.जवाहरलाल नेहरू
(C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद प्रथम स्वतंत्रता दिवस पर
(D) 26 जनवरी, 1950 की सुबह में पं. जवाहरलाल नेहरू

उत्तर-(A)
व्याख्या
– 1947 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पं.जवाहरलाल नेहरू ने अपना प्रसिद्ध व्याख्यान ‘ट्राइस्ट विद डेस्टिनी’ (नियति के साथ मिलन) दिया था। उपर्युक्त वक्तव्य उसी व्याख्यान का एक अंश है।

Q.20.’मेरा जीवन ही मेरा संदेश है’ वाक्य किस राजनेता की जयंती पर जारी एक विशेष डाक टिकट पर अंकित है?
(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) महात्मा गांधी
(C) सुभाष चन्द्र बोस
(D) विनोबा भावे

उत्तर-(B)
व्याख्या
– ‘मेरा जीवन ही मेरा संदेश है’, गांधी का कथन है।

Q.21.यह किसने कहा था? “I want the culture of all lands to be blown about my house as freely as possible.” “
(A) महात्मा गांधी
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) रबीन्द्रनाथ टैगोर
(D) श्री अरबिन्द

उत्तर-(A)
व्याख्या
– वर्ष 1921 में महात्मा गांधी ने एक लेख में यह वाक्य लिखा था।

Q.22.सर्वप्रथम इंग्लैंड को ‘बनियों का देश’ किसने कहा था?
(A) अशोक
(B) चन्द्रगुप्त मौर्य
(C) अजातशत्रु
(D) नेपोलियन

उत्तर-(D)
व्याख्या
– नेपोलियन ने सर्वप्रथम इंग्लैंड को ‘बनियों का देश’ कहा था।

Q.23.’इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा दिया था
(A) खुदीराम बोस
(B) महात्मा गांधी
(C) सुभाष चंद्र बोस
(D) भगत सिंह

उत्तर-(D)
व्याख्या
– ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा भगत सिंह ने दिया था।

Q.24.निम्नांकित में से कौन-सा नेता स्वतंत्रता पूर्द देशबंधु के नाम से जाना जाता है?
(A) चितरंजन दास
(B) एस. एन. बनर्जी
(C) राजा राममोहन राय
(D) बिपिन चन्द्र पाल

उत्तर-(A)
Q.’देशबंधु’ के नाम से कौन विख्यात थे?

व्याख्या– महान राष्ट्रवादी त्या प्रसिद्ध विधिशास्त्री चितरंजन दास को देशबंधु के नाम से जाना जाता है। मोतीलाल नेहरू व अन्य सहयोगियों के साथ इन्होंने वर्ष 1923 में ‘स्वराज पार्टी की स्थापना की थी।

Q.25.”मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी की चोट ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत की एक-एक कील सिद्ध होगी’ किस नेता ने यह कहा था?
(A) बी. जी. तिलक
(B) लाला लाजपत राय
(C) बिपिन चन्द्र पाल
(D) अरबिन्द घोष

उत्तर-(B)
व्याख्या
– 30 अक्टूबर, 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में पुलिस द्वारा गम्भीर प्रहार से लाला लाजपत राय घायल हो गए थे। घायल होने के बाद उपरोक्त वाक्य लाला लाजपत राय ने कहा था।

Q.26.’दिल्ली चलो नारा किसने दिया?
(A) भगत सिंह
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) सुभाष चन्द्र बोस
(D) महात्मा गांधी

उत्तर-(C)
Q.यह नारा किसने दिया कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”?

व्याख्या– ‘दिल्ली चलो का नारा सुभाष चन्द्र बोस ने दिया था। “तुन मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा भी सुभाष चन्द्र बोस ने ही दिया था।

Q.27.’जब जनभावना एवं उत्साह अपने महत्तम उबाल पर है, ऐसे में इस आंदोलन को वापस लेना किसी राष्ट्रीय आपदा से कम नहीं है। -गांधीजी द्वारा एकपक्षीय ढंग से फरवरी, 1922 में असहयोग आंदोलन को वापस लेने पर यह किसने कहा था?
(A) सुभाष चन्द्र बोस
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) मुहम्मद अली जिन्ना
(D) सी.आर.दास

उत्तर-(A)
व्याख्या-
5 फरवरी, 1922 को चौरी-चौरा घटना के बाद गांधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन वापस लेने पर क्षुब्ध होकर यह कथन सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था।

Q.28.राजद्रोही फकीर अर्थात महात्मा गांधी के साथ फरवरी-मार्च,1931 में समानता की शर्तों पर ब्रिटिश सरकार की बातचीत पर सबसे जोरदार विरोध किसने किया?
(A) रैम्जे मैक्डोनाल्ड ने
(B) लॉर्ड लिनलिथिगो ने
(C) विंस्टन चर्चिल ने
(D) लॉर्ड वेवेल ने

उत्तर-(C)
व्याख्या
– ब्रिटेन के दक्षिणपंथी नेता विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश सरकार की आलोचना करते हुए महात्मा गांधी को देशद्रोही फकीर’ (द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में) कहा था।

Q.29.’अर्द्धनग्न वस्त्रों में गांधीजी द्वारा वायसराय के महल में चढ़ना एवं ब्रिटिश साम्राज्य के नुमाइंदों से बराबरी की स्थिति में बैठकर अपना अधिकार मांगना, एक शर्मनाक एवं मतली उत्पन्न करने वाली घटना है।’ ये वचन किनके थे?
(A) क्लीमेंट एटली
(B) विलियम दिग्वी
(C) विंस्टन चर्चिल
(D) स्ट्रैफोर्ड क्रिप्स

उत्तर-(C)
व्याख्या
– द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में गांधीजी द्वारा ब्रिटिश सरकार से बराबरी की स्थिति में बैठकर अपना अधिकार मांगने पर ये वचन विपक्ष के नेता विंस्टन चर्चिल द्वारा कहे गए थे। चर्चिल उस समय विपक्ष के नेता थे।

Q.30.निम्नलिखित में से कौन गांधीवादी विचारधारा के अग्रणी प्रतिपादक थे?
(A) जे.एल. नेहरू
(B) एम.एन. राय
(C) विनोबा भावे
(D) जयप्रकाश नारायण

उत्तर-(C)
व्याख्या
– विनोबा भावे, गांधीजी के अनुयायी एवं गांधीवादी विचारधारा के अग्रणी प्रतिपादक थे। इन्होंने वर्ष 1951 में भूदान आंदोलन चलाया था।

Q.31.”लोकनायक’ की उपाधि किसे प्रदान की गई है?
(A) जयप्रकाश नारायण
(B) ए.जी.टीकरी
(C) महात्मा गांधी
(D) जवाहरलाल नेहरू

उत्तर-(A)
व्याख्या
– जयप्रकाश नारायण (1902-1979) भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता थे। उन्हें वर्ष 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। वे समाज सेवक थे, जिन्हे ‘लोकनायक’ के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1999 में इन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

Q.32.भारत का ‘लौह-पुरुष’ किसे कहा जाता है?
(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) लाला लाजपत राय
(C) सरदार वल्लभभाई पटेल
(D) सुभाष चन्द्र बोस

उत्तर-(C)
व्याख्या
– सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत का “लौह-पुरुष’ कहा जाता है। इन्होंने संपूर्ण रियासतों का एकीकरण भारत में किया।

इन्हें भी पढ़ें:-

france ki kranti | Causes of French Revolution in hindi | History | फ्रांस की क्रांति 1789 ई.

इंग्लैण्ड की क्रान्ति (1688 ई.) | England Revolution history in Hindi

samajik sudhar andolan question answer quiz | सामाजिक सुधार आंदोलन

Neta aur unke upnam

Share to others

Leave a Reply