Mugal kal questions GK quiz in Hindi

मुगल काल प्रश्नोत्तरी |Mugal kal questions GK quiz in Hindi

Mugal kal questions GK quiz in Hindi से सम्बंधित सभी प्रकार के व्याख्या सहित सभी प्रकार के प्रश्न दिए गए हैं जिसका आप लाभ उठा सकते हैं।

Q.1.मुगल साम्राज्य के संस्थापक कौन थे?
(A) अकबर
(B) हुमायूं
(C) बाबर
(D) अलाउद्दीन खिलजी

उत्तर-(C)
Q.मुगल शासक जहीरुद्दीन मुहम्मद किस नाम से विख्यात था?
Q.पानीपत का प्रथम युद्ध किनके बीच लड़ा गया?

व्याख्या– भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर ने 21 अप्रैल, 1526 ई. में पानीपत के प्रथम युद्ध में लोदीवंश के शासक इब्राहिम लोदी को हराकर की थी। बाबर का जन्म 14 फरवरी, 1483 को फरगना में हुआ था।

Q.2.जब बाबर ने पहली बार भारत पर आक्रमण किया था, तो उस समय दिल्ली सल्तनत के तख्त पर कौन विराजमान था?
(A) बहलोल लोदी (B) इब्राहिम लोदी
(C) महमूद लोदी
(D) सिकंदर लोदी

उत्तर-(B)
व्याख्या
– जब बाबर ने पहली बार भारत पर आक्रमण किया था उस समय दिल्ली सल्तनत के तख्त पर इब्राहिम लोदी का शासन था। लोदी वंश का (सन् 1526) अंत करके बाबर ने मुगल साम्राज्य की नींव रखी।

Q.3.बाबर ने प्रथम बार पश्चिम में कहाँ से होकर भारत में प्रवेश किया?
(A) कश्मीर
(B) सिन्ध
(C) पंजाब
(D) राजस्थान

उत्तर-(C)

व्याख्या– बाबर ने प्रथम बार पश्चिम में पंजाब से होकर भारत में प्रवेश किया। बाबर का भारत पर प्रथम आक्रमण 1518-19 ई. में भीरा पर हुआ था, जो वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है।

Q.4.मुगल शासकों का सही कालानुक्रम क्या है?
(A) बाबर, हुमायूं, अकबर, शाहजहां, जहांगीर
(B) बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां
(C) बाबर, अकबर, हुमायूं, शाहजहाँ, जहांगीर
(D) बाबर, हुमायूं, शाहजहां, अकबर, जहांगीर

उत्तर-(B)
व्याख्या
– 1526 ई. में फरगना के शासक बाबर ने दिल्ली के शासक इब्राहिम लोदी को पानीपत के प्रथम युद्ध में हराकर भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना की। 1530 ई. में बाबर की मृत्यु के बाद उसका पुत्र हुमायूं शासक बना। 1556 ई. में हुमायूं की मृत्यु होने पर उसका पुत्र अकबर शासक हुआ। 1605 ई. में अकबर की मृत्यु होने पर जहांगीर तथा 1627 ई. में जहांगीर की मृत्यु होने पर उसका पुत्र शाहजहां शासक हुआ।

Q.5.किस मुगल शासक ने दो बार शासन किया?
(A) शाहजहां
(B) हुमायूं
(C) बाबर
(D) जहांगीर

उत्तर-(B)
व्याख्या
– मुगल बादशाह हुमायूं ने दो बार शासन किया। 1530 ई.में बाबर की मृत्यु के बाद हुमायूं ने मुगल साम्राज्य की बागडोर संभाली, किंतु 1540 ई. में बिलग्राम युद्ध में शेरशाह से पराजित होकर हुमायूं को देश छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा, पुनः 1555 ई. में हुमायूं ने सरहिन्द के युद्ध में अफगान शासक सिकंदर सूर को पराजित करके अपने खोए हुए साम्राज्य पर अधिकार कर लिया।

Q.6.किस मुगल सम्राट को राष्ट्रीय सम्राट कहा जाता है?
(A) बाबर
(B) अकबर
(C) हुमायूं
(D) शाहजहां

उत्तर-(B)
व्याख्या– मुगल सम्राट अकबर को राष्ट्रीय सम्राट कहा जा सकता है। अकबर का सबसे पहला उद्देश्य था संपूर्ण भारत को एक राजनीतिक सूत्र में बांध कर भारतीयों में राष्ट्रीयता की भावना जगाना, उनमें यह एहसास जगाना कि वे एक राष्ट्र के वासी हैं,किसी राज्य विशेष के नहीं। इसके साथ ही उसने पूरे राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक एकता स्थापित की तथा सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए कार्य किया। इसके कारण उसे एक ‘राष्ट्रीय सम्राट’ कहा जा सकता है।

Q.7.बादशाह अकबर द्वारा 16वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में प्रारंभ किए गए धार्मिक आंदोलन का नाम क्या था?
(A) दीन-ए-इलाही
(B) जजिया
(C) जौहर
(D) खारज

उत्तर-(A)
Q.किस मुगल राजा ने धार्मिक संप्रदाय ‘दीन-ए-इलाही’ की स्थापना की?

व्याख्या– 1582 ई. में दीन-ए-इलाही की स्थापना अकबर ने की थी। इसके अंतर्गत अकबर ने सभी धर्मों के मूल सिद्धांतों को सम्मिलित कर इसे सर्वमान्य बनाने का प्रयास किया। इसकी सदस्यता का द्वार सभी धर्मों के लिए खुला हुआ था। शिष्यों की दीक्षा हेतु रविवार का दिन निश्चित था। हिन्दुओं में केवल बीरबल ने इसे स्वीकार किया था। अबुल फजल इसके प्रधान पुरोहित थे।

Q.8.अकबर जब छोटा था, तब उसके संरक्षक थे?
(A) हेमू
(B) फैजी
(C) अबुल फजल
(D) बैरम खां

उत्तर-(D)
व्याख्या
– अकबर का संरक्षक बैरम खां कराकुइलू तुर्क था। बैरम खां 1556 से 1560 ई. तक अकबर का संरक्षक रहा। बैरम खां को मक्का जाते समय मुबारक खां (अफगान) ने हत्या कर दी। बैरम खां की विधवा सलीमा बेगम से अकबर ने विवाह कर लिया तथा पुत्र अब्दुल रहीम को संरक्षण दिया।

Q.9.निम्नलिखित लड़ाइयों में से किसने भारत में एक मुगल शासक की तकदीर बदल दी?
(A) हल्दीघाटी
(B) पानीपत का द्वितीय युद्ध
(C) खानवा
(D) चौसा

उत्तर-(B)
व्याख्या
– पानीपत की द्वितीय लड़ाई (1556 ई.) ने मुगल शासक अकबर की तकदीर बदल दी। इसी लड़ाई के बाद मुगल साम्राज्य की वास्तविक रूप से पुनः पहचान हो सकी।

Q.10.निम्नलिखित में से किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया था?
(A) सिसोदिया वंश
(B) परमार वंश
(C) चौहान वंश
(D) चंदेल वंश

उत्तर-(A)
व्याख्या
– मेवाड़ में सिसोदिया वंश का राज्य था। अकबर के समय वहां का शासक राणा सांगा का पुत्र उदयसिंह था जिसने अकबर की अधीनता स्वीकार करने से इंकार कर दिया। इसके बाद इसके पुत्र महाराणा प्रताप ने मुगलों का कड़ा प्रतिरोध किया।

Q.11.किसके शासनकाल में राजकीय धर्म इस्लाम समाप्त किया गया था?
(A) बाबर
(B) शेरशाह
(C) अकबर
(D) शाहजहां

उत्तर-(C)
व्याख्या
– अकबर महान के काल में उसकी धार्मिक सहिष्णुतावादी नीति का ही परिणाम था कि राजकीय धर्म इस्लाम समाप्त किया गया था। 1582 ई. में अकबर ने सभी धर्मों को समान अधिकार दिए और ‘दीन-ए-इलाही’ नामक एक नए धर्म की स्थापना थी।

Q.12.’फैजी’ निम्नलिखित में से किसके दरबार में रहा?
(A) हुमायूं
(B) दारा शिकोह
(C) बहादुर शाह जफर
(D) अकबर

उत्तर-(D)
व्याख्या
– फैजी अकबर का दरबारी कवि था। इसने अनेक ग्रंथों की रचना तथा अनेक ग्रंथों का फारसी में अनुवाद किया, जैसे लीलावती, महाभारत आदि। अनेक हिन्दी पद्य रचनाओं का श्रेय भी फैजी को है। फैजी के अधीन अकबर ने अनुवाद विभाग की स्थापना की थी।

Q.13.सती प्रथा के विरुद्ध किस मुगल शासक ने कदम उठाए थे?
(A) जहांगीर
(B) अकबर
(C) हुमायूं
(D) शाहजहां

उत्तर-(B)
व्याख्या
– गुगल बादशाह हुमा का पुत्र अकबर एक धर्मसहिष्णु एवं प्रगतिवादी सोच का शासक था। उसने दिल्ली पर 1556-1605 तक शासन किया। उसने ही सती प्रथा के विराद्ध कदम उठाए।

Q.14.राजा बीरबल की उपाधि किसे दी गई थी?
(A) महेश दास
(B) राजा भगवान दास

(C) बनामली दास
(D) राजा टोडरमल
उत्तर-(A)
व्याख्या
– मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिंहवाल तहसील के घोघरा गांव में 1528 ई. में जन्में महेश दास को मुगल सम्राट अकबर ने राजा बीरबल की उपाधि से विभूषित किया था। बीरबल की बुद्धिमत्ता व हाजिर जवाबी से प्रभावित होकर अकबर ने उन्हें अपने दरबार के नवरत्नों में शामिल कर लिया।

Q.15.हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया?
(A) 1526
(B) 1576
(C) 1605
(D) 1660

उत्तर-(B)
व्याख्या
– हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून, 1576 को मानसिंह तथा आसफ खां के नेतृत्व वाली मुगल सेना तथा महाराणा प्रताप के मध्य हुआ था, जिसमें मुगल सेना विजयी हुई थी।

Q.16.फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा किसने बनवाया था?
(A) औरंगजेब
(B) अकबर
(C) शाहजहां
(D) जहांगीर

उत्तर-(B)
Q.किस विजय के उपलक्ष्य में अकबर ने बुलंद दरवाजा बनवाया था?

व्याख्या– फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा अकबर ने गुजरात विजय के उपलक्ष्य में बनवाया था। यह विजय 1572 ई. में हुई थी।

Q.17.’बुलंद दरवाजा’ निम्नलिखित में से किस इमारत से संबंधित है?
(A) ताजमहल
(C) फतेहपुर सीकरी
(B) लाल किला
(D) सिकंदरा

उत्तर-(C)
व्याख्या
– फतेहपुर सीकरी किसी इमारत का नाम नहीं बल्कि एक शहर का नाम है, जिसे मुगल बादशाह अकबर द्वारा स्थापित कराया गया था। बुलंद दरवाजा यही बनवाया गया था।

Q.18.फतेहपुर सीकरी’ की स्थापना किस भारतीय शासक ने किया था?
(A) अकबर
(C) शेरशाह
(B) बाबर
(D) जहाँगीर
उत्तर-(A)

Q.फतेहपुर सीकरी का निर्माण किसने करवाया?

व्याख्या– अकबर ने फतेहपुर सीकरी में अपनी राजधानी की नींव रखी। सलीम का जन्म सीकरी में हुआ था। अतः इस स्थान को शुभ मानते हुए अकबर ने इसे राजधानी बनाने का निर्णय किया। 1572 से 1585 ई. तक यह पूरी तरह बन कर तैयार हुआ। इसके निर्माण का श्रेय बहाउद्दीन को जाता है।

Q.19.अकबर द्वारा किस गुरु को अमृतसर शहर बसाने के लिए जमीन दान में दी?
(A) गुरु अमरदास (B) गुरु तेग बहादुर
(C) गुरु रामदास
(D) गुरु हरकिशन

उत्तर-(C)
व्याख्या
– अकबर सिक्खों के चौथे गुरु रामदास (1574-81 ई.) से प्रभावित होकर, 1577 ई. में 500 बीघा जमीन दी जिसमें एक प्राकृतिक तालाब था, यहीं पर अमृतसर नगर की स्थापना हुई।

Q.20.अकबर द्वारा दीवान का पूर्णरूपेण दर्जा दिया जाने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था?
(A) आसफ खां
(B) मुनीम खां
(C) मुजफ्फर खां तुरबती (D) राजा टोडरमल

उत्तर-(C)
व्याख्या
– दीवान शब्द फारसी मूल का शब्द है। इस पद की स्थापना अकबर ने अपने शासनकाल के 8वें वर्ष में वकील के एकाधिकार को समाप्त करने के लिए किया था। अकबर ने सर्वप्रथम मुजफ्फर खां तुरबती को दीवान का दर्जा प्रदान किया। राजा टोडरमल एवं एवाजशाह मंसूर इसके अन्य प्रमुख दीवान थे।

Q.21.टोडरमल किससे संबंधित है?
(A) भूमि सुधार के कार्य से (B) सैनिक कार्य से
(C) भवन निर्माण कार्य से
(D) चित्रकारी से

उत्तर-(A)
व्याख्या
– अकबर ने सरकारी पदों पर नौकरी देते हुए योग्यता को आधार बनाया था। उन्होंने टोडरमल, मानसिंह, बीरबल, भगवानदास,रामसिंह आदि हिन्दू राजाओं को ऊंचे पदों पर नियुक्त किया था।टोडरमल अकबर के राज्य में वित्त मंत्री थे। ये भूमि सुधार कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं।

Q.22.चांद बीबी, जिसने बरार, अकबर को सौंपा, कहां की रानी थी?
(A) गोलकुंडा
(B) बहमनि
(C) बीजापुर
(D) अहमदनगर

उत्तर-(C)

व्याख्या– चांद बीबी बीजापुर की रानी तथा अहमदनगर के शासक बुरहान-उल-मुल्क की बहन थीं। 1596 ई. में मुगलों और अहमदनगर के बीच संधि हो गई, जिसके अनुसार बुरहान-उल-मुल्क के पोते बहादुर को, जो उस समय बालक ही था, अकबर की अधीनता में अहमदनगर का सुल्तान मान लिया गया। नए शिशु-सुल्तान ने बरार मुगल साम्राज्य को अर्पित कर दिया।

Q.23.सम्राट अकबर द्वारा किसको ‘सीरी कलम’ की उपाधि प्रदान की गई थी?
(A) मोहम्मद हुसैन
(B) मुकम्मत खां
(C) अबदुस्समद
(D) मीर सैयद अली

उत्तर-(C)
व्याख्या
– अब्दुस्समद को अकबर ने ‘सीरी कलम’ की उपाधि दी थी। यह अपने समय का कुशल चित्रकार था। अकबर ने इसे राजधानी में टकसाल का प्रभारी बनाया था। बाद में उसे मुल्तान का दीवान भी नियुक्त किया गया।

Q.24.अकबर के दरबार में आने से पहले मियां तानसेन किनकी सेवा में थे?
(A) जोधपुर के राजा (B) जयपुर के राजा
(C) राजा रामचन्द्र (D) गोंडवाना की रानी

उत्तर-(C)
व्याख्या
– तानसेन पहले रीवा के राजा रामचन्द्र के दरबारी संगीतकार थे। इनका वास्तविक नाम रामतनु पाण्डेय था। इनका जन्म 1506 ई. में सतना के निकट बच्छौरा में हुआ था। तानसेन 1555 से 1562 ई. तक रीवा के शासक रामचन्द्र बघेल के दरबार में रहे तथा 1562 में मुगल बादशाह अकबर के दरबार में आए।

Q.25.अकबर को एक सच्चा महान प्रशासक के रूप में सिद्ध करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अति मुख्य है?
(A) उसने अंतर्धार्मिक विवाह को प्रोत्साहित करने की कोशिश की
(B) उसने औसत फसल मूल्यांकन पर आधारित राजस्व वसूली की स्थापना की
(C) उसने कई धर्मों के सिद्धांतों को मानने वाले दीन-ए-इलाही की स्थापना की
(D) उसने भारत को एक राष्ट्र के रूप में जोड़ने (मिलाने) की कोशिश की

उत्तर-(D)
व्याख्या
– अकबर को एक सच्चा महान प्रशासक के रूप में सिद्ध करने के लिए उसके द्वारा भारत को एक राष्ट्र के रूप में जोड़ने की कोशिश महत्वपूर्ण थी।

Q.26.सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ वय, तानसेन और वैजू बावरा किसके शासनकाल में सुविख्यात थे?
(B) बहादुर शाह जफर
(A) जहांगीर

(C) अकबर
(D) शाहजहां

उत्तर-(C)
व्याख्या
– तानसेन एवं बैजू बावरा अकबर के शासनकाल में सुविख्यात संगीतकार थे। तानसेन अकबर के नवरत्नों में से एक था। अकबर ने तानसेन को ‘कण्ठाभरणवाणीविलास’ की उपाधि दी।

Q.27.संसार में सर्वप्रथम बारूद (Gun powder) का आविष्कार हुआ?
(A) मिस्र में
(B) चीन में
(D) यूनान
(D) भारत में

उत्तर-(B)
व्याख्या
– संसार में सर्वप्रथम बारूद (Gun powder) का प्रयोग करने वाला देश चीन माना जाता है।

Q.28.न्याय की चेन किसने स्थापित की थी?
(A) हुमायूं
(B) बाबर
(C) जहांगीर
(D) अकबर

उत्तर-(C)
व्याख्या
– जहांगीर न्याय करना राजा का व्यक्तिगत दायित्व मानता था। अतः उसने आगरा के किले के शाहबुर्ज तथा यमुना के किनारे, पत्थर के स्तंभ के मध्य एक 30 गज की सोने की जंजीर बंधवाई थी जिसमें 60 घंटे लगे थे। न्याय का फरियादी यदि इस घंटी को बजाता था, तो उसका न्याय स्वयं जहांगीर करता था।

Q.29.किस मुगल सम्राट ने सर्वप्रथम मराठों को उमरा वर्ग में सम्मिलित किया था?
(A) औरंगजेब
(B) शाहजहां
(C) जहांगीर
(D) बहादुरशाह प्रथम

उत्तर-(C)
व्याख्या
– मुगल बादशाह जहांगीर के शासनकाल में सर्वप्रथम मराठों को उमरा वर्ग में सम्मिलित किया गया।

Q.30.उस मुगल महारानी का नाम लिखिए जिसका नाम सभी मुगल फरमानों तथा सिक्कों पर लिखा जाता था?
(A) नूरजहां
(B) मरियम मकानी
(C) मुमताज महल
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(A)
व्याख्या
– नूरजहां के प्रेम में, जहांगीर इस कदर दीवाना था कि,धीरे-धीरे राज्य के कार्यों में नूरजहां हस्तक्षेप करने लगी थी। इसी कारण जहांगीर के नाम के साथ मलिका नूरजहां का नाम भी सिक्कों पर अंकित किया जाता था। शाही फरमानों पर सम्राट नाम के साथ उसका नाम भी लिखा जाता था। भूमि अनुदान के पत्रों पर उसकी नाम की छाप को अंकित करना अनिवार्य था।

Q.31.उस्ताद मंसूर खां किसके शासनकाल के प्रसिद्ध चित्रकार थे?
(A) अकबर
(B) जहांगीर
(C) शाहजहां
(D) औरंगजेब

उत्तर-(B)
व्याख्या
– उस्ताद मंसूर खां जहांगीर के शासनकाल के सर्वोत्कृष्ट चित्रकार थे। ये पक्षी विशेषज्ञ चित्रकार थे। बादशाह ने मंसूर खां को ‘नादिर-उल-अस्र’ की उपाधि प्रदान किया था।

Q.32.मुगल साम्राज्य के पतन के समय जाटों ने किनके नेतृत्व में एक राजनीतिक शक्ति के रूप में स्वयं को संगठित किया?
(A) राजाराम
(B) चूड़ामन
(C) बदनसिंह
(D) सूरजमल

उत्तर-(B)
व्याख्या
– हालांकि राजाराम के नेतृत्व में 1680 ई. से ही जाट शक्तिशाली होने लगे थे। चूड़ामन के नेतृत्व में वास्तव में जाटों ने अपने आपको संगठित करना प्रारंभ किया तथा भरतपुर में जाट राज्य की स्थापना की।

Q.33.मुगल साम्राज्य की राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित किया गया था?
(A) जहांगीर
(B) औरंगजेब
(C) हुमायूं
(D) शाहजहां

उत्तर-(D)

व्याख्या- 1638 ई. में शाहजहां ने दिल्ली के यमुना नदी के किनारे अपनी राजधानी शाहजहानाबाद का निर्माण प्रारंभ किया जो,1648 ई. में पूरा हुआ। इसी समय मुगल साम्राज्य की राजधानी दिल्ली स्थानांतरित हुई। इस नवनिर्मित नगर का प्रमुख आकर्षण लाल किले के नाम से प्रसिद्ध किला था। इस किले की प्राचीरों को लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित किया गया, इसलिए यह लाल किला कहलाता है।

Q.34.किस मुगल सम्राट के शासनकाल को ‘स्वर्णिम युग’ के नाम से जाना जाता है?
(A) अकबर
(B) जहांगीर
(C) औरंगजेब
(D) शाहजहां

उत्तर-(D)
व्याख्या
– मुगल बादशाह शाहजहां के शासन की सुख, समृद्धि तथा संस्कृति की बहुमुखी उन्नति के आधार पर उसके काल को ‘मुगल काल का ‘स्वर्ण युग’ कहा जाता है।

Q.35.कब शाहजहां मुगल सिंहासन पर बैठा था?
(A) ई.सन् 1628 (B) ई.सन् 1626
(C) ई.सन् 1627 (D) ई.सन् 1625

उत्तर-(A)
व्याख्या-
फरवरी, 1628 में शाहजहां ‘अबुल मुजफ्फर शहाबुद्दीन मुहम्मद साहिब किरन-ए-सानी’ की उपधि धारण कर गद्दी पर बैठा। आगरा में इसका राजयाभिषेक हुआ। इसी ने राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की।

Q.36.ताजमहल को किसने बनवाया था?
(A) उस्ताद ईशा खां
(B) इला ईशां
(C) उस्ताद उस्मान (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(D)
Q.ताजमहल की डिजाइन तैयार करने वाला वास्तुकार कौन था ?

व्याख्या– ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां की देख-रेख में हुआ था। इसे ‘उस्ताद ईशा खां’ ने बनाया था। प्रश्न में बनाने वाले का नाम नहीं बल्कि बनवाने वाले का नाम पूछा गया है,अत: विकल्प में शाहजहां के न होने से विकल्प (D) सही है।

Q.37.ताजमहल के निर्माण में भारत और किस देश के विशेषज्ञों का सहयोग है?
(A) अरब
(B) पर्सिया (फारस)
(C) मिस्र
(D) चीन

उत्तर-(B)

व्याख्या– ताजमहल के निर्माण में शाहजहां ने भारत एवं पर्सिया (फारस) के विशेषज्ञों का सहयोग लिया था। इसका प्रधान मिस्त्री फारस का ईसा खां था। इसका मुख्य स्थापत्यकार उस्ताद अहमद लौहरी था, जिसे शाहजहां ने ‘नादिर-उल असरार’ की उपाधि प्रदान की थी। हावेल ने ताजमहल को ‘भारतीय नारीत्व की साकार प्रतिमा’ कहा है।

Q.38.ताजमहल किसकी याद में बनवाया गया था?
(A) नूरजहां
(B) शाहजहां
(C) मुमताज महल
(D) जीनत महल

उत्तर-(C)
व्याख्या
– आगरा में यमुना नदी के तट पर स्थित मकबरा’ताजमहल’का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी प्रिय बेगम मुमताज महल (अर्जूमन्द बानू बेगम) की याद में करवाया गया। मुमताज महल को ‘मल्लिका-ए-जमानी’ की उपाधि भी प्राप्त थी।

Q.39.शाहजहां ने ताजमहल का निर्माण किससे करवाया था?
(A) ईंटों से
(B) कंक्रीट से
(C) पत्थर से
(D) संगमरमर से

उत्तर-(D)
व्याख्या
– ताजमहल विश्व के अति सुंदर भवनों में से एक है।इसका निर्माण शाहजहां ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज महल (अर्जूमन्द बानो बेगम) की स्मृति में करवाया था। ताजमहल के निर्माण में मकराना के संगमरमर का प्रयोग किया गया है।

Q.40.मयूर सिंहासन (तख्ते ताउस) किस नाम के साथ संबद्ध है?
(A) शाहआलम
(B) शाहजहां
(C) शाहनवाज
(D) जहांगीर

उत्तर-(B)
व्याख्या
– मयूर सिंहासन (तख्ते-ताउस) का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने कराया था। यह सिंहासन बेबादल खां की देख-रेख में बना था। यह 3.5 गज लंबा, 2.5 गज चौड़ा और 5 गज ऊंचा था। यह पन्नों के 12 स्तंभों पर आधारित था, जिन पर रत्नजड़ित दो-दो मोरों की आकृतियां थीं। सम्राट के आसन तक पहुंचने हेतु इसमें तीन रत्नजड़ित सीढ़ियां लगी हुई थीं।

Q.41.निम्नलिखित में से औरंगजेब की मां कौन-सी है?
(A) मुमताज महल
(B) नूरजहां
(C) जोधाबाई
(D) अंसारी बेगम

उत्तर-(A)
व्याख्या
– शाहजहां और मुमताज महल के 4 पुत्र थे दाराशिकोह,शुजा, औरंगजेब तथा मुरादबख्शा जहांआरा, रोशनआरा तथा गोहनआरा शाहजहां और मुमताज महल की पुत्रियां थीं।

Q.42.औरंगजेब के समय में किस जाट नेता ने भरतपुर की स्थापना की?
(A) चूड़ामन
(B) राजाराम
(C) गोकुल
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(A)
व्याख्या
– मुगलकालीन प्रसिद्ध जाट नेता राजाराम के भतीजे चूड़ामन ने वर्तमान भरतपुर की स्थापना की। उसने जाटों का नेतृत्व संभाला और औरंगजेब की मृत्यु तक विद्रोह जारी रखा।

Q.43.किसके शासनकाल में मराठा प्रमुख शम्भाजी को फांसी की सजा दी गई थी?
(A) औरंगजेब
(B) शाहजहां
(C) जहांगीर
(D) अकबर

उत्तर-(A)
व्याख्या-
मराठा प्रमुख शम्भाजी ने औरंगजेब के विद्रोही पुत्र अकबर को संरक्षण प्रदान किया, जिससे औरंगजेब इनसे रुष्ट हो गया। फरवरी, 1689 ई. में शम्भाजी और कवि कलश को बंदी बना लिया गया। 11 मार्च, 1689 ई. को कोडेगांव में इनकी हत्या कर दी गई।

Q.44.किस सिख नेता की इस्लाम धर्म न ग्रहण करने के कारण औरंगजेब ने हत्या करवा दी थी?
(A) हरगोविंद
(B) गुरु गोविंद सिंह
(C) तेग बहादुर
(D) अर्जुन देव

उत्तर-(C)

व्याख्या- सिक्खों के आठवें गुरु हरिकिशन के पुत्र तेग बहादुर की इस्लाम धर्म न ग्रहण करने के कारण औरंगजेब ने दिसंबर, 1675 ई. में हत्या करवा दी थी।

Q.45.औरंगजेब के शासन के दौरान किसने बुंदेलों का नेतृत्व किया था?
(A) चंपत राय
(B) जुझार सिंह
(C) वीर सिंह
(D) छत्रसाल

उत्तर-(D)
व्याख्या
– चंपत राय का पुत्र छत्रसाल ने औरंगजेब के शासन के दौरान बुंदेलों का नेतृत्व किया था। इसने मुगलों के विरुद्ध पुनः अपनी स्वतंत्रता का युद्ध आरंभ किया।

Q.46.अंतिम मुगल सम्राट कौन था?
(A) औरंगजेब
(B) मुहम्मदशाह रंगीला
(C) वाजिदअली शाह
(D) बहादुरशाह जफर

उत्तर-(D)
व्याख्या
– बहादुरशाह जफर’ अंतिम मुगल बादशाह था। 1857 के गदर के बाद अंग्रेजों ने उसे मुगल शासक की नाम मात्र की सत्ता से भी वंचित करके रंगून निर्वासित कर दिया, जहां 1862 ई. में इनकी मृत्यु हो गई। इनकी कब्र रंगून में स्थित है।

Q.47.दिल्ली का लाल किला किसने बनाया?
(A) अकबर
(B) शाहजहां
(C) जहांगीर
(D) शेरशाह

उत्तर-(B)
व्याख्या
– दिल्ली का लाल किला मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था। 1638 ई. में इसका निर्माण प्रारंभ हुआ।

Q.48.जामा मस्जिद का निर्माण किसने कराया?
(A) शेरशाह सूरी
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) औरंगजेब
(D) शाहजहां

उत्तर-(D)
Q.जामा मस्जिद किसने बनवाई है?

व्याख्या– शाहजहां ने लाल किले के निर्माण के साथ ही दिल्ली की सुप्रसिद्ध जामा मसि का निर्माण कराया था। शाहजहां की ज्येष्ठ पुत्री जहांआरा बेगम ने भी आगरा में एक जामा मस्जिद का निर्माण कराया था।

Q.49.अकबर का मकबरा कहां है?
(A) सिकंदरा
(B) नई दिल्ली
(C) औरंगाबाद
(D) कश्मीर

उत्तर-(A)
व्याख्या-
आगरा के समीप सिकंदरा में स्थित ‘अकबर का मकबरा’,1613 ई. में जहांगीर द्वारा बनवाया गया था। इसकी प्रमुख विशेषता- ‘गुम्बद विहीन होना’ तथा बलुआ पत्थर से निर्मित मकबरे का दरवाजा एवं संगमरमर की बनी चार सुंदर मीनारें हैं।

Q.50.अकबर ने निम्नलिखित में से किसका निर्माण नहीं करवाया था?
(A) हुमायूं का मकबरा (B) बुलंद दरवाजा
(C) जोधाबाई का महल (D) मोती मस्जिद

उत्तर-(D)

व्याख्या- मोती मस्जिद का निर्माण शाहजहां द्वारा 1654 ई. में आगरा के किले में करवाया गया था। इसके अलावा सभी निर्माण अकबर के द्वारा कराया गया था। यह आगरे की सभी इमारतों में सबसे सुंदर और आकर्षक है। यह शुद्ध सफेद संगमरमर से निर्मित है।

Q.51.जहांगीर का मकबरा कहा स्थित है?
(A) आगरा में
(B) दिल्ली में
(C) लाहौर में
(D) कश्मीर में
(E) अजमेर में

उत्तर-(C)
व्याख्या-
जहांगीर का मकबरा लाहौर के समीप शाहदरा में स्थित है। इसका निर्माण सम्राट की मृत्यु के बाद उसकी बेगम नूरजहां ने करवाया था।

Q.52.मुगल सम्राट जहांगीर का मकबरा कहां पर है?
(A) आगरा
(B) श्रीनगर
(C) लाहौर
(D) दिल्ली

उत्तर-(C)
व्याख्या
– उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

Q.53.बीबी का मकबरा कहा स्थित है?
(A) आगरा
(B) अजमेर

(C) औरंगाबाद
(D) दिल्ली

उत्तर-(C)
Q.’बीबी का मकबरा’ किसकी कब्र है?

व्याख्या– बीबी का मकबरा औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में स्थित है। यह औरंगजेब की पत्नी राबिया-उद्-दौरानी का मकबरा है, ताजमहल की अनुकृति होने के कारण इसे दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है।

Q.54.हुमायूं का मकबरा कहां है?
(A) दिल्ली में
(B) आगर में
(C) फतेहपुर सीकरी में
(D) काबुल में

उत्तर-(A)
व्याख्या
– हुमायूं का मकबरा दिल्ली में है। यह अकबर के शासनकाल की सबसे पहली इमारत है तथा इसका निर्माण अकबर की सौतेली मां हाजीबेगम की देख-रेख में हुआ था। इस मकबरे का प्रधान कारीगर मीरक मिर्जा ग्यास था।

Q.55.जहांगीरी महल कहां स्थित है?
(A) देहली में
(B) फतेहपुर सीकरी में
(C) आगरा किला में
(D) सिकंदरा में

उत्तर-(C)
व्याख्या
– जहांगीरी महल आगरा किले में स्थित है। अकबर ने इस इमारत का निर्माण अपने पुत्र तथा उत्तराधिकारी शहजादा सलीम के रहने के लिए करवाया था। इस इमारत के निकट ही ‘अकबरी महल’ का भी निर्माण हुआ था, किंतु अब यह ध्वंसावशेष अवस्था में है।

Q.56.मुगल शासन में मनसबदारी प्रणाली का प्रवर्तन किसने किया गया?
(A) शाहजहां
(B) अकबर
(C) जहांगीर
(D) बाबर

व्याख्या– मुगलों की सैनिक व्यवस्था की प्रमुख विशेषता मनसबदारी व्यवस्था थी। मुगल बादशाहों में से अकबर ने इसे आरंभ किया था। अकबर ने इसकी प्रेरणा संभवतः खलीफा अबु सईद द्वारा और चंगेज खां तथा तैमूर द्वारा स्वीकार की गई सैनिक व्यवस्था से प्राप्त की थी। यह व्यवस्था दशमलव पद्धति पर आधारित थी।

उत्तर-(B)

Q.57.दिल्ली के पुराने किले के अंदर किसने किल-ए-कुहना नामक मस्जिद का निर्माण करवाया?
(A) शेरशाह
(B) अकबर
(C) शाहजहां
(D) हुमायूं

उत्तर-(A)
व्याख्या
– दिल्ली के पुराना किला स्थित किला-ए-कुहना नामक मस्जिद का निर्माण सूर वंश के शासक शेरशाह द्वारा लगभग 1542 ई. में कराया गया। इस मस्जिद के निर्माण में स्थापत्य की लोदी शैली का प्रयोग किया गया है।

Q.58.मुगलकाल में सर्वाधिक मनसबदार किसके शासनकाल में थे?
(A) औरंगजेब
(B) अकबर
(C) जहांगीर
(D) शाहजहां

उत्तर-(A)
व्याख्या
– मनसबदारी व्यवस्था की शुरुआत अकबर ने की थी। उसके बाद के प्रत्येक बादशाह के काल में मनसबदारों की संख्या बढ़ती गई। मराठा मनसबदारों की शुरुआत जहांगीर ने किया था। औरंगजेब के काल में मराठा मनसबदारों की संख्या एवं कुल मनसबदारों की संख्या सर्वाधिक रही।

Q.59.भारत में मनसबदारी प्रथा की शुरुआत क्यों की गई थी?
(A) सेना के वेतन के लिए
(B) अधिकारियों के वेतन के लिए
(C) सैन्य अधिकारियों के वेतन के लिए
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(B)
व्याख्या
– भारत में मनसबदारी (पद) प्रथा की शुरुआत अधिकारियों के वेतन के लिए सर्वप्रथम अकबर द्वारा की गई थी। इसमें सैनिक और गैर-सैनिक दोनों अधिकारी शामिल थे।

Q.60.मुगल काल में जजमानी प्रथा क्या थी?
(A) एक राजस्व प्रथा जिसमें भूमि की विभिन्न इकाइयों की राजस्व, वेतनों के बदले में अधिकारियों को दी जाती थी।
(B) एक प्रशासनिक व्यवस्था जिसमें प्रभावशाली व्यक्तियों, मिलिटरी कमांडरों तथा अन्य विख्यात व्यक्ति को उनके पदानुक्रम में पदों की श्रेणियों का क्रम निर्धारित किया जाता था।
(C) एक पारस्परिक व्यवस्था जो ग्रामीण भारत में किसानों तथा अन्य व्यावसायिक वर्गों के मध्य विद्यमान थी।
(D) एक वाणिज्यिक व्यवस्था जो बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक लेन-देन की सुविधाओं के लिए शहरी भारत में विकसित

उत्तर-(C)

व्याख्या-मुगल काल में जजमानी प्रथा एक पारस्परिक व्यवस्था थी जो ग्रामीण भारत में किसानों तथा अन्य व्यावसायिक वर्गों के मध्य विद्यमान थी।

Q.61.अकबर के शासनकाल में केंद्रीय मशीनरी द्वारा मान्यता प्राप्त सैन्य विभाग का अध्यक्ष कौन होता था?
(A) दीवान
(B) मीर बख्शी
(C) बक्शी
(D) मीर समन

उत्तर-(B)
व्याख्या-
अकबर के शासनकाल में मीर बख्शी सैन्य विभाग का प्रधान था, परंतु उसे प्रधान सेनापति नहीं कहा जा सकता। उसका कार्य सैनिकों के वेतन तथा सैनिक संगठन से संबंधित था। वह मनसबदारों की सूची रखता था तथा उसे बादशाह अकबर के समक्ष प्रस्तुत करता था।

Q.62.कोतवाल था-
(A) मुंशी
(B) सलाहकार
(C) तहसीलदार
(D) रक्षक

उत्तर-(D)
व्याख्या
– कोतवाल मध्ययुगीन भारत में नगर रक्षक की जिम्मेदारी निभाते थे।

Q.63.तम्बाकू की खेती किसके शासनकाल में प्रारंभ हुई थी?
(A) अकबर
(B) जहांगीर
(C) शाहजहां
(D) औरंगजेब

उत्तर-(B)
व्याख्या
– भारत में तम्बाकू को लाने का श्रेय पुर्तगाली नाविकों को जाता है, जो 16वीं सदी में अकबर के शासनकाल में इसे भारत लाए थे, किंतु भारत में तम्बाकू की खेती की शुरुआत मुगल शासक जहांगीर के शासनकाल में हुई। जहांगीर के काल में तम्बाकू की खेती पर कर आरोपित कर दिया गया, जिससे राजस्व में वृद्धि हुई।

Q.64.दो मुगल शासक जिन्होंने अपना जीवन-चरित्र स्वयं लिखा वे कौन थे?
(A) बाबर व हुमायूं (B) हुमायूं व औरंगजेब
(C) अकबर व शाहजहां (D) जहांगीर व बहादुरशाह जफर
(E) बाबर व जहांगीर

उत्तर-(E)
Q. “तुजुक-ए-बाबरी’ के लेखक कौन हैं?

व्याख्या– बाबर व जहांगीर दोनों ने अपनी आत्मकथा लिखी। बाबर की आत्मकथा ‘तुर्की’ भाषा में है, जो ‘बाबरनामा’, ‘तुजुके बाबरी’, ‘वाकियाते बाबरी’ आदि नामों से विख्यात है। जहांगीर की आत्मकथा ‘तुजुके जहांगीरी’ या ‘जहांगीरनामा’ फारसी भाषा में लिखित है।

Q.65.निम्नलिखित में से कौन-सी आत्मकथा है?
(A) अकबरनामा
(C) पादशाहनामा
(B) हुमायूंनामा
(D) बाबरनामा

उत्तर-(D)
व्याख्या
– बाबर द्वारा रचित बाबरनामा तुर्की भाषा में लिखित आत्मकथा है। इसका अकबर ने 1583 ई. में अब्दुल रहीम खानखाना द्वारा फारसी भाषा में अनुवाद करवाया था।

Q.66.हुमायूंनामा के लेखक कौन है?
(A) गुलबदन बेगम
(B) बाबर
(C) जहांगीर
(D) शाहजहांनामा

उत्तर-(A)
व्याख्या-
‘हुमायूंनामा’ की रचयिता बाबर की बेटी ‘गुलबदन बेगम’ ने किया है। हुमायूंनामा दो भागों में बंटा हुआ है। इसका पहला भाग बाबर के इतिहास से संबंधित है और दूसरा भाग हुमायूं के हालात बयां करता है।

Q.67.आइन-ए-अकबरी का रचयिता कौन था?
(A) फरिश्ता
(B) इब्नबतूता
(C) अबुल फजल (D) बीरबल
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर-(C)
Q.’आइन-ए-अकबरी’ में किस प्रकार की सूचनाएं हैं?

व्याख्या– आइन-ए-अकबरी अबुल फजल की रचना है। अबुल फजल अकबर का दरबारी रचनाकार रहा है। अबुल फजल की मृत्यु 1602 ई. में हुई। अबुल फजल ने 1597-98 ई. में अकबरनामा पूरा करके अकबर के सामने पेश किया। अकबरनामा तीन जिल्दों में बंटा है। तीसरी जिल्द आइने अकबरी है। इससे अकबर कालीन शासन प्रणाली पर प्रकाश पड़ता है।

Q.68.अकबर के शासनकाल में अनुदित महाभारत में फारसी में अनुवाद का नाम क्या है?
(A) अकबरनामा
(B) इकबालनामा

(C) समिनेतु-जल अलुलिय
(D) रज्मनामा

उत्तर-(D)
व्याख्या-
नकीब खां, अब्दुल कादिर बदायूंनी तथा शेख सुल्तान ने रामायण एवं महाभारत का फारसी अनुवाद किया व महाभारत का नाम ‘रज्मनामा’ (युद्धों की पुस्तक) रखा।

Q.69.उपनिषद का फारसी में अनुवाद किसके शासनकाल हुआ?
(A) शाहजहां
(B) बाबर
(C) हुमायूं
(D) जहांगीर

उत्तर-(A)
व्याख्या-
उपनिषदों का फारसी में अनुवाद शाहजहां के बेटे दारा-शिकोह ने ‘सिर्र-ए-अकबर’ के नाम से करवाया था।

Q.70.तृतीय पानीपत युद्ध कब हुआ?
(A) अकबर और हेमू के बीच
(B) बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच
(C) अहमदशाह अब्दाली और मराठों के बीच
(D) अकबर और राणा संग्राम सिंह के बीच

उत्तर-(C)
व्याख्या
– अहमदशाह अब्दाली और मराठों के बीच तृतीय पानीपत युद्ध 14 जनवरी, 1761 ई. में हुआ था, इस युद्ध में मराठा सेना का नेतृत्व सदाशिवरावभाऊ ने किया था। मराठा सेना इस युद्ध में बुरी तरह पराजित हुई थी। उस समय मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव थे।

Q.71.पानीपत का द्वितीय युद्ध कब हुई थी?

(a) 1665 ई.

(b) 1765 ई.

(c) 1885 ई.

(d) 1556 ई.

उत्तर-(D)

व्याख्या– पानीपत की द्वितीय लड़ाई 1556 ई. में मुगल शासक अकबर तथा हेमू के बीच हुई थी। तराइन की द्वितीय लड़ाई में प्लासी पश्चिम बंगाल में है, 23 जून, 1757 को प्लासी के युद्ध गोरी द्वारा पृथ्वीराज चौहान की पराजय से भारत में तुर्की शासन का मार्ग प्रशस्त हुआ।

तालीकोटा की लड़ाई 1565 ई. में विजयनगर के शासक राम राय व संगठित मुस्लिम शक्तियों (बीजापुर, अहमदनगर, बीदर व गोलकुंडा) के बीच हुआ, जिसमें विजयनगर की सेना पराजित हुई तथा मुसलमानों ने विजयनगर शहर को बर्बाद कर दिया।

प्लासी की लड़ाई 1757 ई. में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को अंग्रेजों द्वारा पराजित किए जाने पर भारत में ब्रिटिश शासन का मार्ग प्रशस्त हो गया। प्लासी के युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व क्लाइव ने किया।

Q.72.राजपूत राज्य ‘मेवाड़’ की राजधानी कहां थी?
(A) अजमेर
(B) चित्तौड़
(C) जोधपुर
(D) जैसलमेर

उत्तर-(B)
व्याख्या-
राजपूत राज्य मेवाड़ की राजधानी चित्तौड़ थी। मेवाड़ पर सिसौदिया वंश के शासकों का शासन था।

Q.73.हल्दीघाटी की लड़ाई कब और कहां हुई थी?
(A) 1540
(B) 1720
(C) 1576
(D) 1530

उत्तर-(C)
व्याख्या-
हल्दीघाटी राजस्थान में स्थित है। हल्दीघाटी युद्ध (1576) में राणाप्रताप मुगल सेना से पराजित हुए थे। पानीपत हरियाणा में स्थित है, यहां तीन निर्णायक युद्ध हुए
(1) बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच (1526 ई.),
(2) अकबर और हेमू के बीच (1556 ई.),
(3) अहमदशाह अब्दाली और मराठों के बीच (1761ई.)।

बक्सर बिहार में स्थित है। 22 अक्टूबर, 1764 के बक्सर युद्ध में अंग्रेजों ने अवध के नवाब शुजाउद्दौला, मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय तथा मीरकासिम की सम्मिलित सेना को पराजित किया था।प्लासी पश्चिम बंगाल में है 23 जून 1757 का प्लासी के युद्ध में अंग्रेजो ने सिराजुद्दौला को पराजित किया था।

Q.74.किस मुगल शासक ने अपने डायरी में फूल-पत्ती एवं बगीचा का वर्णन किया?
(A) बाबर
(B) जहांगीर
(C) हुमायूं
(D) औरंगजेब

उत्तर-(A)
व्याख्या
– बाबर ने बाबरनामा नामक अपने संस्मरण में ज्यामितीय विधि पर आधारित उद्यान का वर्णन किया जिसमें उसने फूल-पत्ती एवं बगीचे का वर्णन किया है। उसने आगरा में एक उद्यान का निर्माण करवाया।

Q.75.भारत में रुपये का सिक्का किसने प्रारंभ किया?
(A) अकबर
(B) चंद्रगुप्त मौर्य
(C) शेरशाह सूरी
(D) औरंगजेब

उत्तर-(C)
Q.रुपये का सिक्का भारत में पहली बार किसके शासनकाल में ढाला गया?
Q.किसने ‘टका’ अथवा ‘रुपया’ से अभिहित चांदी की मुद्रा का प्रवर्तन किया?

व्याख्या– मुद्रा-टंकण के इतिहास में शेरशाह का महत्वपूर्ण स्थान है। चांदी के रुपये का प्रचलन सर्वप्रथम शेरशाह ने किया था। शेरशाह का रुपया शुद्ध चांदी का एवं मानक मुद्रा था। बाद में अकबर ने इसी आधार पर मुद्रा प्रणाली का विकास किया।

शेरशाह सूरी का शासनकाल भारतीय मुद्राओं के इतिहास में एक परीक्षण का काल था। उसके द्वारा जारी चांदी के रुपये की तौल 180 ग्रेन थी, जिसमें 173 ग्रेन विशुद्ध चांदी होती थी तथा इस पर प्रायः अरबी पर अक्षरों के अतिरिक्त नागरी अक्षरों में भी सुल्तान का नाम अंकित रहता था।

Q.76.सबसे लंबे समय तक शासन किसने किया था?
(A) अकबर
(B) शाहजहां
(C) जहांगीर
(D) बाबर

उत्तर-(A)
व्याख्या
– इन सभी विकल्पों में अकबर का शासनकाल सर्वाधिक है। सभी का शासनकाल निम्नवत है :-
बाबर 1526-1530
अकबर 1556-1605
जहांगीर 1605-1627
शाहजहां 1627-1658

Q.77.निम्नलिखित भवनों में से कौन-सा फतेहपुर सीकरी में नहीं है?
(A) बुलंद दरवाजा
(B) जामा मस्जिद
(C) नगीना मस्जिद
(D) पंचमहल

उत्तर-(C)
व्याख्या
– अकबर द्वारा आगरा के समीप फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा, जामा मस्जिद एवं पंचमहल का निर्माण किया गया था,जबकि नगीना मस्जिद का निर्माण आगरा में किया गया था।

Q.78.जयपुर के राजा सवाई जयसिंह ने जंतर-मंतर कहां नहीं बनवाया था?
(A) दिल्ली
(B) उज्जैन
(C) कोलकाता
(D) जयपुर

उत्तर-(C)
Q.जयपुर, दिल्ली, मथुरा और उज्जैन में जंतर-मंतर के नाम से वेधशाला का निर्माण किसने कराया था?

व्याख्या- जयपुर के राजा सवाई जयसिंह ने पांच स्थानों पर जंतर-मंतर नाम से वेधशाला का निर्माण करवाया था-दिल्ली,उज्जैन, जयपुर मथुरा तथा वाराणसी, लेकिन कोलकाता में जंतर-मंतर का निर्माण नहीं करवाया था।

Q.79.निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही नहीं है
(A) बैरम खां – अकबर
(B) जसवंत सिंह – औरंगजेब
(C) अमीर खुसरो – जहांगीर
(D) अम्बर मलिक – हुमायूं

उत्तर-(C)
व्याख्या
– अमीर खुसरो सल्तनत काल में अलाउद्दीन खिलजी के दरबारी कवि थे। इन्होंने ‘तारीखे अलाई’ एवं अन्य कई पुस्तकों की रचना की थी। ये जहांगीर से किसी भी प्रकार से संबंधित नहीं थे।

Q.80.मुगल काल में किस बंदरगाह को बाबुल का मक्का कहा जाता था?
(A) मुंबई
(C) हल्दिया
(B) मंगलौर
(D) सूरत

उत्तर-(D)
व्याख्या
– मुगल काल में सूरत एक प्रमुख बंदरगाह था। मुगलों के अधिकांश व्यापार इसी बंदरगाह से होते थे। इसीलिए इसको बाबुल का मक्का कहा जाता था। मक्का की यात्रा भी इसी बंदरगाह से अधिक की जाती थी।

bhakti and sufi movement gk quiz in hind

भारतीय कला एवं संस्कृति प्रश्न उत्तर bhartiya sanskriti in hindi

mauryottar kal mcq मौर्योत्तर काल के महत्वपूर्ण प्रश्न

mugal kal Wikipedia

Share to others

Leave a Reply