European Union GK Questions and Answers in hindi| यूरोपीय कंपनियां

यूरोपीय कंपनियां |भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन MCQ

European Union GK Questions and Answers in hindi यूरोपीय कंपनियां से संबंधित व्याख्या सहित प्रश्नोत्तरी quiz टाइप प्रश्न उत्तर यहां पर दिए गए हैं और उनसे संबंधित और क्या प्रश्न उठाए जा सकते हैं वह भी यहां पर दिए गए हैं जिन्हें याद करके आप अपने महत्वपूर्ण परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Q.1.भारत के साथ जिन्होंने सर्वप्रथम व्यापार संबंध बनाए, वह कौन थे?
(A) डच
(B) अंग्रेज
(C) पुर्तगाली
(D) फ्रांसीसी

उत्तर-(C)
व्याख्या
– यूरोपीयों में सर्वप्रथम पुर्तगाली व्यापार की दृष्टि से भारत आए। गोवा में पुर्तगालियों ने अपनी बस्ती बनाई और व्यापार करना प्रारंभ कर दिया। बाद में डच, अंग्रेज और फ्रांसीसी आए थे।

Q.2.सबसे बाद में कौन यात्री गए?
(A) फ्रांसीसी
(B) पुर्तगाली
(C) डच
(D) अंग्रेजी

उत्तर-(B)
व्याख्या
– सर्वप्रथम पुर्तगाली 1498 ई. भारत आए और भारत से सबसे बाद में गए। पुर्तगालियों ने वर्ष 1961 में गोवा क्षेत्र से अपना अधिकार हटाया और यूरोप चले गए।

Q.3.भारत में तथाकथित यूरोपीय फैक्ट्रियां थीं
(A) सुदृढ़ व्यापार स्थान
(B) उत्पादन केंद्र
(C) भंडारगृह
(D) सुदृढ़ यूरोपीय कस्बे

उत्तर-(C)
व्याख्या-
भारत में यूरोपीय फैक्ट्रियां भंडारगृह का कार्य करती थीं।

Q.4.भारत में पुर्तगाली साम्राज्य पर सर्वप्रथम प्रकाश किसने डाला?
(A) वास्कोडिगामा
(B) पीटरमुंडी
(C) डोमिंगो पेस
(D) प्लिनी

उत्तर-(C)
व्याख्या
– भारत में पुर्तगाली साम्राज्य पर सर्वप्रथम प्रकाश डोमिंगो पेस ने डाला। यह पुर्तगाली यात्री था तथा इसने 1520 ई. में विजयनगर की यात्रा की थी।

Q.5.वास्कोडिगामा ने भारत का समुद्री मार्ग आशा अन्तरीप होकर ढूंढा और सबसे पहले कहा पहुंचा?
(B) दमन
(A) गोवा

(C) दीव
(D) कालीकट

उत्तर-(D) इस प्रकार के भी क्वेश्चन पूछे जाते हैं
Q.वास्कोडिगामा सीधे समुद्री मार्ग द्वारा यूरोप से भारत को प्रथम बार खोजते हुए कालीकट के समुद्र तट पर कब पहुंचा था?

Qयूरोप से भारत के समुद्रीमार्ग की खोज किसने की थी?
Q.वास्कोडिगामा किस देश का रहने वाला था?

व्याख्या– मई, 1498 ई. को वास्कोडिगामा (पुर्तगाली) आशा अन्तरीप होते हुए, अब्दुल मनीक नामक गुजराती पथ-प्रदर्शक की सहायता से कालीकट बंदरगाह पहुंच कर भारत के नए समुद्री मार्ग की खोज की। कालीकट के शासक, जिसकी पैतृक उपाधि जमोरिन थी, ने इन नवागंतुकों का मित्रवत् स्वागत किया यद्यपि कालीकट में बसे अरब व्यापारियों ने उसके प्रति वैमनस्य का रवैय्या अपनाया।

Q.6.भारत तक समुद्री मार्ग की खोज किसके द्वारा की गई थी?
(A) डचों द्वारा (B) अंग्रेजों द्वारा
(C) पुर्तगीज द्वारा (D) फ्रेंच द्वारा

उत्तर-(C)
व्याख्या-
भारत तक समुद्री मार्ग की खोज वास्कोडिगामा द्वारा की गई, जो कि एक पुर्तगाली था।

Q.7.गोवा, दमन और दीव का उपनिवेशीकरण मूलतः किया गया था
(A) डचों द्वारा (B) अंग्रेजों द्वारा
(C) फ्रांसीसियों द्वारा (D) स्पेनिशों द्वारा
(E) पुर्तगालियों द्वारा

उत्तर-(E)
Q.अल्बुकर्क ने गोवा को किससे छीना था?

Q.पहले गोवा में किसका शासन था?

व्याख्या– गोवा, दमन और दीव का उपनिवेशीकरण मूलतः पुर्तगालियों द्वारा किया गया था। 1510 ई. में पुर्तगीज गवर्नर अल्बुकर्क, जिसे भारत में पुर्तगीज शक्ति का वास्तविक संस्थापक माना जाता है, ने बीजापुर के आदिलशाही सुल्तान से गोवा जीत लिया 1535 ईसवी में पुर्तगालियों ने दीव पर तथा 1559 ई. में दमन पर अधिकार कर लिया।


Q.8.’डच’ शब्द अर्थ क्या है?
(B) बुल्गारिया से
(A) नीदरलैंड्स से
(C) बेल्जियम से
(D) स्वीडन से

उत्तर-(A)
व्याख्या
– ‘डच’, नीदरलैंड्स या हॉलैंड के निवासी थे। पुर्तगालियों के बाद डच ही भारत आए। 1605 ई. में डचों ने मसूलीपट्टम में अपनी प्रथम फैक्ट्री की स्थापना की।

Q.9.पांडिचेरी में किसके उपनिवेश थे?
(A) अंग्रेज
(B) पुर्तगाली
(C) डच
(D) फ्रांसीसी

उत्तर-(D)
व्याख्या
– 1673 ई. में फ्रैंको मार्टिन ने ‘पांडिचेरी’ की नींव रखी। 1693 ई. में फ्रांसीसियों के कब्जे से डचों ने पांडिचेरी छीन लिया,जो 1699 ई. में संपन्न रिजविक समझौते के बाद ही पुनः वापस फ्रांसीसियों को मिल पाया।

Q.10.निम्नलिखित सूचना से उस स्थान की पहचान कीजिए?
(i) यह पुर्तगालियों के अधिकार में था।
(ii) यह वेरावल बंदरगाह में स्थित है।

(A) लक्षद्वीप
(B) दमन
(C) दीव
(D) गोवा

उत्तर-(C)
व्याख्या
– दीव, वेरावल बंदरगाह के समीप स्थित है। दीव पुर्तगालियों के अधिकार में भी था।

Q.11.भारत में अपनी कम्पनी स्थापित करने के लिए ब्रिटिश को किससे अनुमति मिली है?
(A) अकबर
(B) जहांगीर
(C) शाहजहां
(D) औरंगजेब

उत्तर-(B)
व्याख्या
– जहांगीर ने अंग्रेजों को 1613 ई. में सूरत में स्थायी कारखाना स्थापित करने की अनुमति दे दी।

Q.12.अंग्रेजों के द्वारा भारत में अपना सबसे पहला कारखाना किस जगह पर स्थापित किया गया?
(A) मद्रास
(B) सुतनती
(C) बोकारो
(D) सूरत

उत्तर-(D)

व्याख्या– सूरत अंग्रेजों के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से अति सुलभ था। अरब सागर नजदीक होने के कारण अंग्रेज व्यापारी यहां से अपना माल आसानी से विदेशों में भेज सकते थे। इसके अतिरिक्त कपास, रेशम, नील आदि कच्चा माल उन्हें पश्चिम भारत से आसानी से प्राप्त होता था 1613 ई. में सूरत के मुगल गवर्नर से सहमति मिलने के बाद अंग्रेजों ने अपना पहला कारखाना वहां स्थापित किया।

Q.13.वह अंग्रेज जिसने सम्राट जहांगीर के दरबार में आकर भेंट किया
(A) सर थॉमस रो
(B) राल्टा बिथ
(C) सर जोड
(D) सर जॉन शोर

उत्तर-(A)
व्याख्या
– 1615 ई. में सम्राट जेम्स प्रथम ने सर थॉमस रो को अपना राजदूत बनाकर जहांगीर के पास भेजा।

Q.14.ईस्ट इंडिया कम्पनी की परमिटों को प्रयोग करने की कानूनी वैधता, एक राजकीय आदेश पर निर्भर करती थी। वह आदेश किसने पारित किया था?
(A) जहांगीर
(B) औरंगजेब
(C) फर्रुखसियर
(D) सिराजुद्दौला

उत्तर-(C)
व्याख्या-
1717 ई. में फर्रुखसियर ने एक फरमान अंग्रेजों को जारी किया, जिसमें तीन हजार वार्षिक कर देकर बंगाल में बिना अतिरिक्त चुंगी दिए व्यापार करने की छूट दी गई।

Q.15.सन् 1690 में किस भारतीय नगर की खोज जॉब चारनॉक ने की?
(A) वाराणसी
(B) पांडिचेरी
(C) कालीकट
(D) कोलकाता

उत्तर-(D)
व्याख्या
– 24 अगस्त, 1690 को जॉब चारनॉक ने कोलकाता नगर की स्थापना की। सर्वप्रथम कम्पनी ने सूतानती, कलिकाता एवं गोविंदपुर की जमींदारी प्राप्त की और इन्हीं तीनों को मिलाकर जॉब चारनॉक ने कोलकाता नगर की कलकत्ता नाम से स्थापना की।

Q.16.अंग्रेज भारत में व्यापारी के रूप में आए और उन्होंने जो कम्पनी बनाई उसका नाम क्या था?
(A) इंडो ब्रिटिश कम्पनी (B) ग्रेट ब्रिटेन कम्पनी
(C) ईस्टर्न इंडिया कम्पनी (D) ईस्ट इंडिया कम्पनी

उत्तर-(D)
व्याख्या
– अंग्रेजों ने जो कम्पनी बनाई उसका नाम, ईस्ट इंडिया कम्पनी’ था।

mugal kal question answers

भारतीय कला एवं संस्कृति प्रश्न उत्तर bhartiya sanskriti in hindi

mauryottar kal mcq मौर्योत्तर काल के महत्वपूर्ण प्रश्न

यूरोपीय कंपनियां पर विकिपीडिया की जानकारी

Share to others

Leave a Reply