भक्ति एवं सूफी आंदोलन के प्रश्न उत्तर | Bhakti and Sufi Movement GK quiz in Hindi

भक्ति एवं सूफी आंदोलन के प्रश्न उत्तर | Bhakti and Sufi Movement GK quiz in Hindi

भक्ति एवं सूफी आंदोलन Bhakti and Sufi Movement GK quiz in Hindi से संबंधित यहांं पर महत्वपूर्ण प्रश्न यह प्रश्नोंं की व्याख्यान सहित उत्तर दिए गए हैं जिन्हें याद करके आप अपने महत्वपूर्ण परीक्षाओं में भक्ति एवं सूफी आंदोलन के प्रश्न उत्तर | Bhakti and Sufi Movement GK quiz in Hindi से संबंधित प्रश्नन बड़ी आसानी से हल कर सकते हैं

Q.1.दक्षिण भारत से उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन किसने चलाया?
(A) रामानन्द
(B) शंकराचार्य
(C) स्वामी विवेकानन्द
(D) कबीर

उत्तर-(A)
व्याख्या
– रामानन्द भगवान राम के उपासक थे। इनका जन्म प्रयाग में हुआ था और वे बनारस में रहते थे। इनके संबंध में एक पद्य प्रचलित है जिसका अर्थ है कि-“पहले द्रविड़ देश में भक्ति उदित हुई, जिसे रामानन्द उत्तर भारत में ले आए।”

Q.2.चैतन्य महाप्रभु किस संप्रदाय से जुड़े थे?
(A) श्री संप्रदाय
(B) वारकरी संप्रदाय
(C) गौड़ीय संप्रदाय
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(C)
व्याख्या-
चैतन्य को बंगाल में आधुनिक वैष्णववाद, जिसे गौड़ीय वैष्णव धर्म भी कहा जाता है, का संस्थापक माना जाता है। भक्त कवियों में चैतन्य एक मात्र ऐसे कवि थे, जिन्होंने मूर्तिपूजा का विरोध नहीं किया। इनके अनुयायी इन्हें गौरांगमहाप्रभु’ के नाम से पूजते हैं।

Q.3.निम्नलिखित में से किसका मिलान गलत है?
(A) नामदेव – महाराष्ट्र
(B) चैतन्य – बंगाल
(C) नरसिंह मेहता – गुजरात
(D) वल्लभाचार्य गुजरात

उत्तर-(D)

व्याख्या– वल्लभाचार्य (1479-1531 ई.) वैष्णव धर्म के महान संत थे। काशी में इनका जन्म हुआ था। आगे चलकर वृन्दावन में इन्होंने कृष्ण भक्ति धारा के ‘पुष्टि संप्रदाय’ की स्थापना की। अन्य विकल्प सुमेलित हैं।

Q.4.पुष्टिमार्ग के दर्शन की स्थापना किसने की?
(A) चैतन्य ने
(B) नानक ने
(C) सूरदास ने
(D) वल्लभाचार्य ने

उत्तर-(D)
व्याख्या-
पुष्टिमार्ग के दर्शन की स्थापना वल्लभाचार्य ने की थी। इन्होंने दक्षिण के विजयनगर राज्य सभा में शंकराचार्य के अद्वैतवादी सिद्धांतों, वेदान्त तथा मायावाद का खंडन करके ईश्वर भक्ति पर विशेष बल दिया था। वहां इन्हें जगत्गुरु महाप्रभु वैष्णवाचार्य की उपाधि से विभूषित किया गया था।

Q.5.अष्टछाप की स्थापना किसके द्वारा की गई?
(A) आचार्य विठ्ठल नाथ (B) गुरुनानक
(C) सूरदास
(D) कृष्णदास
दास,

उत्तर-(A)
व्याख्या
– अष्टछाप की स्थापना आचार्य विट्ठल नाथ ने किया था। अष्टछाप में आठ कवियों का नाम सम्मिलित है। ये आठ कवि थे-कुम्भन दास, सूरदास, कृष्णदास, परमानंद दास,गोविन्द छीतदास, नन्ददास, चतुर्भुज दास।

Q.6.निम्नलिखित में से कौन-सा/से वाक्य दक्षिण भारत के भक्ति आंदोलन के संदर्भ में सत्य है/हैं?

1.इसका नेतृत्व कई लोकप्रिय संतों द्वारा किया गया था।

2.इसके समर्थक संस्कृत में बोलते एवं लिखते थे।

3.इसने जाति व्यवस्था का विरोध किया था।

4.इसके प्रचार-प्रसार में महिलाएं सक्रिय रूप से भाग नहीं लेती थीं।
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए
(A) 1 और 2
(B) 1 और 3
(C) केवल 1
(D) केवल 4

उत्तर-(B)
व्याख्या
– भक्ति आंदोलन के प्रमुख संतों- रामानुज, माधवाचार्य तथा तुकाराम आदि ने अपना नेतृत्व प्रदान कर इसे एक दिशा दी। यह एक समतावादी आंदोलन था जिसने जाति या धर्म पर आधारित भेदभाव का पूर्णतया विरोध किया। भक्ति संतों ने जनसाधारण की सामान्य भाषा (क्षेत्रीय भाषा) में उपदेश दिया जिसके कारण
हिन्दी, मराठी, बंगाली और गुजराती भाषाओं का विकास हुआ।

Q.7.तुलसीदास निम्नलिखित में से किसके राजत्व काल में रहते थे?
(B) बाबर
(A) औरंगजेब
(B) अकबर
(A) कोई नहीं

उत्तर-(C)
Q.तुलसीदास किस पवित्र ग्रंथ के लेखक थे?
Q.रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास किसके समकालीन थे?

व्याख्या– यद्यपि अकबर व्यक्तिगत रूप से तुलसीदास को नहीं जानता था, तथापि ये इस युग के फारसी और हिन्दी के कवियों में सर्वश्रेष्ठ थे। तुलसीदास ने अपना अधिकांश जीवन वाराणसी में व्यतीत किया था और वहीं अपने 25 सुप्रसिद्ध उच्च श्रेणी के ग्रंथ लिखे, इनमें रामचरितमानस सर्वाधिक प्रसिद्ध है।

Q.8.निम्नलिखित में से सबसे अधिक सुधारवादी भक्ति संत कौन थे?
(A) रामानंद
(B) तुलसीदास
(C) कबीर
(D) नामदेव

उत्तर-(C)
व्याख्या-
कबीर संत, कवि और समाज सुधारक थे। ये सिकंदर लोदी के समकालीन थे। कबीर का जन्म लहरतारा के पास 1398 ई. में ज्येष्ठ पूर्णिमा को हुआ था। कबीर ने हिन्दू-मुसलमान सभी समाज में व्याप्त रूढ़िवाद तथा कट्टरपंथ का खुलकर विरोध किया। कबीर की वाणी उनके मुखर उपदेश उनकी रचना बीजक,बावन-अक्षरी, उलटबासी में देखे जा सकते हैं।

Q.9.निम्न में से कौन संत महाराष्ट्र से थे?
(A) व्यास
(B) त्यागराज
(C) तुकाराम
(D) मैत्रेयी

उत्तर-(C)
व्याख्या
– संत तुकाराम का जन्म महाराष्ट्र में पुणे जिला स्थित देहु नामक गांव में हुआ था। वे वैष्णव संप्रदाय से संबंधित थे। वे पंढरपुर (जिला-सोलापुर, महाराष्ट्र) के भगवान विट्ठल के भक्त थे।

Q.10.इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म निम्न में किस स्थान पर हुआ था ?
(A) मदीना
(B) काबा
(C) मक्का
(D) कुफा

उत्तर-(C)
Q.ईस्लाम के प्रवर्तक पैगम्बर मोहम्मद पैदा हुए थे?

व्याख्या– इस्लाम धर्म के संस्थापक और इसके प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म मक्का में 570 ई. में हुआ था।

Q.11.इस्लाम की स्थापना कब हुई?
(A) 7वीं शताब्दी ई. में
(B) 5वीं शताब्दी ई. में
(C) तीसरी शताब्दी ई. पूर्व में
(D) 5वीं शताब्दी ई. पूर्व में

उत्तर-(A)
व्याख्या
– पैगम्बर मुहम्मद का जन्म लगभग (570-71ई.) में हुआ था। उन्होंने इस्लाम धर्म की स्थापना 7वीं शताब्दी (622 ई.) में,जिब्राइल द्वारा अल्लाह का पैगाम मिलने के बाद किया। 632 ई. के लगभग उनकी मृत्यु हो गई।

Q.12.मुहम्मद साहब के जन्म पर कौन-सा पर्व मनाया जाता है?
(A) ईद-उल-जुहा
(B) ईद-ए-मिलाद-उन-नबी
(C) बकरीद
(D) ईद

उत्तर-(B)

व्याख्या– मुहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाने वाला पर्व ईद-ए-मिलाद-उन-नबी है, जो हिजरी संवत् के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन पड़ता है।

Q.13.हिजरी संवत् कब आरंभ हुआ?
(A)78 ई.
(B)58 ई.
(C)670 ई.
(D) 622 ई.

उत्तर-(D)
व्याख्या-
पैगम्बर मोहम्मद ने उपदेश दिया कि खुदा एक है, इस उपदेश से मक्का के लोग क्रोधित हुए, इसलिए 622 ई. में उन्हें मदीना पलायन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। हिजरी संवत् उस दिन से शुरू हुआ जिस दिन पैगम्बर मोहम्मद ने मदीना को पलायन किया था।

16 जुलाई, 622 ई. (दिन शुक्रवार) को हिजरी संवत् प्रारंभ हुआ। इसी दिन मोहम्मद साहब मक्का के पुरोहितों एवं सत्ताधारी वर्ग के दबाव के कारण मक्का छोड़कर मदीना चले गए थे।

Q.14.सूफी संप्रदाय का उद्भव कब हुआ था?
(A) हिन्दुत्व से
(B) सिखों से
(C) इस्लाम से
(D) बौद्ध से

उत्तर-(C)
व्याख्या-
सूफी संप्रदाय का संबंध इस्लाम धर्म से है। बाद में सूफी अनेक संप्रदायों में बंट गए, जैसे-चिश्ती, सुहरावर्दी इत्यादि।

Q.15.बहाई संप्रदाय कहां जन्मा था?
(A) भारत में
(B) अफगानिस्तान में
(C) ईरान में
(D) इराक में

उत्तर-(C)

व्याख्या– बहाई संप्रदाय का जन्म स्थान ईरान को माना जाता है। प्रारंभ में इस संप्रदाय का क्षेत्र ईरान तक सीमित रहा। बाद में अनेक संतों ने भारत में इसका प्रचार किया।

Q.16.चिश्ती सिलसिले की शुरुआत किसने की?
(A) निजामुद्दीन औलिया (B) अब्दुल चिश्ती
(C) मोइनउद्दीन चिश्ती
(D) फरीदउद्दीन मसूद

उत्तर-(B)
व्याख्या
– चिश्ती सिलसिले की स्थापना ख्वाजा अबू अब्दाल (अब्दुल) चिश्ती ने की थी, जबकि भारत में इस सिलसिले की स्थापना मोइनउद्दीन चिश्ती ने की थी।

Q.17.किस सूफी संत की दरगाह अजमेर में स्थित है?
(A) गयासुद्दीन
(B) बाबा फरीद
(C) ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती (D) निजामुद्दीन औलिया

उत्तर-(C)
व्याख्या
– ख्वाजा मुईनुद्दीन 1192 ई. में मुहम्मद गोरी के साथ भारत आए थे और अजमेर में रहने लगे तथा चिश्ती संप्रदाय की नींव भारत में रखी। यहीं पर उनकी मृत्यु भी हुई। अजमेर में ही इनको दफनाया गया और उनकी दरगाह भी यहीं पर है।

Q.18.प्रसिद्ध संत शेख सलीम चिश्ती कहां रहते थे?
(A) अजमेर
(C) लाहौर
(B) दिल्ली
(D) सीकरी

उत्तर-(D)
Q.उस सूफी संत का नाम बताइए जो मुगल शहंशाह अकबर से संबंधित है?

व्याख्या– 16वीं सदी के प्रसिद्ध संत शेख सलीम चिश्ती फतेहपुर सीकरी में रहते थे। यह अकबर महान के समकालीन थे। शहजादा जहांगीर शेख के आशीर्वाद से ही पैदा हुआ था, इसीलिए अकबर उसे शेखू बाबा कहा करता था।

1.भारत में चिश्ती सूफी क्रम की स्थापना ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती ने की थी।
2.श्रृंगेरी, बद्रीनाथ, द्वारका एवं पुरी स्थित चारों मठों का निर्माण आदि शंकराचार्य ने किया था।
3.कबीरदास (1398-1518), नानक (1469-1539), चैतन्य (1486-1534) व तुलसीदास (1532-1623) का सही कालानुक्रम इस प्रकार है- कबीरदास, नानक, चैतन्य, तुलसीदास।

magadh samrajya GK Questions महाजनपद प्रश्न उत्तर

bhartiya sanskriti

maurya samrajya GK in Hindi मौर्य साम्राज्य

bhakti and Sufi andolan par Wikipedia ki jankari

Share to others

Leave a Reply