maurya samrajya ka pratham shasak kaun tha | चंद्रगुप्त मौर्य भारत का इतिहास

मौर्य साम्राज्य भारत का एक विशाल साम्राज्य था जिसके बारे में आज हम पढ़ते और लिखते सुनते हैं आज के पोस्ट में हम जानेंगे कि maurya samrajya ka pratham shasak kaun tha पूरी जानकारी के बारे में जानेेेंगेेे।

Maurya samrajya ka pratham shasak kaun tha?

मौर्य साम्राज्य का प्रथम शासक महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य थे जो मौर्य वंश के संस्थापक थे। चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म 345 ईसा पूर्व में हुआ था।

मौर्य साम्राज्य भारत की भूमि पर स्थापित किए गए साम्राज्य में से सबसे पहला और सबसे बड़ा साम्राज्य था यह विशाल साम्राज्य आक्सस नदी की घाटी से कावेरी की द्रोणी तक शक्तिशाली रूप से एक छत्र प्रशासन के अंतर्गत फैला हुआ था चंद्रगुप्त ऐसा पहला शासक था जिसने संपूर्ण भारत को राजनीतिक दृष्टि से एकता के सूत्र में पिरोया था।

चंद्रगुप्त मौर्य जन्म मृत्यु कब और कहां हुई एवं माता-पिता जानकारी स्त्रोत

जन्म 345 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र (अब बिहार में)
मृत्यु 298 ईसा पूर्व (उम्र 47–48) श्रवणबेलगोला, कर्नाटक
मातामुरा मौर्य (Mura Maurya)
पितासर्वार्थसिद्धि मौर्य (Sarvarthasiddhi Maurya)
पत्नि दुर्धरा और हेलेना (सेलुकस निकटर की पुत्री)
धर्मजैन धर्म
मंत्रीचाणक्य
पुत्रबिन्दुसार (Bindusara)
maurya samrajya ka pratham shasak kaun tha

जस्टिन ने चन्द्रगुप्त मौर्य को सेन्ड्रोकोट्टस कहा है, जिसकी पहचान विलियम जोन्स ने चन्द्रगुप्त मौर्य से की है |
विशाखदत्त कृत मुद्राराक्षस में चन्द्रगुप्त मौर्य के लिए वृषल (आशय-निम्न कुल में उत्पन्न) शब्द का प्रयोग किया गया ।

घनानंद को हराने में चाणक्य (कौटिल्य/विष्णुगुप्त) ने चन्द्रगुप्त मौर्य की मदद की थी, जो बाद में चन्द्रगुप्त का प्रधानमंत्री बने । इसके द्वारा लिखित पुस्तक अर्थशास्त्र है, जिसका संबंध राजनीति से है।

चंद्रगुप्त मौर्य का राज्यारोहण कब हुआ?

चन्द्रगुप्त मगध की राजगद्दी पर 322 ईसा पूर्व में बैठे और चन्द्रगुप्त जैनधर्म का अनुयायी थे । चन्द्रगुप्त ने अपना अंतिम समय कर्नाटक के श्रवणबेलगोला नामक स्थान पर बिताया (298 ईसा पूर्व (उम्र 47–48) श्रवणबेलगोला, कर्नाटक)। चन्द्रगुप्त ने 305 ईसा पूर्व में सेल्यूकस निकेटर को हराया।

सेल्यूकस निकेटर ने अपनी पुत्री कार्नेलिया की शादी चन्द्रगुप्त मौर्य के साथ कर दी और युद्ध की संधि-शर्तों के अनुसार चार प्रांत काबुल, कन्धार, हेरात एवं मकरान चन्द्रगुप्त को दिए।

चन्द्रगुप्त मौर्य ने जैनी गुरु भद्रबाहु से जैनधर्म की दीक्षा ली थी। मेगस्थनीज सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था, जो चन्द्रगुप्त के दरबार में रहता था मेगस्थनीज द्वारा लिखी गयी पुस्तक इंडिका है।

मेगस्थनीज के अनुसार:-

सम्राट का जनता के सामने आने के अवसरों पर शोभा-यात्रा के रूप में जश्न मनाया जाता है। उन्हें एक सोने के पालकी में ले जाया जाता है। उनके अंगरक्षक सोने और चाँदी से अलंकृत हाथियों पर सवार रहते हैं।

कुछ अंगरक्षक पेड़ों को लेकर चलते हैं। इन पेड़ों पर प्रशिक्षित तोतों का झुण्ड रहता है जो सम्राट के सिर के चारों तरफ चक्कर लगाता रहता है।

राजा सामान्यतःहथियारबंद महिलाओं से घिरे होते हैं। उनके खाना खाने के पहले खास नौकर उस खाने को चखते हैं। वे लगातार दो रात एक ही कमरे में नहीं सोते थे।

पाटलिपुत्र के बारे में : पाटलिपुत्र एक विशाल प्राचीर से घिरा है, जिसमें 570 बुर्ज और 64 द्वार हैं। दो और तीन मंजिल वाले घर लकड़ी और कच्ची ईट्टों से बने हैं।

राजा का महल भी काठ का बना है जिसे पत्थर की नक्काशी से अंलकृत किया गया है। यह चारों तरफ से उद्यानों और चिड़ियों के लिए बने बसेरों से घिरा है।

चन्द्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के बीच हुए युद्ध का वर्णन एप्पियानस ने किया है। प्लूटार्क के अनुसार चन्द्रगुप्त ने सेल्यूकस को 500 हाथी उपहार में दिए थे। चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु 298 ईसा पूर्व में श्रवणबेलगोला में उपवास द्वारा हुई।


चंद्रगुप्त मौर्य से संबंधित प्रश्न

Q.1.maurya samrajya ka pratham shasak kaun tha?

उत्तर- मौर्य साम्राज्य का प्रथम शासक चंद्रगुप्त मौर्य थे जिन्होंने नंद वंश के अंतिम शासक धनानंद को हराकर मौर्य वंश की स्थापना 323 ईसवी पूर्व की में की ।

Q.2.चंद्रगुप्त मौर्य के पुत्र का नाम क्या था?

उत्तर- चंद्रगुप्त मौर्य के पुत्र का नाम बिंदुसार था।

Q.3.चंद्रगुप्त मौर्य के माता का नाम क्या था?

उत्तर- चंद्रगुप्त मौर्य के माता का नाम मुरा मौर्य (Mura Maurya) था।

Q.4. मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था?

शतधन्वन का पुत्र बृहद्रथ मौर्य साम्राज्य का अन्तिम शासक था। उसका शासन 187 ईसापूर्व से 180 ईसापूर्व तक था।

Q.5.चंद्रगुप्त मौर्य के पिता का नाम क्या था?

उत्तर- चंद्रगुप्त मौर्य के पिता का नाम सर्वार्थसिद्धि मौर्य (Sarvarthasiddhi Maurya) था।

Q.6. चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु कौन थे?

उत्तर- चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु चाणक्य थे जिन के सहयोग से चंद्रगुप्त मौर्य अपने राज्य की स्थापना की। पेशे से ये एक शिक्षक थे…. वो विश्व प्रसिद्ध गुरुकुल तक्षशिला के आचार्य थे।

Q.7.चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर- चंद्रगुप्त जन्म 345 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र (अब बिहार में) हुआ था।

Q.8.चंद्रगुप्त मौर्य की मृत्यु कब और कहां हुई?

उत्तर- चंद्रगुप्त की मृत्यु 298 ईसा पूर्व (उम्र 47–48) श्रवणबेलगोला, कर्नाटक मैं उपवास के दौरान हुई थी।

Q.9.चंद्रगुप्त मौर्य का राज्यारोहण कब हुआ?

उत्तर- चन्द्रगुप्त मौर्य मगध की राजगद्दी पर 322 ईसा पूर्व में बैठे थे।

Q.10.चंद्रगुप्त मौर्य ने किसको हराया था?

उत्तर- चंद्रगुप्त मौर्य ने मगध के राजा धनानंद को हराकर मौर्य वंश की स्थापना की।

इन्हें भी देखें :-

1. मौर्य साम्राज्य से संबंधित प्रश्न उत्तर

2. मगध साम्राज्य से संबंधित प्रश्न उत्तर

3. मौर्योत्तर काल से संबंधित प्रश्न उत्तर

4. चंद्रगुप्त मौर्य विकीपीडिया लेख

Share to others