Baudh dharm ke sansthapak kaun the | महात्मा बुद्ध एवं बौद्ध धर्म की शिक्षा और सिद्धांत

बौद्ध धर्म यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है. बौद्ध धर्म के (धर्मावलंबी) मानने वाले अधिकतम लोग चीन, थाईलैंड, कंबोडिया, जापान, कोरिया, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, और भारत के है। आज के लेख में baudh dharm ke sansthapak kaun the एवं बौद्ध धर्म से संबंधित विशेष तथ्य के बारे में जानेंगे।

Baudh dharm ke sansthapak kaun the
Baudh dharm

Baudh dharm ke sansthapak kaun the

बौध्द धर्म के संस्थापक महात्मा गौतम बुद्ध है इन्हें विश्व में एशिया का ज्योतिपुञ्ज (Light of Asia) कहा जाता है। बुद्ध शब्द का अर्थ होता है- ‘जारित’ या ‘ज्ञान संपन्न गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त होने के बाद ‘बुद्ध’ कहा गया। यह ज्ञान बोधगया (बिहार) में प्राप्त हुआ था।

भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व कपिलवस्तु के लुंबिनी नामक ग्राम में हुआ था बुद्ध की मृत्यु 80 वर्ष की अवस्था में 483 ईसा पूर्व में कुशी नारा (देवरिया उत्तर प्रदेश) में चुन्द द्वारा अर्पित भोजन करने के बाद हो गए जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया है।

इन्हे भी पढ़ें :-

बौद्ध एवं जैन धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य एवं प्रश्न

मौर्य साम्राज्य से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य एवं प्रश्न

गौतम बुद्ध से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रतीक

घटनाप्रतीक
जन्मकमल एवं सांड
गृह त्याग का प्रतीकघोड़ा
ज्ञान का प्रतीकपीपल (बोधि वृक्ष)
निर्वाण का प्रतीकपद चिन्ह
मृत्यु का प्रतीकस्तूप
समृद्धि का प्रतीकशेर
यौवन का प्रतीकसांड
गर्भ में होने का प्रतीकहाथी
baudh dharm

बौद्ध साहित्य के तीन पिटक निम्नलिखित हैं

सुत्त पिटकबुद्ध के धार्मिक विचार और वचनों का संग्रह
विनय पिटकबौद्ध दर्शन की विवेचना और नियम
अभिधम्म पिटकबुद्ध के दार्शनिक विचार

भारत के प्रमुख बौद्ध मठ

मठस्थान
तवांग मठअरुणाचल प्रदेश
नामड्रालिंग मठमैसूर (कर्नाटक)
बोधीमंडा मठबोधगया (बिहार)
टाबो मठतबो गांव (स्पीति घाटी) हि.प्र.
नामग्याल मठधर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)
हेमिस मठलद्दाख (जम्मू कश्मीर)
थिकसे मठलद्दाख (जम्मू कश्मीर)
शासुर मठलाहुल स्पीति हि.प्र.
मिंड्रालिंग मठदेहरादून (उत्तराखंड)
रूमटेक मठगंगटोक (सिक्किम)

बौद्ध धर्म की प्रमुख संगीतियां

सभासमयस्थानअध्यक्षशासनकाल
प्रथम बौद्ध संगीति483 ई. पूर्वराजगृहमहा कश्यपअजातशत्रु
द्वितीय बौद्ध संगीति383 ई. पूर्व मेंवैशालीमहाकच्चायन/सबाकामीकालाशोक
तृतीय बौद्ध संगीति255 ई. पूर्व मेंपाटलिपुत्रमोगली पुत्तअशोक
चतुर्थ बौद्ध संगीतिई. की प्रथम शताब्दीकुंडल वन (कश्मीर)वसुमित्र उपाध्यक्ष-अश्वघोषकनिष्क

गौतम बुद्ध से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

बुद्ध द्वारा निर्धारित अष्टांगिक मार्ग में सही विश्वास शामिल नहीं है।

बौद्ध धर्म हीनयान’ तथा ‘महायान’ नामक दो स्पष्ट एवं स्वतंत्र संप्रदायों में चतुर्थ बौद्ध संगीति के समय विभक्त हो गया।

बौद्ध मत का सबसे प्राचीन स्तूप सारनाथ है।

बौद्ध धर्म की महायान शाखा ने मूर्ति पूजा पर जोर दिया।

बुद्ध, धम्म, संघ तथा अहिंसा में से अहिंसा बौद्ध धर्म के त्रिरत्नों में शामिल नहीं है।

बौद्ध धर्म सम्यक आचरण से संबंधित है।

अजन्ता गुफाओं का निर्माण गुप्तों के काल में किया गया था।

बुद्ध ने अपना उपदेश सामान्यतः पालि भाषा में दिया।

अष्टांगिक मार्ग का प्रतिपादन बुद्ध के द्वारा किया गया था।

गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम राहुल था।

बुद्ध के उपदेश मुख्यतया विचारों और आचरण की शुद्धता से संबंधित थे।

गौतम बुद्ध की माता महामाया थीं।

द्वितीय बौद्ध परिषद (2 Buddhist Council) वैशाली में हुई थी।

नागार्जुन अभिलेख से बौद्ध धर्म के बारे में जानकारियां मिलती हैं।

जैन धर्म और बौद्ध धर्म दोनों ने ही मोक्ष के लिए कठोर तप एवं सादगी को अनिवार्य बताया, यह तथ्य दोनों धर्मों पर लागू नहीं होता है।

तीन प्रमुख बौद्ध स्थल रत्नागिरि, ललितगिरि एवं उदयगिरि उड़ीसा में स्थित हैं।

‘बुद्ध’ शब्द का अभिप्राय ‘ज्ञान से प्रकाशित एक व्यक्ति’ है।

भारत में महावीर की सर्वाधिक ऊंची मूर्ति श्रवणबेलगोला में स्थित है।

बुध को मूर्ति पूजन और बलि मान्य नहीं था।

लुम्बिनी बौद्धों का एक पवित्र स्थान है।

मोक्ष के लिए कठोर तपस्या एवं प्रायश्चित को मान्यता देना जैन और बौद्ध धर्म दोनों पर लागू नहीं होता है।

बुद्ध को दि लाइट ऑफ एशिया में विवेक और दया का सागर’कहा गया है।

महात्मा बुद्ध के प्रवचन अधिकतर सोच और व्यवहार की शुद्धता से संबंधित थे।

बुद्ध के सारथी का नाम चन्ना था।

पुराण, जातक, वेद, उपंग में से जातक बौद्ध साहित्य का उदाहरण है।

बुद्ध और महावीर के बारे में सही है कि वे वर्ण की धारणा के बारे में दोनों के आचरण समान थे, वे दोनों एक ही शताब्दी में जन्में थे तथा वे दोनों जन्म से क्षत्रिय थे परंतु यह सही नहीं है कि दोनों ने ही सरल, नैतिक एवं सादगी भरे जीवन की शिक्षा दी, क्योंकि जैनी कठोर तप में विश्वास करते थे।

सारनाथ उत्तर प्रदेश में है।

महात्मा बुद्ध से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न F&Q

Q.1.गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था कहां पर हुआ था?

उत्तर- भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व कपिलवस्तु के लुंबिनी नामक ग्राम में हुआ था बुद्ध की मृत्यु 80 वर्ष की अवस्था में 483 ईसा पूर्व में कुशी नारा (देवरिया उत्तर प्रदेश) में हुआ था।

Q.2.बुद्ध के पुत्र का नाम क्या था?

उत्तर- गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम राहुल था

Q.3.बौद्ध धर्म को ग्रहण करने वाली प्रथम महिला कौन थी?

उत्तर- गौतमी प्रजापति

Q.4.जातक किसका ग्रंथ है?

उत्तर- जातक बौद्धों का ग्रंथ है जिसमें भगवान बुद्ध की जन्म की कहानियां है

Q.5. भगवान बुद्ध के गुरु कौन थे?

उत्तर- आलारकलाम भगवान बुद्ध के प्रथम गुरु थे जिनसे इन्होंने दीक्षा ग्रहण की थीं।

इन्हे भी पढ़ें :-

1. बौद्ध एवं जैन धर्म से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न एवं तथ्य

2. मौर्य साम्राज्य से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य एवं प्रश्न

3. महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का इतिहास महत्वपूर्ण तथ्य

4. महात्मा गौतम बुद्ध विकिपीडिया लेख

Share to others

Leave a Reply