saltanat kal सल्तनत काल के प्रश्न उत्तर

सल्तनत काल saltanat kal question.

यहां पर सल्तनत काल से संबंधित सभी प्रकार के महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर दिए गए हैं saltanat kal,दिल्ली सल्तनत ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन इन हिंदी,दिल्ली सल्तनत का प्रशासन Quiz,saltanat kal history in hindi ,saltanat kal question.

Q.1.निम्न में से किसने 711 ई. में भारत पर आक्रमण किया?
(A) मुहम्मद बिन तुगलक
(B) मुहम्मद गजनी
(C) मुहम्मद गोरी
(D) मुहम्मद-बिन-कासिम

उत्तर- (D)
व्याख्या-
दमिश्क के खलीफा वलीद और उसके ईराकी गवर्नर हज्जाम ने 711 ई. में उबेदुल्लाह के नेतृत्व में एक अभियान सिन्ध पर किया। परंतु वह पराजित हुआ और मारा गया। इसके पश्चात 712 ई. में हज्जाम ने सिन्ध विजय का दायित्व मीर कासिम को सौंपा। वह वीर और कुशल सेनानायक था। उसने सिन्ध के शासक दाहिर को पराजित करके सिन्ध पर अधिकार कर लिया।

Q.2.पहला मुस्लिम आक्रमणकारी 712 ई. में भारत आया था उसका क्या नाम था?
(A) मोहम्मद गोरी (B) बाबर
(C) अलाउद्दीन खिलजी (D) मुहम्मद बिन कासिम

उत्तर- (D)
व्याख्या
– 712 ई. में मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में सिन्ध पर पहला मुस्लिम आक्रमण हुआ था, यह अरब देश का था। इस आक्रमण का कोई स्थायी परिणाम नहीं हुआ।

Q.3.भारत का इस्लाम के साथ पहला संपर्क कब स्थापित हुआ?
(A) सूफी संतों के आगमन के बाद
(B) 11 वीं शताब्दी के तुर्की अभियान के बाद
(C) 7 वीं शताब्दी में सिन्ध पर अरब आक्रमण के बाद
(D) मालाबार तट पर अरब व्यापारियों के आगमन के बाद
उत्तर- (D)

व्याख्या- मीर कासिम के सिन्ध आक्रमण से पूर्व खलीफा उमर के समय में 636 ई. में बम्बई के निकट थाने की विजय के लिए एक अभियान भेजा गया परंतु वह असफल रहा। इसी अभियान के दौरान भारत के लोग सर्वप्रथम इस्लाम के संपर्क में आए। इसके बाद अनेक अरब व्यापारी भारत के मालाबार समुद्र तट (पश्चिमी तट) पर आकर बस गए। इसके बाद आपसी आदान-प्रदान की प्रक्रिया शुरू हुई।

Q.4.महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया?
(A) 12 बार
(B) 15 बार
(C) 17 बार
(D) 18 बार

उत्तर-(C)
व्याख्या
– महमूद गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किए।उसका सबसे पहला आक्रमण 1000 ई. में हुआ, जिसमें वह कुछ सीमांत किलों पर अधिकार करने में सफल रहा, उसके बाद उसने हिन्दूशाही शासक जयपाल को परास्त किया, जिसे उसके (महमूद के) इतिहासकारों ने ‘ईश्वर का शत्रु’ लिखा है। उसका अंतिम आक्रमण 1027 ई. में सिन्ध के जाटों पर हुआ।

Q.5.महमूद गजनवी के आक्रमण का सामना करने वाला भारतीय शासक कौन था?
(A) पृथ्वीराज चौहान (B) राजा जयपाल
(C) जयचंद
(D) फिरदौसी

उत्तर-(B)
व्याख्या-
महमूद गजनवी के आक्रमण का सामना करने वाले भारतीय शासक राजा जयपाल थे। 27 नवंबर, 1001 को पेशावर के निकट जयपाल व गजनवी के बीच युद्ध हुआ, जिसमें जयपाल पराजित हुए।

Q.6.पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान कौन था?
(A) अलबरूनी
(B) अल राजी
(C) अल फिरदौसी
(D) अल मुस्तफा

उत्तर-(A)

व्याख्या– प्रसिद्ध अरद यात्री अलबरूनी महमूद गजनवी के सोमनाथ पर आक्रमण के समय भारत आया था। वह महमूद गजनवी का दरबारी कवि एवं इतिहासकार था। इसे संस्कृत का अच्छा ज्ञान था। यहां रहते हुए उसने खगोल विद्या, ज्योतिष, प्राकृतिक विज्ञान,धातुशास्त्र, पुराण, चिकित्साशास्त्र व रसायनशास्त्र आदि विषयों का विस्तृत अध्ययन किया। उसकी पुस्तक ‘तहकीक-ए-हिन्द’11वीं सदी के भारत का चित्र प्रस्तुत करती है।

Q.7.आत्मकथा ‘शाहनामा’ के लेखक कौन हैं?
(A) अबुल फजल (B) फिरदौसी
(C) अकबर
(D) बाबर

उत्तर-(B)

व्याख्या- ‘शाहनामा’ के लेखक फिरदौसी थे। वे महमूद गजनवी के दरबार में रहते थे। इसके अतिरिक्त अन्य विद्वान जो गजनवी के दरबार में रहते थे- अलबरूनी, उत्बी, फराबी, बैहाकी, उजारी,तुसी, उन्जुरी, अस्जदी और फर्रुखी।

Q.8.तराइन का प्रथम युद्ध कब हुआ था?
(A) 1911 ई. में
(B) 1192 ई. में
(C) 1191 ई. में
(D) 1203 ई. में

उत्तर-(C)
व्याख्या
– तराइन का प्रथम युद्ध 1191 ई. में थानेश्वर के समीप तराइन के मैदान में दिल्ली तथा अजमेर के राजा पृथ्वीराज चौहान (पृथ्वीराज-III) तथा मुहम्मद गोरी के बीच हुआ। इसमें मुहम्मद गोरी की हार हुई थी।

Q.9.निम्नलिखित में से किस राजपूत राजा ने मुहम्मद गोरी को पहली बार हराया था?
(A) जयचन्द
(B) बघेल भीम
(C) पृथ्वीराज तृतीय
(D) कक्षा फल

उत्तर-(B)
व्याख्या
– 1178 ई., में मुहम्मद गोरी ने गुजरात पर आक्रमण किया, उस समय वहां बघेल वंशीय शासक भीम द्वितीय (मूलराज II) का शासन था। आबू पर्वत की तलहटी में इसने गोरी को पराजित कर दिया। यह गोरी की भारत में प्रथम पराजय थी।

Q.10.दिल्ली सल्तनत शासित हुआ था कुल
(A) चार राजवंशों द्वारा (B) सात राजवंशों द्वारा
(C) पांच राजवंशों द्वारा (D) छ: राजवंशों द्वारा

उत्तर-(C)

दिल्ली सल्तनत पर शासन करने वाले वंशों का शुरू से बाट का सही क्रम है

व्याख्या– दिल्ली सल्तनत पर क्रमश: शासन करने वाले पांच राजवंश
गुलाम वंश – (1206-1290),
खिलजी वंश – (1290-1320),
तुगलक वंश – (1320-1413),
सैय्यद वंश – (1413-1451) तथा

लोदी वंश – (1451-1526)

Q.11.कुतुबुद्दीन गुलाम राजवंश का संस्थापक था। वह किसका गुलाम था?
(A) मौहम्मद गोरी
(C) इल्तुतमिश
(B) महमूद गजनवी
(D) बलबन

उत्तर-(A)
व्याख्या
– कुतुबुद्दीन ऐबक, मोहम्मद गोरी का गुलाम था। गोरी के बाद उसके भारतीय साम्राज्य का स्वामी कुतुबुद्दीन ऐबक ही हुआ।1208 ई. में ऐबक को दासता से मुक्ति प्राप्त हुई। ऐबक ‘लाखदखा’ व ‘कुरानख्वां के नाम से प्रसिद्ध था।

Q.12.भारत में गुलाम वंश का संस्थापक कौन था?
(A) कुतुबुद्दीन ऐबक (B) कैकुवाद
(C) इल्तुतमिश
(D) बहमन शाह

उत्तर-(A)
व्याख्या-
भारत में गुलाम वंश के संस्थापक के रूप में कुतुबुद्दीन ऐबक को जाना जाता है। यह मुहम्मद गोरी का गुलाम था। उसने दिल्ली सल्तनत पर 1206-1210 ई. तक श किया। 1210 ई.में लाहौर में चौगान खेलते समय घोड़े से गिरकर ऐबक की मृत्यु हो गई।

Q.13.निम्न में से कौन-सा शासक दास राजवंश से संबंधित है?
(A) इल्तुतमिश (B) हुमायूं
(C) अकबर
(D) अहमद शाह अब्दाली

उत्तर-(A)
व्याख्या
– उपरोक्त में इल्तुतमिश दास राजवंश से संबंधित है। वह इलबरी तुर्क था। हुमायूं तथा अकबर मुगल राजवंश से तथा अहमद शाह अब्दाली अफगान वंश से थे। इल्तुतमिश ने इक्का प्रथा को प्रारंभ किया था।

Q.14.निम्नलिखित शासकों में से गुलाम वंश से संबंध रखने वाला कौन था?
(A) हुमायूं
(B) इल्तुतमिश
(C) अलाउद्दीन
(D) शेरशाह

उत्तर-(B)

व्याख्या- 1206 ई. से 1290 ई. तक दिल्ली सल्तनत पर गुलाम वंश का अधिकार रहा। इल्तुतमिश ने 1210 ई. से 1236 ई. तक दिल्ली पर शासन किया। सुल्तान बनने से पूर्व वह बदायूं का गवर्नर था। इल्तुतमिश, कुतुबुद्दीन ऐबक का दामाद व उत्तराधिकारी,इल्बरी तुर्क तथा दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक था।
इल्तुतमिश कुतुबुद्दीन ऐबक का दास था।

Q.15.सन् 1210 में कुतुबुद्दीन ऐबक के पश्चात दिल्ली का सुल्तान कौन बना था?
(A) इब्राहिम लोदी
(B) बाबर
(C) सिकंदर लोदी
(D) इल्तुतमिश

उत्तर (D)
व्याख्या
– कुतुबुद्दीन ऐबक के पश्चात दिल्ली की गद्दी पर इल्तुतमिश (1210-1236 ई.) बैठा। अजमेर की मस्जिद’ का निर्माण इल्तुतमिश ने ही करवाया था।

Q.16.छोटा बालक तेमुजिन बड़े होने पर क्या कहलाया?
(A) अत्तिला द-हुन (B) चंगेज खान (जेंग्हीस खान)
(C) सुलेमान प्रतापी (D) तैमूरलंग (तैम्बरलेन)

उत्तर-(B)
Q.चंगेज खान किस देश का निवासी था?
Q.चंगेज खान के नेतृत्व में मंगोलों ने भारत पर किसके शासन में हमला किया?

व्याख्या– चंगेज खान (जेंग्हीस खान) का वास्तविक या प्रारंभिक नाम तेमुजिन था। चंगेज खान मंगोलिया का निवासी था। चंगेज खान ने मंगोलों की एक सुसंगठित सेना तैयार की। उसने गजनी और पेशावर पर अधिकार कर लिया और ख्वारिज्म वंश के शासक अलाउद्दीन मुहम्मद को हराया। उसके उत्तराधिकारी जलालउद्दीन मंगवर्नी का चंगेज खान ने सिन्धु नदी तक पीछा किया। चंगेज के आक्रमण के समय दिल्ली का सुल्तान इल्तुतमिश था।

Q.17.दिल्ली पर राज करने वाली प्रथम महिला शासिका कौन थी?
(A) चांदबीबी
(C) जीजाबाई
(B) रजिया सुल्तान
(D) बेगम हजरत महल

उत्तर-(B)
Q.सुल्ताना रजिया, इल्तुतमिश की क्या लगती थी?
Q.दिल्ली सल्तनत की प्रथम तथा अंतिम महिला शासिका कौन थीं?

व्याख्या– दिल्ली पर शासन करने वाली प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान थी। रजिया ही एकमात्र मुस्लिम स्त्री थी, जो दिल्ली की गद्दी पर बैठी थी। यह इल्तुतमिश की पुत्री थी। उसने 1236-1240 ई. तक दिल्ली पर शासन किया।

Q.18.कुतुबमीनार के निर्माण कार्य को किसने पूरा किया था?
(A) रजिया
(B) कुतुबुद्दीन ऐबक
(C) इल्तुतमिश
(D) बलयन

उत्तर-(C)

व्याख्या–कुतुबमीनार, जिसका ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की स्मृति में निर्माण कार्य कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा 1192 ई. में प्रारंभ किया गया, को इल्तुतमिश ने पूरा करवाया। उसे हिन्दू व जैन मंदिर को तोड़कर बनवाया गया था।

Q.19.कुतुबमीनार की ऊंचाई कितनी है?
(A) 188 फीट
(B) 238 फीट
(C) 388 फीट
(D) 488 फीट

उत्तर-(B)

व्याख्या–कुतुबमीनार का निर्माण गुलाम वंश के संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा ‘शेख ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी’ की स्मृति में कराया गया। यह मीनार दिल्ली से 12 मील की दूरी पर मेहरौली गांव में स्थित है। ऐबक इस इमारत की चार मंजिलों का निर्माण कराना चाहता था, पर एक मंजिल के निर्माण के बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। शेष मंजिलों का निर्माण इल्तुतमिश ने 1231 ई. में करवाया। इसकी ऊंचाई 237.8 फीट (72.5 मी.) है।

Q.20.निम्नलिखित को दिल्ली पर उनके शासन के तिथिक्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजिए

1.रजिया

2.बलबन

3.इल्तुतमिश 4. नसीरुद्दीन
(A)4, 1,3,2 (B) 1,3,4,2
(C) 1,2,3,4 (D) 3, 1,4,2

उत्तर-(D)
व्याख्या-

इल्तुतमिश -1210-36 ई.,
रजिया -1236-40 ई.,
नसीरुद्दीन -1246-66 ई.,
बलबन -1266-87 ई.।

Q.21.’राजा दैवी अधिकार से संपन्न है- इससे मिलता-जुलता सिद्धांत है ‘राजा की गरिमा’ इस दूसरे सिद्धांत को प्रतिपादित करने वाला प्रथम मुस्लिम शासक था?
(A) अलाउद्दीन खिलजी (B) कुतुबुद्दीन ऐबक
(C) इल्तुतमिश
(D) बलबन

उत्तर-(D)

व्याख्या– राजत्व की गरिमा का सिद्धांत प्रतिपादित करने वाला प्रथम शासक बलबन था। उसने दरबारियों से कहा था कि राजत्व एक दैवी संस्था है। उसने अपने पुत्रों से राजत्व के संबंध में ‘राजा का हृदय’ ईश्वर की कीर्ति को प्रतिबिंबित करता है। बलबन ने अपने को फिरदौसी के शाहनामा में वर्णित अफरासियाब वंशज तथा शासन को ईरानी आदर्श के रूप मे सुव्यवस्थित किया।

Q.22.बाजार नियंत्रण प्रणाली किसने प्रारंभ की?
(A) औरंगजेब
(C) चंद्रगुप्त मौर्य
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(D) शाहजहां

उत्तर-(B)
व्याख्या-
अलाउद्दीन खिलजी (1296-1316 ई.) ने बाजार नियंत्रण प्रणाली प्रारंभ की थी। अलाउद्दीन के बाजार नियंत्रण के विषय में जानकारी तारीख-ए-फिरोजशाही (बरनी), खजाइनुलफुतूह (अमीर खुसरो) और रेहला (इब्नबतूता) नामक ग्रंथों में मिलता है।

Q.23.प्रसिद्ध पारसी पर्व नवरोज को भारत में निम्न में से किसने प्रारंभ किया था?
(A) बलबन
(B) फिरोज तुगलक
(C) कुतुबुद्दीन ऐबक (D) अलाउद्दीन खिलजी

उत्तर-(A)
व्याख्या-
प्रसिद्ध पारसी पर्व नवरोज को भारत में बलबन ने प्रारंभ किया था। बलबन 1266 से 1287 ई. तक दिल्ली का सुल्तान रहा। इसके अलावा उसने सिजदा और पाबोस की प्रथा (ईरानी) का अपने दरबार में शुरुआत किया था जो कि गैर-इस्लामी समझा जाता था। बलबन इल्तुतमिश का दास था।

Q.24.अलाउद्दीन खिलजी ने मूल्य नियंत्रण नीति किसके भले के लिए लागू की थी?
(A) सैनिकों
(B) व्यापारियों
(C) किसानों
(D) आम व्यक्तियों

उत्तर-(A)
व्याख्या
– इतिहासकार परमात्माशरण के अनुसार, अलाउद्दीन के मूल्य नियंत्रण का उद्देश्य न्यूनतम वेतन द्वारा ज्यादा से ज्यादा सैनिकों को रखना था। इतिहासकार मोरलैंड एवं के. एस. लाल के अनुसार मूल्य नियंत्रण नीति केवल दिल्ली में लागू थी।

Q.25.राजस्व सुधारों को सर्वप्रथम किसने चलाया?
(A) गयासुद्दीन तुगलक
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) मुहम्मद बिन तुगलक
(D) फिरोज तुगलक
उत्तर-(B)

व्याख्या– अलाउद्दीन खिलजी पहला शासक था जिसने केंद्रीय शासन व्यवस्था की दृष्टि से संपूर्ण भू-राजस्व एवं राज्य वित्त व्यवस्था का व्यापक रूप से पुनरावलोकन किया और उसने अपने व्यापक अधिनियमों के द्वारा उन्हें नया स्वरूप प्रदान करके चलाया।भूमि की पैमाइश के आधार पर लगान का निर्धारण करता था।’बिस्वा’ को पैमाइश की मानक इकाई निर्धारित किया था।

Q.26.दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने सर्वप्रथम स्थायी सेना का निर्माण किया?
(A) बलबन
(B) इल्तुतमिश
(C) मुहम्मद तुगलक
(D) अलाउद्दीन खिलजी

उत्तर-(D)
व्याख्या
– सल्तनत काल में सर्वप्रथम अलाउद्दीन खिलजी ने एक स्थायी सेना संगठित की। उसने केंद्र में एक विशाल सेना रखी जिसमें पैदल सैनिकों के अतिरिक्त 475000 घुड़सवार थे। खिलजी काल में मंगोलों में प्रचलित सैन्य वर्गीकरण पद विषयक शब्द जैसे अमीरान-ए-सदा, अमीरान-ए-हजारा एवं अमीरान-ए तुमन के उदाहरण मिलते हैं।

Q.27.सेना को वेतन देने की प्रणाली का विधान किसने किया?
(A) इब्राहिम लोदी
(B) इल्तुतमिश
(C) अलाउद्दीन खिलजी
(D) बलबन

उत्तर-(C)
व्याख्या-
यहां सैनिकों को वेतन देने का संबंध नकद वेतन से है। सैनिकों को नकद वेतन देने की प्रथा की शुरुआत करने वाला पहला सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी था।

Q.28.अमीर खुसरो का जन्म स्थान कहां है?
(A) लाहौर
(B) दिल्ली
(C) पटियाली
(D) फैजाबाद

उत्तर-(C)
व्याख्या
– अमीर खुसरो का जन्म एटा (उ.प्र.) (वर्तमान में कांशीराम नगर) के पटियाली कस्बे में 1253 ई. में हुआ था। इन्हें कलाली गायन का जन्मदाता कहा जाता है। इन्हें भारतीय संगीत के ख्याल व तराना गायन का जन्मदाता भी कहा जाता है। इन्होंने गजल,मसनयी, रुवाई, काटा, दोबती तथा तुबिंद की भी रचना की। इनका विशेष योगदान गजल के विकास में था। अगीर खुसरो परसियन तथा हिन्दुस्तानी दोनों भाषाओं में लिखते थे।

Q.29. अमीर खुसरो किस सुल्तान का परवारी कवि था?
(A) फिरोज तुगलक
(B) सिकंदर लोदी
(C) बलबन
(D) अलाउद्दीन खिलजी

उत्तर-(D)

व्याख्या– – उपर्युक्त विकल्प में दिए गए शासकों में से अमीर खुसरो अलाउद्दीन का दरबारी कवि था। उसने अलाउद्दीन के आदेश पर ही ‘खजाइन-अल-फुतुह’ की रचना की थी।

Q.30.निम्नलिखित में से किसने अपने आपको ‘खलीफा’ घोषित किया था?
(A) इल्तुतमिश (B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) महमूद गजनवी
(D) मुबारक शाह खिलजी

उत्तर-(D)
व्याख्या
– मुबारक शाह खिलजी ने खिलाफत के सिद्धांत को ठुकराकर स्वयं खलीफा’ की उपाधि धारण की। इसका शासनकाल 1316 ई.से 1320 ई. तक था। इस उपलक्ष्य में उसने ‘अल इमाम’, ‘उल इमाम’ और ‘खिलाफत-उल्लाह’ आदि की उपाधि ग्रहण की।

Q.31.तुगलक वंश का भारत में संस्थापक कौन था?
(A) मोहम्मद बिन तुगलक (B) जलालुद्दीन बिन तुगलक
(C) गयासुद्दीन तुगलक (D) फिरोजशाह तुगलक

उत्तर-(C)
व्याख्या
– गाजी मलिक या तुगलक गाजी गयासुद्दीन तुगलक 8 सितंबर, 1320 ई. को दिल्ली के सिंहासन पर बैठा। इसे ही तुगलक वंश का संस्थापक माना जाता है। वह दिल्ली का पहला सुल्तान था जिसने अपने नाम के साथ गाजी (काफिरों का वध करने वाला) शब्द जोड़ा। उसने कुल 29 बार मंगोल आक्रमण को विफल किया।

Q.32.निम्नलिखित में से दिल्ली का पहला तुगलक सुल्तान कौन था?
(A) गयासुद्दीन तुगलक
(B) मलिक तुगलक
(C) मुहम्मद बिन तुगलक (D) फिरोजशाह तुगलक

उत्तर-(A)
व्याख्या-
दिल्ली का पहला तुगलक सुल्तान गयासुद्दीन तुगलक था। वस्तुतः तुगलक वंश की स्थापना गयासुद्दीन तुगलक (गाजी मलिक) ने 1320 ई. में की।

Q.33.निम्नलिखित में से किसने अपनी राजधानी दिल्ली से देवगिरि स्थानांतरित की?
(A) इल्तुतमिश (B) गयासुद्दीन बलबन
(C) अलाउद्दीन खिलजी
(D) मुहम्मद बिन तुगलक

उत्तर-(D)
व्याख्या
– मुहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी 1327 ई. में दिल्ली से देवगिरि (दौलताबाद) स्थानांतरित की। इसके पीछे उद्देश्य कुशल प्रशासन देना था। परंतु पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने पर भी यह योजना सफल नहीं हो सकी तथा उसने पुनःराजधानी दिल्ली स्थानांतरित कर दी।

Q.34.निम्नलिखित में से किसने सबसे अधिक दिनों तक शासन किया?
(A) अलाउद्दीन खिलजी (B) मुहम्मद बिन तुगलक
(C) इब्राहिम लोदी (D) शेरशाह सूरी

उत्तर-(B)
व्याख्या
– अलाउद्दीन खिलजी का शासनकाल – (1296 से 1316 ई.) तक था।
मुहम्मद बिन तुगलक का शासनकाल – (1325 से 1351 ई.) तक था। इब्राहिम लोदी का शासनकाल – (1517 से 1526 ई.) तक था। शेरशाह सूरी का शासनकाल – (1540 से 1545 ई.) तक था। स्पष्ट है कि दिए गए विकल्पों में मुहम्मद बिन तुगलक ने सबसे अधिक दिनों तक शासन किया।

Q.35.भारत में प्रथम बार प्रतीक मुद्रा द्वारा प्रचलित की गई।
(A) फिरोज शाह तुगलक (B) मुहम्मद बिन तुगलक
(C) अलाउद्दीन खिलजी (D) कुतुबुद्दीन ऐबक

उत्तर-(B)
व्याख्या
-भारत में प्रथम बार प्रतीक मुद्रा का प्रचलन मुहम्मद बिन तुगलक ने किया था। उसने चांदी के स्थान पर कांसे की मुद्रा चलाई। परंतु जनता ने अपने घर पर उक्त मुद्रा को स्वयं ढालना शुरू कर दिया। बादशाह इस प्रवृत्ति को रोक नहीं पाया और यह प्रतीक मुद्रा असफल हो गई।

Q.36.दीवान-ए-खैरात नामक एक अलग विभाग की स्थापना किसने की?
(A) अकबर
(B) मुहम्मद बिन तुगलक
(C) फिरोज तुगलक
(D) शेरशाह

उत्तर-(C)
व्याख्या-
-‘दीवान-ए-खैरात’ (दान विभाग) विभाग की स्थापना फिरोज तुगलक ने की थी। इस विभाग द्वारा अनाथों, विधवाओं और गरीबों के भरण-पोषण एवं उनकी देखभाल का कार्य किया जाता था।

Q.37.दिल्ली का सुल्तान जो भारत में नहरों के सबसे बड़े नेटवर्क के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है वह कौन था?
(A) इल्तुतमिश
(B) गयासुद्दीन तुगलक
(C) फिरोजशाह तुगलक (D) सिकंदर लोदी

उत्तर-(C)
Q.दिल्ली सल्तनत का कौन-सा शासक नहरों, जलाशयों, झीलों और सिंचाई सुविधाओं के निर्माण के लिए सुविख्यात है?

व्याख्या– सुल्तान फिरोजशाह तुगलक ने कृषि को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सिंचाई के लिए अनेक नहरों का निर्माण कराया। इनमें सबसे महत्वपूर्ण नहर वह थी, जिसके द्वारा यमुना का पानी हिसार तक पहुंचता था, यह 150 मील लंबी थी।

Q.38.निम्नलिखित में से सर्वप्रथम लिखने की कला विकसित की
(A) मिस्र
(B) सुमेर
(C) ग्रीक
(D) चीन

उत्तर-(B)
व्याख्या-
प्राचीन विश्व में लिपि कला के आविष्कारक सुमेरियन थे। सुमेरियन कीलाक्षर लिपि न केवल सुमरियनों के लिए उपयोगी सिद्ध हुई अपितु आगे चलकर मेसोपोटामिया की अन्य संस्कृतियों ने भी इसे ग्रहण किया। सुमरिया में ही सर्वप्रथम व्यवस्थित शिक्षा पद्धति तथा पुस्तकालयों की स्थापना की गई।

Q.39.दिल्ली की सल्तनत को मुख्य बाहरी खतरा था
(A) मुगलों से
(B) अफगानों से
(C) ईरानियों से
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(D)
व्याख्या
– वस्तुतः दिल्ली सल्तनत को मुख्य रूप से मंगोल आक्रांताओं का भय था, जिन्होंने समय-समय पर दिल्ली पर आक्रमण किए और इनके आक्रमण का सल्तनत की आंतरिक व वाह्य नीति पर गंभीर प्रभाव पड़ा।

Q.40.निम्नलिखित में से सर्वप्रथम लिखने की कला विकसित की
(A) मिस्र
(B) सुमेर
(C) ग्रीक
(D) चीन

उत्तर-(B)
व्याख्या
– प्राचीन विश्व में लिपि कला के आविष्कारक सुमेरियन थे। सुमेरियन कीलाक्षर लिपि न केवल सुमरियनों के लिए उपयोगी सिद्ध हुई अपितु आगे चलकर मेसोपोटामिया की अन्य संस्कृतियों ने भी इसे ग्रहण किया। सुमरिया में ही सर्वप्रथम व्यवस्थित शिक्षा पद्धति तथा पुस्तकालयों की स्थापना की गई।

Q.41.दिल्ली की सल्तनत को मुख्य बाहरी खतरा था
(A) मुगलों से
(B) अफगानों से
(C) ईरानियों से
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(D)
व्याख्या
– वस्तुतः दिल्ली सल्तनत को मुख्य रूप से मंगोल आक्रांताओं का भय था, जिन्होंने समय-समय पर दिल्ली पर आक्रमण किए और इनके आक्रमण का सल्तनत की आंतरिक व वाह्य नीति पर गंभीर प्रभाव पड़ा।

Q.42.मूरिस (मोरक्को) यात्री, इनबतूता किसके समय में भारत आया?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) फिरोजशाह तुगलक
(C) बलबन
(D) मुहम्मद बिन तुगलक

उत्तर-(D)

व्याख्या– इब्नबतूता मोरक्को मूल का अरब था विभिन्न देशों की विस्तृत यात्रा के बाद यह 1333 में मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में भारत आया मुहम्मद बिन तुगलक ने इसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया। 1353 ई. में मारक्को लौटने पर इब्नबतूता ने ‘रेहला’ नामक पुस्तक में अपने यात्रा संस्मरणों का संकलन प्रकाशित किया।

Q.43.निम्नलिखित में से किसने ढोल की तेज आवाज के साथ एक महिला का अपने पति की चिता के साथ स्वतः को जला लेने के दृश्यों का भयानक चित्रण किया है?
(A) इनबतूता
(B) बरनी
(C) बदायूनी
(D) अमीर खुसरो

उत्तर-(A)
व्याख्या
– इलबतूता 1333 ई. में मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में भारत आया। 1342 ई. में उसे सुल्तान के राजदूत की हैसियत से चीन भेजा गया। उसके द्वारा लिखित पुस्तक रेहला में मुहम्मद तुगलक के समकालीन घटनाओं का वर्णन मिलता है। उपर्युक्त कथित दृश्यों का जीवंत चित्रण इनबतूता द्वारा ही किया गया है।

Q.44.निम्नलिखित जोड़ों में कौन-सा सही सुमेलित है?
(A) शम्स-ए-सिराज अफीफ : तारीखे फिरोजशाही
(B) जियाउद्दीन बरनी : तारीख मुहम्मदी
(C) अमीर खुसरो : तबकाते-ए-नासिरी
(D) इब्नबतूता : फतवा-ए-जहांदारी

उत्तर-(A)
व्याख्या
– शम्स-ए-सिराज अफीफ ने कई ग्रंथों की रचना की थी परंतु उनमें से तारीख-ए-फिरोजशाही ही उपलब्ध है। तबकाल-ए-नासिरी, मिनहाज-उस-सिराज, फतवा-ए-जहाँदारी, जियाउद्दीन बरनी तथा रेहला, इब्नबतूता की रचना है।

Q.45.लोदी वंश का संस्थापक कौन था?
(A) इब्राहिम लोदी
(B) सिकंदर लोदी
(C) बहलोल लोदी
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(C)
व्याख्या
– लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी था, जो अफगानिस्तान के गिलजई कबीले की महत्वपूर्ण शाखा शाहूखेल नामक कुटुम्ब में पैदा हुआ था। उसने 1451 ई. से 1489 ई. तक दिल्ली पर शासन किया।

Q.46.आगरा नगर को तत्कालीन भारत की राजधानी किस मुस्लिम शासक ने बनाया?
(A) अकबर
(B) हुमायू
(C) सुल्तान सिकंदर लोदी
(D) शाहजहाँ

उत्तर-(C)

व्याख्या– आगरा को सर्वप्रथम सुल्तान सिकंदर लोदी ने 1504 ई.में अपनी राजधानी बनाया था। 1586 ई. से 1638 ई. तक आगरा को मुगल साम्राज्य की राजधानी होने का गौरव भी प्राप्त है।

दिल्ली सल्तनत ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन इन हिंदी,

Q.47.दिल्ली में लौह स्तंभ कौन लाया था?
(A) कुतुबुद्दीन ऐबक
(C) मोहम्मद गयासुद्दीन
(B) मुहम्मद बिन तुगलक
(D) मोहम्मद कासिम

उत्तर-(*)
व्याख्या-
लौह स्तंभ दिल्ली में कुतुबमीनार के निकट स्थित एक विशाल स्तंभ है। यह अपने आप में प्राचीन भारतीय धातुकर्म की पराकाष्ठा है। इसका निर्माण कथित रूप से राजा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा कराया गया। इसे तोमर राजा अनंगपाल द्वितीय द्वारा दिल्ली में लाया गया।

Q.48.रणथम्भौर क्या है?
(A) एक मुगल महल
(B) एक राजपूत दुर्ग
(C) खिलजियों की राजधानी
(D) बौद्धों की तीर्थयात्रा का केंद्र

उत्तर-(B)
व्याख्या
– रणथम्भौर राजस्थान में राणा हम्मीर देव का एक किला था। अलाउद्दीन खिलजी ने इस किले को 1301 ई. में हम्मीर देव से जीता था।

Q.49.निम्नलिखित में से किस भाषा को दिल्ली के सुल्तानों ने संरक्षण दिया?
(A) उर्दू
(B) अरबी
(C) फारसी
(D) तुर्की

उत्तर- (C)
व्याख्या
– दिल्ली के सुल्तानों ने फारसी भाषा को संरक्षण प्रदान किया। दिल्ली सल्तनत काल में राजकीय प्रोत्साहन केवल मुस्लिम विद्वानों को दिया जाता था, जो कि फारसी में लिखते थे।

Q.50.कागज का भारत में आगमन किस सदी में हुआ?
(A) 12वीं सदी
(B) 13वीं सदी
(C) 14वीं सदी
(D) 15वीं सदी

उत्तर-(B)
व्याख्या
– भारत में कागज का आगमन 13वीं शताब्दी में माना जाता है।

Q.51.मांडू की रानी रूपमती का संबंध किससे था?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(C) महावत खान
(D) जहांगीर
(B) बाज बहादुर

उत्तर-(B)

व्याख्या– मांडू की रानी रूपमती बाज बहादुर की पत्नी थीं।

Q.52.बहमनी राज्य के अंतिम सुल्तान का क्या नाम था?
(A) कलीमउल्लाह (B) कलीमुद्दीन
(C) अलाउद्दीन द्वितीय
(D) सिकंदर शाह
उत्तर (A)
व्याख्या-
कलीमुल्लाशाह बहमनी राज्य का अंतिम सुल्तान था। 1527 ई. में उसकी मृत्यु के साथ ही बहमनी राज्य का भी अंत हो गया और उसके भग्नावशेषों पर पांच राज्य उठ खड़े हुए- (1) बीजापुर का आदिलशाही राज्य, (2) अहमदनगर का निजामशाही राज्य, (3) बरार का इमादशाही राज्य, (4) गोलकुंडा का कुतुबशाही राज्य और (5) बीदर का बरीदशाही राज्य।

Q.53.कृष्णदेव राय कहां के राजा थे?
(A) बहमनी
(B) चोल
(C) विजयनगर
(D) पल्लव

उत्तर-(C)
व्याख्या
– तुलुव वंशीय कृष्णदेव राय विजयनगर का महानतम राजा तथा समस्त भारतीय इतिहास के महानतम शासकों में से एक था। अमुक्त माल्यद नामक प्रसिद्ध तेलुगू ग्रंथ की रचना कृष्णदेव राय ने ही की थी। बाबर ने अपनी आत्मकथा बाबरनामा में कृष्ण देवराय को भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक बताया है।

Q.54.जिस प्रकार बीरबल अकबर के दरबारी थे, उसी प्रकार तेनालीराम किनके दरबारी थे?
(A) कृष्णदेव राय (B) राजराजा
(C) राजेन्द्र चोल
(D) टीपू सुल्तान

उत्तर-(A)
व्याख्या-
कृष्णदेव राय (1509-1529 ई.) के दरबार में अष्टदिग्गज का अस्तित्व था जिसमें 8 विद्वान एवं कवि होते थे। तेनालीराम कृष्णदेव राय के दरबार में एक दिग्गज विद्वान कवि थे। इन्होंने पांडुरंग माहात्म्य की रचना की थी।

Q.55.विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की?
(A) हरिहर-बुक्का
(B) बुक्का ॥
(C) विजय राय (D) हरिहर I

उत्तर-(A)

व्याख्या– विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ई. में संगम के पांच पुत्रों में से हरिहर एवं बुक्का ने की थी, जो प्रारंभ में होयसल राजा वीर बल्लाल तृतीय की सेवा में थे। तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित विजयनगर को उन्होंने अपनी राजधानी बनाया। विजयनगर साम्राज्य के भग्नावशेष तुंगभद्रा नदी के समीप स्थित

Q.56.विजयनगर साम्राज्य की राजधानी कहां थी?
(A) हम्पी
(B) मैसूर
(C) धारवाड़
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(A)
व्याख्या
– हम्पी मध्य कालीन हिन्दू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। यह वर्तमान में कर्नाटक राज्य में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है।

Q.57.विजयनगर साम्राज्य का हिन्दू राजवंश निम्नलिखित की पराजय से समाप्त हुआ
(A) कृष्णदेव राय (B) रामराय
(C) हरिहर राय
(D) बुक्का राय

उत्तर-(B)
Q.तालीकोटा का युद्ध किस वर्ष लड़ा गया?

व्याख्या– बीजापुर, अहमदनगर, गोलकुंडा एवं बीदर की संयुक्त सेनाओं ने 23 जनवरी, 1565 को राक्षसी-तंगड़ी (तालीकोटा) के युद्ध में सदाशिवराय के मंत्री रामराय को पराजित किया तथा अहमदनगर के हुसैन निजाम शाह ने रामराय का वध कर दिया। इस युद्ध का अंत पूर्ण संहार में हुआ।

Q.58.नूनीज, पुर्तगाली यात्री, विजयनगर किसके शासनकाल में आया था?
(A) देव राय
(B) अच्युत राय
(C) कृष्णदेव राय (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(B)
Q.वह विदेशी लेखक कौन था जिसने विजयनगर साम्राज्य के बारे में विस्तार से वर्णन किया?

व्याख्या- पुर्तगाली यात्री फरनाओ नूनीज अच्युत राय के शासनकाल (1529-42 ई.) में विजयनगर आया था। उसने अश्व व्यापारी के रूप में तीन वर्ष (1535-37 ई.) विजयनगर में बिताए थे। इसने विजयनगर साम्राज्य के बारे में विस्तार से वर्णन किया तथा तत्कालीन समय में प्रचलित सती प्रथा का उल्लेख किया।

Q.59.विजयनगर साम्राज्य के पूर्ण उत्थान काल में विजयनगर की यात्रा करने वाला इतालवी पर्यटक कौन था?
(A) डुरेट बैरोबोज
(B) बर्नियर
(C) थॉमस रो
(D) निकोलो कॉन्टी

उत्तर-(D)

व्याख्या– निकोलो कॉन्टी विजयनगर आने वाला सबसे पहला इतालवी यूरोपीय यात्री था, जो देवराय प्रथम (1406-22 ई.) के शासनकाल (1420 ई.) में यहां पहुंचा था। इसने विजयनगर के शहर, उसके राजदरबार, वहां की प्रथाओं, मुद्रा, त्यौहारों तथा अन्य विषयों का विशद वर्णन प्रस्तुत किया है।

Q.60.’हम्पी’ किस साम्राज्य का अवशेष है?
(A) चोल
(B) पाण्ड्य
(C) विजयनगर
(D) चेर

उत्तर-(C)
Q.हम्पी के खंडहर किस राज्य में हैं?

Q.’हम्पी’ का खुला संग्रहालय किस राज्य में है?

Q.विजयनगर साम्राज्य के अवशेष कहां स्थित हैं?

Q.प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थान ‘हम्पी’ किस जिले में स्थित है?

व्याख्या– हम्पी में मध्य कालीन विजयनगर साम्राज्य के अवशेष मौजूद हैं। यह स्थान कर्नाटक राज्य के बेल्लारी जिले में स्थित है। विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर एवं बुक्का ने 1336 ई. में की थी। हम्पी का खुला संग्रहालय कर्नाटक राज्य में स्थित है।

Q.61.वाडियार……..के शासक थे?
(A) मैसूर का देशी राज्य (B) ट्रावनकोर का देशी राज्य
(C) विजयनगरम
(D) इनमें कोई भी नहीं

उत्तर-(A)
व्याख्या
– 1565 ई. में तालीकोटा युद्ध में विजयनगर की पराजय के बाद वेंकट II के समय (1612 ई.) में मैसूर में वाडियार राजवंश की स्थापना हुई थी। यह विजयनगर का ही एक भाग था।

Q.62.निम्न में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
(A) पाण्ड्य – बेलूर
(B) होयसल – द्वारसमुद्र
(C) यादव-देवगिरि
(D) काकतीय – वारंगल

उत्तर-(A)
व्याख्या-

राज्यवंश – राजधानी
पाण्डय – मदुरा
होयसल – द्वारसमुद्र
यादव – देवगिरि
काकतीय – वारंगल

Q.63.द्वारसमुद्र किसकी राजधानी थी?
(A) चेरों की
(B) यादवों की
(C) पाण्ड्यों की
(D) होयसलों की

उत्तर-(D)
व्याख्या
– होयसल को राजधानी द्वारसमुद्र थी। अलाउद्दीन खिलजी के समय यहां का शासक वीर बल्लाल तृतीय था, जिसके विरुद्ध मलिक काफूर ने आक्रमण कर संधि के लिए बाध्य किया।

Q.64.’गोलकुंडा किला’ किस राज्य में है?
(A) बिहार
(B) उत्तर प्रदेश
(C) कर्नाटक
(D) आंध्र प्रदेश

उत्तर-(D)
व्याख्या
– गोलकुंडा किला आंध्र प्रदेश में है। यह किला 400 फीट ऊंचा ग्रेनाइट की पहाड़ी पर स्थित है। उसके तीन परकोटे हैं तथा उसका परिमाप सात मील के लगभग है। इस पर 87 बुर्ज बने हैं। दुर्ग के अंदर कुतुबशाही बेगमों के भवन उल्लेखनीय हैं।

Q.65.’गोलकुंडा’ कहां अवस्थित है?
(A) बीजापुर
(B) हैदराबाद
(C) मैसूर
(D) चेन्नई

उत्तर-(B)
व्याख्या
– गोलकुंडा हैदराबाद में अवस्थित है। यह देवगिरि के यादव और वारंगल के काकतीय शासकों के अधिकार में था। 1310 ई. में इस पर अलाउद्दीन खिलजी ने विजय प्राप्त की। खिलजी के बाद यह फिर स्वतंत्र हो गया और 1425 ई. तक एक स्वतंत्र राज्य के रूप में बना रहा, किंतु बाद में बहमनी राज्य में मिला लिया गया। मुगल शासक औरंगजेब ने गोलकुंडा के कुतुबशाही राजवंश का अंत कर उसे मुगल साम्राज्य में मिला लिया।

Q.66.बीजापुर का गोल गुम्बद मकबरा……से संबंधित है।
(A) आदिल शाह।
(B) मोहम्मद आदिल शाह
(C) ताज स्नेटावा
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(B)

व्याख्या– गोल गुम्बद कर्नाटक राज्य के बीजापुर शहर में स्थित आदिल शाही वंश के सातवें शासक मुहम्मद आदिल शाह का मकबरा है। इसका निर्माण 1656 ई. में हुआ।

Q.67.गुलबर्गा इनमें से किस राज्य में स्थित है?
(A) महाराष्ट्र
(B) आंध्र प्रदेश
(D) मध्य प्रदेश
(C) कर्नाटक

उत्तर-(C)
व्याख्या
– गुलबर्गा, कर्नाटक राज्य में स्थित है। गुलबर्गा भारत की स्वतंत्रता के पूर्व निजाम राज्य हैदराबाद का एक हिस्सा था। इसकी स्थापना 14वीं शताब्दी में बहमनी सुल्तान अलाउद्दीन हसन गंगू ने की थी।

Q.68.चारमीनार कहा स्थित है?
(A) हैदराबाद में
(B) अहमदनगर में
(C) अहमदाबाद में
(D) फतेहपुर सीकरी में

उत्तर-(A)
Q.चारमीनार को किस शासक ने बनवाया था?

व्याख्या– चारमीनार हैदराबाद में स्थित है। इसे मुहम्मद कुली कुतुबशाह द्वारा 1591 ई. में बनवाया गया था। यह पुराने शहर के मध्य में स्थित है और इसकी ऊंचाई 180 फीट है।

Q.69.बेलूर और हेलबिड में निर्माण किए गए मंदिर……..के हैं।
(A) 12वीं शताब्दी
(B) 8वीं शताब्दी
(C) 16वीं शताब्दी
(D) 3वीं शताब्दी

उत्तर-(A)
व्याख्या-
बेलूर और हेलबिड में 12वीं शताब्दी ई. में अनेक मंदिरों का निर्माण कराया गया। हेलबिड होयसल वंश की राजधानी द्वारसमुद्र का वर्तमान नाम है, यह कर्नाटक के 2 जिले में अवस्थित है। यहां स्थित मंदिरों में होयसलेश्वर का प्राचीन मंदिर विख्यात है।

Q.70.हेलबिड में निम्नलिखित किसके द्वारा भव्य मंदिर बनवाया गया था?
(A) राय
(B) होयसल
(C) चोल
(D) पाण्ड्य

उत्तर-(B)
व्याख्या
हेलबिड (प्राचीन द्वार समुद्र) वर्तमान कर्नाटक में बेलूर के समीप स्थित है। यह होयसल वंश के राजाओं की राजधानी रही है। यहां होयसल नरेश विष्णुवर्धन ने होयसलेश्वर का भव्य मंदिर बनवाया था।

▶ bhartiya sanskriti in Hindi

▶ mauryottar kal questions in hindi

▶ Maurya samrajya

▶ saltanat kaal


Share to others

Leave a Reply